3D टेक्नोलॉजी क्या है, इसमें नौकरी के कितने अवसर मौजूद हैं? What is 3D technology, how many job opportunities are there? - LS Home Tech

Tuesday, February 11, 2020

3D टेक्नोलॉजी क्या है, इसमें नौकरी के कितने अवसर मौजूद हैं? What is 3D technology, how many job opportunities are there?

दोस्तों आप सभी को सबसे पहले तो मेरा प्यार भरा नमस्कार, आप हमारे सभी आर्टिकल को बहुत पसंद कर रहे हैं, आशा करता हूँ की इसे भी उसी तरह पसंद करेंगे। आज की इस पोस्ट में, मैं आपको बताऊंगा कि 3D टेक्नोलॉजी क्या है, इसमें नौकरी के कितने अवसर मौजूद हैं? What is 3D technology, how many job opportunities are there?, कृपया पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को जरूर पढ़ें, साथ ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट के बाईं/Left और दिए गए दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं, या फिर आप साइट के दाईं/Right और दिए गए लेबल को सेलेक्ट कर पढ़ सकते हैं।

What is 3D animation, 3D technology

आज हमारे पास एक ऐसी तकनीक है जिसको हम 3D के नाम से जानते हैं, इसे Three Dimensional Technology या त्रिआयामी सवरूप तकनीक के नाम से जाना जाता है। 3D सॉफ्टवेयर ऐसे सॉफ्टवेयर होते हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में डिजाइनिंग के मायने ही बदलकर रख दिए हैं, या ये भी कह सकते हैं कि दुनिया को एक अलग ही रुख दे दिया है। इस तकनीक के माध्यम से हम किसी भी वस्तु को बनाने से पहले उस वस्तु की संरचना बनाकर देख सकते हैं, उसकी कमियां और उसकी सभी खूबियां देख सकते हैं। किसी भी स्ट्रक्चर को का निर्माण करने से पहले हम उसकी पूरी कार्यप्रणाली इस तरिके से समझ सकते हैं।


2D और 3D तकनीक में क्या अंतर होता है? Difference between 2D and 3D technology. 
इन दोनों तकनीकों में बहुत अंतर होता है, पहले 2D तकनीक के बारे में आपको बता देता हूँ, इसमें किसी भी मॉडल या आकृति की सिर्फ चौड़ाई और ऊंचाई ही दिखाई जाती है, कहने का मतलब ये है की इसे आप सिर्फ सामने से ही देख सकते हैं, या सामने का हिस्सा ही देख सकते हैं। 3D तकनीक में किसी भी मॉडल या आकृति की लम्बाई, चौड़ाई/गहराई और ऊंचाई दिखाई जाती है,इसमें हम मॉडल को 360 डिग्री पर भी देख सकते हैं, यानि ये वास्तविकता के बहुत करीब होती है, इसीलिए 3D टेक्नोलॉजी की बहुत डिमांड है।  

ये बात तो निश्चित है कि जब से कंप्यूटर ने हमारी दुनिया में कदम रखा है तब से कंप्यूटर ने हमारे काम करने के तौर तरीके को ही बदल दिया है। इसी कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से हम 3D सॉफ्टवेयरों की सहायता से किसी भी वस्तु को एक आकर देकर उसे जिवंत करके देख सकते है, और वो हमे इतना वास्तविक लगता है जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज 3D तकनीक का प्रयोग टेलीविजन, भवन निर्माण, मशीनों के कल-पुर्जे निर्माण इत्यादि में सबसे ज्यादा होता है। इससे पहले 3D तकनीक की जगह 2D तकनीक का इस्तेमाल किया जाता था जो की 3D के मुकाबले बहुत निम्न स्तर का होता था। हम जो किसी भी वस्तु का उत्पादन करते हैं तो हम पहले उसे 3D तकनीक से कंप्यूटर पर उसका ढांचा तैयार करते हैं । इस तकनीक से हम आजकल किसी भी प्रकार के छोटे मशीनी पुर्जे से लेकर बड़े से बड़े आकार की मशीन को मूर्त रूप दे सकते हैं, और उस वस्तु के काम करने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। इसमें भवन निर्माण से लेकर सिविल के जितने भी कार्य इस धरती पर हम कर सकते है, उनको वास्तविकता में लाने से पहले हम एक एक इंच की सटीकता के साथ उन नक्शों पर 3D Design का निर्माण कर सकते है, जिनको बनाने में सालों लग जाते है 3D सॉफ्टवेयर की सहायता से हम चंद घंटों या चंद दिनों में उस कार्य की एक आभा तैयार कर सकते हैं। 

कहाँ-कहाँ काम आती है 3D तकनीक? Where does 3D technology work?
3D तकनीक कंप्यूटर पर प्रयोग की जाने वाली आधुनिक जमाने की सबसे सफल चीजों में से एक है। जिनमे भवन, बहुमंजिला इमारतें, अत्याधुनिक सुरंगें, पुल इत्यादि चीजों का सबसे ज्यादा जो निर्माण किया जाता है। पहले उसका 3D ढांचा कंप्यूटर में तैयार किया जाता है, और ये काम हमारे लिए या सम्पूर्ण मानव जाति के लिए गर्व की बात है, कि हम बिना किसी वस्तु को भौतिक रूप दिए उसे उसके आभाषी वास्तविक रूप के जैसे देख सकते हैं। बेशक वो आभाषी ही क्यों न हो परन्तु हमे उसमे वास्तविकता का ही आभाष होता है। आर्किटेक्ट Architect कैसे बने। 

आज के जमाने में जितने भी कार्टून टीवी सीरियल है वो सभी 3D में बनाये जाते हैं, एक जमाना था जब 2D का दौर था लेकिन आजकल जितने भी कार्टून चरित्र बनाये जाते है, वो सभी 3D में होते हैं। इसका एक कारण ये भी है 3D तकनीक हमें किसी भी चीज को वास्तविकता का आभाष कराती है। अगर आपने देखा हो पहले टीवी पर आने वाली सभी कार्टून सीरीज 2D में बनाये जाते थे, आज भी आते हैं लेकिन ज्यादातर 3D से बनाये गए कार्टून प्रोग्राम।  2D में प्रचलित कार्टून Tom and Jerry काफी प्रसिद्ध रहे हैं, इसके अलावा आज जो की काफी प्रसिद्ध है, वो हैं Motu और Patlu की जोड़ी। 

आजकल जितनी भी फ़िल्में आ रही है सभी में 3D तकनीक का प्रयोग किया जाता है, कुछ फ़िल्में तो ऐसी है, जिमे कोई असल हीरो होता ही नहीं है सरे हीरो कंप्यूटर 3D तकनीक द्वारा तैयार किये हैं, जैसे की Avatar फिल्म, Jungle Book, और कुछ फ़िल्में जिनमे बहुत बड़ी मात्रा में 3D और VFX का इतेमाल किया गया है वो हैं Bahubali, Robot, Jurasik Park और भी न जाने कितनी है जो बिलकुल ही 3D तकनीक से तैयार की जाती है। 

देश विदेश में जितनी भी ऑटोमोबाइल कंपनियां है जो किसी भी तरह के मोटर व्हीकल का निर्माण करती हैं, वो भी किसी भी नए मॉडल को बनाए की कारवाही पहले 3D मॉडल बनाकर ही करते हैं। उसके बाद ही उसे असल रूप में निर्मित किया जाता है। इसके अलावा किसी भी प्रोडक्शन कंपनी में जहाँ मशीनों के कल-पुर्जे बनाये जाते हैं, उनके लिए भी पहले 3D सॉफ्टवेयर में डिज़ाइन तैयार कर उनकी कार्यप्रणाली को जांचा जाता है। उसके बाद उनको वितरित किया जाता है। 

3D डिजाइनरों के लिए नौकरी के अवसर। Job opportunities for 3D designers.
आजकल 3D डिजाइनरों की इतनी मांग है की इनकी पूर्ति ही नहीं हो पा रही। ये एक ऐसा काम है जहाँ आपके अंदर अगर रचनात्मकता/Creativity है तो आप इसमें अपना बहुत ही अच्छा करियर बना सकते हैं। इस फील्ड में आपको जॉब के बहुत सारे विकल्प मिलते हैं, और साथ ही इसमें पैसा भी है। आप भी इस फील्ड में काफी अच्छा काम कर सकते हैं, बशर्ते आपकी इस फील्ड में रूचि हो, और हम आपको बताना चाहेंगे की आप अगर अच्छी तरह से 3D कार्टून बनाना मकान इत्यादि के नक़्शे बनाना 3D मैकेनिकल चीजें बनाना सिख जाते हैं, तो आप 50 से 80 हजार रूपये महीने कमा सकते हैं। 
  • आप किसी भी TV Production हाउस या Animation Studio में एक अच्छी जॉब पा सकते हैं या फिर आप किसी ऑटोमोबाइल/Automobiles कंपनी में डिज़ाइनर की जब भी पा सकते हैं। 

  • इसके अलावा अगर आप की रूचि 3D बिल्डिंग डिज़ाइन में हैं तो आप एक अच्छी कंस्ट्रक्शन कंपनी में एक डिज़ाइनर के तौर पर अच्छी जॉब पा सकते हैं। 
अगर आप भी 3D सॉफ्टवेयर सीखना चाहते हैं तो हमारे YouTube चैनल पर फ्री में ऑनलाइन भी सिख सकते हैं। ये है हमारे चैनल का लिंक: Home Design !deas

3D Software कौन-कौनसे हैं?
इन तकनीकों के लिए जो साफटवेअर प्रयोग में लाये जाते हैं, उनमें विशिष्ट रूप से जो नाम है, वो इस प्रकार से हैं-  
ऑटोमोबाइल्स के लिए: 3DS MAX, Blender, Auto CAD, MAYA, C4D
बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन: Auto CAD, Autodesk Revit, 3DS MAX, SketchUp, Chief Architect, SweetHome3D
फिल्म मेकिंग: 3DS MAX, Blender, MAYA, C4D, Huidini, After Effect 
इन सब के अलावा और भी बहुत सारे 3D सॉफ्टवेयर हैं जो इन्ही कामों के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad