Tally और Business - LS Home Tech

Saturday, June 10, 2017

Tally और Business

दोस्तों नमस्कार
आइये आज हम बात करेंगे एक ऐसे विषय के बारे में जो आधुनिक युग में हमारे लिए या फिर उन लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जो लोग किसी भी प्रकार का बिज़नेस करते हैं, उनको हर रोज अपना दफ्तर/दुकान का उन चीजों का या हिसाब किताब का विवरण रखना पड़ता है जिन्हे वो प्रतिदिन या तो खरीदता है या फिर बेचता है|
ऐसे में उन चीजों का जो खरीदी गई  है या बेचीं गई है उनका लेखा-जोखा वो अपनी दुकान/दफ्तर की बही या रजिस्टर में चढ़ाता है | अब वही काम हम कंप्यूटर के माध्यम से भी कर सकते हैं आइये आज हम इसी विषय पर चर्चा  करते हैं|
आज  हिसाब-किताब के लिए कंप्यूटर मैं जो सॉफ्टवेयर हैं जो बड़े व्यापक रूप में व्यवसायी लोग प्रतिदिन प्रयोग  हैं  उसका नाम है Tally | यह  पूर्णतया भारतीय डेवलपरों द्वारा तैयार किया गया  है तथा जो भारतीय कर मानकों के हिसाब से समायोजित है | समय-समय इसके डेवलपर भारतीय कर कर शाखा के मापदंडों के हिसाब इसमें बदलाव भी करते रहते हैं जो की नितांत जरूरी है |

इस सॉफ्टवेयर की मदद आप अपने दैनिक जीवन के दुकान/दफ्तर का जो लेखा-लेखा-जोखा है उसको आप अपने कंप्यूटर में संग्रहित कर सकते हैं जो आपका समय और पैसा दोनों की बचत करता है |  उन लोगों के लिए ये बहुत काम की चीज है जो लोग मुनीमी से सम्बंधित काम करते है, यह एक सरल और उपयोगी सॉफ्टवेयर है जिसे कोई भी प्रयोग कर सकता है चाहे उसने कम पढाई ही क्यों न की हो | इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने के लिए आपको कंप्यूटर का हल्का ज्ञान होना चाहिए और साथ  ही साथ आपको आपको Tally में जो शब्द प्रयोग किये जाते हैं उनके बारे मैं भी थोड़ी जानकारी जरूर हो जैसे - Debit,Credit, Account, Ledger, Journal, Cash Book, Goods, Assets, Capital, Cash Transaction, Credit, Personal Account, Real Account, Nominal Account. इन सब बातों के साथ हम यह जान सकते हैं कि हमारे व्यवसाय में हमे हमे कितना लाभ या हानि हुई है तथा हम अपने निवेष का सही ढंग से मूल्यांकन कर सकते हैं |

what is Tally?

दोस्तों आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कीजिये जहाँ आपको बहुत सारी कंप्यूटर की तकनीकी जानकारी मिलेगी तथा कोई भी सॉफ्टवेयर फ्री सिखने के लिए हमारे YouTube  चैनल को भी सब्सक्राइब करें |
Facebook: https://www.facebook.com/lstechnologyeducation/
YouTube: https://www.youtube.com/c/LSTechnologyEducation

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad