TAF-COP क्या है? TAF COP PORTAL - LS Home Tech

Sunday, July 3, 2022

TAF-COP क्या है? TAF COP PORTAL


TAF-COP क्या है? TAF COP PORTAL

जिस तरह से आजकल टेक्नोलॉजी दिन प्रतिदिन तरक्की करती जा रही है, तो निश्चित रूप से जहां हमे इससे बहुत फायदा हो रहा है, वहीं टेक्नोलॉजी से कहीं न कहीं नुकसान होने की संभावना भी बनी रहती है। टेक्नोलॉजी से होने वाली इसी तरह की नुकसानदायक गतिविधियों से ग्राहक को बचाने के लिए DOT यानी DEPARTEMENT OF TELECOMMUNICATION भारत सरकार द्वारा विकसित एक पोर्टल है जहां पर आप पता कर सकते हैं कि आपकी ID पर कितने MOBILE SIM चल रहे हैं। TAF-COP पोर्टल पर आपको ये सुविधा प्रदान करता है। TAF-COP यानी Telecom Analysis For Fraud Management And Consumer Protection/धोखाधड़ी प्रबंधन और उपभोक्ता संरक्षण के लिए दूरसंचार विश्लेषण।
TAF COP PORTAL

कैसे पता करें आपकी ID पर कितने सिम चल रहे हैं?

सबसे पहले आपको TAF-COP की वेबसाइट को GOOGLE में जाकर SEARCH कर लेना है, या आप डायरेक्ट dgtelecom.gov.in पर भी जा सकते हैं। पोर्टल का Web Page खुलते ही आपके सामने स्क्रीन पर आपको सब कुछ समंझ आ जायेगा कि आपको अब क्या करना है। चलिए फिर भी हम आपको बता देते हैं।

1. पेज खुलते ही सबसे पहले आपको एक ऑप्शन मिलेगी जहां पर आपको लिखा मिलेगा Enter Your Mobile Number, यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। जैसे ही आप नंबर डालते हैं आपको तुरन्त Request OTP के बटन को दबाना है। इसके तुरंत बाद 6 अंकों का OTP आपके मोबाइल पर आ जायेगा।

2. OTP को प्राप्त करने के बाद आपको इस नंबर को ओटीपी वाले बॉक्स के अंदर डालना है। ओर जैसे ही आपका ओटीपी एंटर हो जाएगा उसके बाद आपको Validate वाले बटन पर क्लिक करना है, तुरंत आपको स्क्रीन पर वो सभी मोबाइल नंबर दिखाई दे जाएंगे, जो आपकी ID पर Activated हैं। 

यहां से आप अपनी ID पर चल रहे किसी भी नंबर को बंद भी करवा सकते हैं, इसके लिए आपको 3 ऑप्शन मिलती हैं, This is not my, Not Required ओर Required की। अगर आपको लगता है कि आपकी ID पर कोई Unwanted नंबर चल रहा है तो, इसके लिए जिस भी मोबाइल नंबर को आपने बंद करवाना है, उस नंबर पर Check Mark करके आगे Proceed कर देना है। इसके बाद आपका कोई भी Unwanted नंबर बंद कर दिया जाएगा।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad