GIF इमेज क्या होती हैं, ओर कैसे बनाएं/What is Gif image and how to make it? - LS Home Tech

Friday, March 20, 2020

GIF इमेज क्या होती हैं, ओर कैसे बनाएं/What is Gif image and how to make it?


GIF इमेज क्या होती हैं, ओर कैसे बनाएं/What is Gif image and how to make it?
दोस्तो नमस्कार, आपके अपने वेब पोर्टल LSHOMETECH पर आपका स्वागत है। इस पोर्टल पर आप Technology से जुड़े हर तरह के Article पढ़ सकते हैं। आप सभी Computer या Mobile का इस्तेमाल तो करते ही है, जिनमें आप बहुत सी Photos इस्तेमाल करते हैं। हर फ़ोटो का अपना एक Extension होता है, जैसे की Jpg/Jpeg, Gif, Png आदि। आज हम इस आर्टिकल में आपको Gif Extension के बारे में विस्तार से बताएंगे की Gif क्या होती है।
GIF image kya hoti hai?

GIF क्या है/What is GIF? in Hindi 
Gif एक बदलती हुई और अस्थिर Image होती है। आपके मोबाइल या कंप्यूटर में बहुत सी ऐसी फोटी भी होंगी जो हिलती हुई दिखाई देती है। आपने भी कई बार इसका इस्तेमाल किया होगा। ये दलहन में बहुत अच्छी और मजेदार भी लगती है। अधिकतर इसका इस्तेमाल Social Media पर होता है, जैसे Facebook, WhatsApp, Instagram, Helo आदि। इस तरह के फोटो का इस्तेमाल किसी खास इवेंट पर लोगो को भेजने में करते है, जैसे Happy New Year, Happy Holi, Diwali आदि। इसमे एक फोटो फ़ाइल होती है जो कि हर सेकंड बदलती रहती है, या हमारी आंखों की झपकी के साथ अलग-अलग फोटो दिखाई पड़ती है। इस तरह के Image को ही GIF कहा जाता है।

GIF कैसे काम करती है/How Gif works?
GIF का Full Form “Graphics Interchange Format” होता है, और GIF किसी भी Image को एक प्रकार से Save करने का एक Format होता है, जो Animation की तरह कसम करता है। GIF Image हमेशा Move करती हुई नजर आती है, क्योंकि इसमें एक से ज्यादा Image को Include किया जाता है, जो एक Time Set के अनुसार आपस में Interchange करते रहते हैं। GIF Image देखने में काफी अच्छी ओर आकर्षक लगती है। ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल हम अक्सर इंटरनेट करते रहते हैं। हाँ GIF Image अन्य Image Format की तुलना में उतनी अच्छी नहीं होती, क्योंकि इसमें Color की कमी होती है।

GIF Image कैसे बनाए? 
किसी भी GIF Image के अंदर Multiple Image हो सकते हैं, जिन्हे Frame कहा जाता है। और यहीं Frame आपस में Interchange करते रहते है। जिससे हमें वो Image बदलती हुई दिखाई देती है, इसमें चाहे कोई प्लेन Color हो या कोई असली फोटो। GIF Image को बनाना बहुत आसान है, आजकल बहुत सारे Application हैं, जो सिर्फ कुछ क्लिक पर एक GIF बनाकर तैयार कर देते हैं। अगर आपके पास Laptop या Computer है, तो आप Photoshop के इस्तेमाल से बड़ी आसानी से GIF Image बना सकते है। या फिर आप www.giphy.com से भी अच्छी GIF बना सकते हैं। 

अगर आप अपने मोबाइल से GIF इमेज बनाना चाहते हैं तो, इसमें भी आप काफी अच्छी बना सकते हैं। इसके लिए बहुत सी एप्लीकेशन उपलब्ध हैं, जिनसे आप ये बना सकते हैं। जैसे Picsart, Animator, GIF Maker, GIF Editor, Photo Editor आदि बहुत सी एप्लीकेशन हैं। इनमें से कुछ एप्लीकेशन फ्री में भी उपलब्ध हैं।  
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी "GIF इमेज क्या होती हैं, ओर कैसे बनाएं/What is Gif image and how to make it?" पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: Home Design !deas



2 comments:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad