इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान/Advantages and disadvantage of Information Technology
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान/Advantages and disadvantage of Information Technology
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/IT/Information Technology आधुनिक युग के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिसके कारण आए दिन पूरी दुनिया किसी न किसी क्षेत्र में तरक्की कर रही है। IT/सूचना प्रौद्योगिकी में कंप्यूटर का अविष्कार बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज कंप्यूटर ने पूरी दुनिया को बदल दिया है, कंप्यूटर ने सुचना के आदान-प्रदान की सभी दूरियां ख़त्म कर दी है। तो आइये विस्तार से जान लेते हैं IT/सूचना प्रौद्योगिकी के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं। पहले हम सुचना प्राद्यौगिकी के फायदों के बारे जान लेते हैं, उसके बाद हम इसके द्वारा होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे।
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फायदे/Advantages of Information Technology
1. संचार प्रौद्योगिकी/Communication Technology में फायदा।
आज हम पूरी दुनिया में कभी भी और कहीं से भी संचार प्रौद्योगिकी की मदद से सूचनाओं का आदान-प्र दान, चंद सेकंडों में कर सकते हैं। आधुनिक टेक्नोलॉजी जिसे Network Technology भी कहा जाता है, इसमें शामिल कंप्यूटर, इंटरनेट और मोबाइल फोन ने लोगो के बीच संचार में आने वाली सभी मुश्किलों को आसान बना दिया है। हम मोबाइल फोन से सामान्य कॉल या वीडियो कॉल के द्वारा पूरी दुनिया में संपर्क बना सकते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी ने पूरे विश्व में लोगो को ऑनलाइन माध्यम से संवाद करने का मौका दिया है। संचार प्रौद्योगिकी या सूचना प्रौद्योगिकी के कारण लोग पूरी दुनिया में विभिन मुद्दों से अवगत हो रहे हैं।
2. बिज़नेस/Business में फायदा।
Information Technology/सूचना प्रौद्योगिकी के साथ दुनिया भर में बहुत सारे ऑनलाइन/Online और ऑफलाइन Business ने बहुत तरक्की की है। किसी भी बिजनेस मे टेक्नोलॉजी का उपयोग करने से बहुत सारा समय और पैसा बच जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सभी प्रकार के व्यवसायों को फायदा हुआ है। उदहारण के लिए आज पूरी दुनिया में Amazon, Flipkart, Bangood और Alibaba जैसी कंपनी अपना कारोबार कर रही है। बिजनेस के अंदर कंप्यूटर का बहुत प्रभाव पड़ा है, और सूचना प्रौद्योगिकी के आने से कंपनियों को बहुत ही फायदा भी हुआ है। ज्यादातर कंपनियां अपने बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए और ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल करके ग्राहकों को कॉल, ईमेल या ऑनलाइन सपोर्ट से किसी समस्या का समाधान तुरंत मुहैया करवा रही हैं। इस तकनीक से ग्राहकों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना और ग्राहकों की राय जानना बहुत ही आसान हो गया है।
3. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी/Space Technology में विकास।
अन्तरिक्ष प्रौद्योगिकी या स्पेस टेक्नोलॉजी में जितना भी विकास हो पाया है वो सारा सूचना प्रौद्योगिकी की ही देन है। इसमें अंतरिक्ष से संबंधित बहुत सी Technology/तकनीकें शामिल होती है, जैसे स्पेस प्रोजेक्ट/Space Project, अंतरिक्ष रिसर्च/Research, स्पेस ट्रेवल/Travel, अंतरिक्ष यान आदि। आज NASA और ISRO इसी तकनीक की मदद से अपने उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने में सफल हुई है। स्पेस टेक्नोलॉजी की मदद से सैटेलाइट के द्वारा मौसम की जानकारी पता करना, GPS तकनीक का इस्तेमाल, सैटेलाइट से टेलिकास्ट, सूचना का आदान-प्रदान जैसी बहुत सी टेक्नोलॉजी उपलब्ध है, ये सभी टेक्नोलॉजी हमे ज्यादा उन्नत और सम्पन्न बना रही हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्राकृतिक आपदाओं का पता लगाने और उनका नियंत्रण करने में बड़ा योगदान रहा है। और ऐसे बहुत से आधुनिक उपकरण भी है जो आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के कारण ही निर्मित किये जा सके हैं।
4. ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी/Transportation Technology में विकास।
Transportation की सुविधा के कारण आज हमारा देश-विदेश में जाना बहुत ही आसान हो गया है। इसमें भी सूचना प्रौद्योगिकी का बहुत बड़ा योगदान है। सुविधाजनक ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी के अविष्कार ने मनुष्य के जीवन को बहुत सी सुविधाओं से युक्त बना दिया है। आज हम सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से यात्रा से पहले ही घर बैठे ही रेलवे या हवाई यात्रा की टिकट बुक करवा सकते हैं, जिसके कारण हमारा समय और पैसा दोनों बचता है।
5. कृषि प्रौद्योगिकी/Agricultural Technology में विकास।
किसी भी देश में वहां की कृषि वव्यस्था का बहुत ही बड़ा योगदान होता, क्यूंकि कोई भी देश पूर्ण रूप से उद्योगों पर निर्भर नहीं हो सकता, इन उद्योगों को चलाने के लिए सारा कच्चा माल कृषि माध्यमों से ही तैयार होता है। कृषि की शुरूआत मनुष्य के लिए शुरू से ही एक मूलभूत आवश्यकता रही है, यही कारण है कि कृषि पर बहुत से उद्योग आधारित होते हैं। खेती किसानी में आयी नई टेक्नोलॉजी के उपयोग से किसान कम समय में बहुत काम करके फायदा ले रहे हैं। आज कृषि करने के उन्नत यंत्र जैसे ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, सिंचाई वव्यस्था से खेती में पहले से चलते आ रहे पारंपरिक तरीको को छोड़कर नए तरीक़ों किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि में उत्पादन बढ़ाने में बड़ा योगदान है। रोबोट्स या ऑटोमैटिक मशीनों की मदद से कृषि में वो काम भी संभव हो गए है जो एक इंसान के लिए करना नामुमकिन था।
6. मनोरंजन टेक्नोलॉजी/Entertainment Technology में विकास।
कोई भी आधुनिक टेक्नोलॉजी मनोरंजन से भरपूर है। मनोरंजन को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का निर्माण किया जाता है, यही कारण है कि टेक्नोलॉजी का मनोरंजन के अनुभव को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान है। आज हमारे पास बहुत से आधुनिक मनोरंजन के साधन मौजूद है, जिनका हम हर रोज या कुक खास चीजों का खास समय पर इस्तेमाल जरूर करते हैं, इनमे टेलीविजन, सिनेमाघर से लेकर इंटरनेट, सोशल मीडिया, Video Streaming, Web Series आदि बहुत लोकप्रिय हैं।
7. शिक्षा में टेक्नोलॉजी/Education Technology में विकास।
आधुनिक जमाने की शिक्षा प्रणाली बही बहुत ही विकसित हो गई है, अब अध्यपक किसी चीज को श्यामपट्ट पर बहुत कम ही सिखाते हैं, वो बच्चों को कंप्यूटर तकनीक के माध्यम से कोई भी विषय अच्छी तरह से सीखा पा रहे हैं। शिक्षा में वर्चुअल/Virtual क्लास आदुनिक शिक्षा का जरिया बन रहे है, जो रचनात्मक तरीको से छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। Education Technology के द्वारा शिक्षण संबंधित सभी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज छात्र इंटरनेट/Internet के द्वारा अपनी पढ़ाई के जरूरी Notes, PDF या वीडियो डाऊनलोड कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी की मदद से छात्र स्वयं ही बिना किसी दूसरे की मदद से किसी विषय को पढ़ सकते हैं, सिख सकते हैं। कंप्यूटर और इंटरनेट के द्वारा हर प्रकार की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। कंप्यूटर का उपयोग छात्रों द्वारा नोट्स को संग्रह करने के लिए और प्रोजेक्ट/Project बनाने के लिए किया जा रहा है। शिक्षा में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से छात्र भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी में बेहतर बन रहे हैं। इसी क्रांति के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से परिचित हो रहे है।
8. मेडिकल टेक्नोलॉजी/Medical Technology में विकास।
ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहाँ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने जगह ना बनाई हो। IT ने मेडिकल या चिकित्सा क्षेत्र को बहुत ही विकसित और बेहतर बनाया है। आज ऐसी बहुत सी मेडिकल हेतु मशीनें हैं जिनसे स्वास्थ्य की विभिन्न समस्याओं का पता आसानी सेलगाया जा सकता है। उन्नत टेक्नोलॉजी की मदद जटिल से जटिल ऑपरेशन को आसान बनाया जा रहा है। बिमारियों के विभिन्न प्रकार के परीक्षण या जाँच इसी तकनीक के माध्यम से विकसित हो पाई है।
9. अर्थव्यवस्था/Economy में विकास।
टेक्नोलॉजी ने किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और बेहतर करने में बहुत योगदान दिया है। आज टेक्नोलॉजी के कारण बहुत से उद्योग, कंपनियां चल रही है, जो बहुत से लोगों को नौकरी के अवसर प्रदान कर रही हैं, उनके लिए आय का श्रोत बन रही हैं। टेक्नोलॉजी के विकासके साथ ही नई Job विकसित हो रही हैं।
10. रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी/Robotics Technology में विकास।
रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी में रोबॉट का निर्माण, डिजाइन, प्रोग्राम करना और इनको उपयोग करना शामिल होता है, और ये सभी टेक्नोलॉजी के विकास के कारण ही सम्भव हो पाया है। रोबोट्स/Robots या ऑटोमैटिक मशीनों का उपयोग बड़े उद्योगों जैसे ऑटोमोबाइल क्षेत्र, मशीनरी उत्पादन में और अन्य बहुत सी जगहों पर किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि रोबॉट किसी कार्य को तेज गति से, बार-बार और बिना थके और सटीकता से कर सकते हैं। रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के द्वारा भारी काम को करना बहुत ही आसान हो गया है।
11. कृत्रिम बुद्धिमत्ता/Artificial Intelligence के क्षेत्र में विकास।
AI/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उद्देश्य ऐसी स्मार्ट मशीनों का विकास करना है जो सभी काम मनुष्य की तरह कर सकें, इनमे कंप्यूटर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का निर्माण करना है, जो मनुष्य के दिमाग की तरह अपनी सूझबूझ से कोई भी निर्णय लेकर किसी काम को पूरा कर सके। आजकल AI टेक्नोलॉजी पर आधारित बहुत से उपकरण और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर मौजूद है, जो बहुत ही बुद्धिमत्ता से किसी कार्य को करते हैं। AI का उपयोग बहुत से उद्योगों और बिजनेस में किया जा रहा है, तकनिकी विशेषज्ञों के अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी/AI Technology भविष्य में बहुत ज्यादा विकसित और प्रचलित होने वाली है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/IT क्या है? What is Information Technology? in Hindi
इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के नुकसान/Disadvantage Of Information Technology
टेक्नोलॉजी ने हमारे काम को सरल तो बना दिया है, लेकिन हमें इसमें कुछ एहतियात बरतने की भी जरुरत होती है। देखिये कोई भी चीज हो उसके साथ फायदे और नुकसान दोनों जुड़े होते हैं, ऐसा ही इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ भी है। Information Technology हमारे दिमाग पर अच्छा और बुरा दोनों प्रकार का असर डालती है, ये हमारे ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। किसी भी चीज का इस्तेमाल अगर संतुलित तरीके से किया जाये तो वो बहुत का लाभदायक होता है। टेक्नोलॉजी का उपयोग एक सीमा के अंदर रहकर ही करना चाहिए, अगर हम इन सीमाओं को लाँघ देंगे तो टेक्नोलॉजी हमारे लिए बहुत ही हानिकारक बन सकती हैं।
- आजकल लोग छोटे से छोटा काम करने के लिए भी टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो रहे है, जिसके कारण बहुत से लोगों में आलस की प्रवृति बढ़ रही है।
- टेक्नोलॉजी ने जितना हमारे जीवन को सुविधाजनक बनाया है, इसका इतना ही बड़ा योगदान हमारे स्वास्थ्य को खराब करने में है। कंप्यूटर और स्मार्टफोन के अत्यधिक प्रयोग से कई स्वास्थ्य सम्बंधित दुष्परिणाम जैसे अनिंद्रा, तनाव, आंखों की कमजोरी बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी के कारण डाटा में किसी एक गलती के कारण बहुत से लोगों की निजी और गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक हो जाती है। ये जानकारी अगर गलत लोगों के पास पहुँचने पर वो इनका गलत रूप से उपयोग कर सकते हैं।
- टेक्नोलॉजी के विकास के कारण लोग इंटरनेट को गलत तरीके से गलत चीजें देखने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों के दिमाग के ऊपर गलत प्रभाव पड़ रहा है, इसके कारण क्राइम में भी बढ़ोतरी हो रही है। बहुत से लोग नकारात्मक इरादे के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
- टेक्नोलॉजी की लत के कारण लोग अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है, आजकल लोग सोशल मीडिया, मेसेजिंग, ऑनलाइन गेम्स आदि पर बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं, जिसके कारण उनको इनकी आदत लग जाती है, और वो सही समय पर जरुरी काम भी नहीं कर पाते। ज्यादातर कम उम्र के बच्चे इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, जिसके कारण वो अपनी पढाई पर ध्यान ही नहीं दे पाते। विद्यार्थियों का ध्यान भटकाने का यह एक प्रमुख जरिया बन गया है।
हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
- VPN क्या होता है?
- IP Address क्या होता है?
- Android क्या होता है?
- PDF क्या होता है?
- GIF इमेज क्या होती है?
- Web-Developer कैसे बने।
- गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
- HDD क्या होती है?
- CPU क्या होता है?
- GPS क्या होता है?
- वेब डिजाइनिंग क्या है?
- Computer का योगदान
- कंप्यूटर की-बोर्ड शॉर्टकट
- Li-Fi क्या होता है
- वेबसाइट कैसे बनाते है?
- कंप्यूटर का योगदान
- कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
- कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
- बेसिक कंप्यूटर कोर्स
- कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
entrance exam zone
ReplyDelete