सूचना क्रांति क्या है? What is Information Revolution? - LS Home Tech

Saturday, October 15, 2022

सूचना क्रांति क्या है? What is Information Revolution?

सूचना क्रांति क्या है?

सूचना क्रांति यानी Information Revolution जिसके कारण आज हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं। ये एक ऐसी क्रांति है जिसने पूरे विश्व को प्रभावित किया है। पूरे विश्व मे सूचना क्रांति के शुरुआती दशक के रूप में 1980 को माना जाता है, इसके बाद तो 1990 के दशक के बाद तो इसने नए आयामो को छूना शुरू कर दिया था। सूचना क्रांति का सबसे बड़ा योगदान कंप्यूटर और इंटरनेट के क्षेत्र में है। इसी क्रांति के प्रभाव के कारण आज भारत पूरे विश्व मे अपनी एक अलग पहचान के साथ जाना जाने लगा है। भारत में सुचना क्रांति लाने का या शुरुआत करने का श्रेय श्री राजीव गाँधी को जाता है। आज हम जो कुछ भी इंटरनेट और कंप्यूटर के माध्यम से कार्य करते हैं, असल मे यही है सूचना क्रांति।
Suchna Kranti Kya Hai?

सूचना क्रांति क्या है?सूचना क्रांति के कारण सम्पूर्ण विश्व मे Software Develpoment को बहुत ही ज्यादा बढ़ावा मिला है, क्योंकि ये IT की सबसे पहली और बड़ी जरूरत बन गयी। आज हम कंप्यूटर या इंटरनेट पर जितना भी काम करते हैं, किसी न किसी छोटे या बड़े सॉफ्टवेयर में ही करते हैं। आधुनिक भारत मे हर साल बहुत से सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ तैयार हो रहे हैं, जो भारत के साथ ही विश्व मे भी अपनी योग्यता के लिए जाने जाते हैं। भारत की Vipro ओर Infosis कंपनी विश्व मे अपनी अलग पहचान बनाये हुए है।

हमारे देश के दो शहर बंगलुरू ओर गुरुग्राम को विश्व के मानचित्र पर Technology Hub के रूप में ओर खास तौर से Information Technology के रूप में जाना जाता है। भारत तकनीकी रूप से आज IT में अपने मानव संसाधनों के कारण सबसे समृद्ध है। सूचना क्रांति के कारण आज हम विश्व मे पहचाने जाते हैं। किसी भी देश की बड़ी से बड़ी IT कंपनी में अधिकतर भारतीय इंजीनियर ही काम करते हैं। भारत IT के क्षेत्र में इतना समृद्ध है कि आज पूरे इंटरनेट पर राज करने वाली Google के CEO भी एक भारतीय ही है, जिनका नाम सुंदर पिचई है।

सूचना क्रांति का असर केवल शिक्षित और उच्च वर्ग तक ही सीमित होकर नहीं रह बल्कि इसका असर हर सामान्य व्यक्ति तक हुआ। आज सूचना क्रांति के कारण हमारे देश मे कंप्यूटर जागरूकता इतनी बढ़ गयी है कि घर मे से कोई न कोई बच्चा, बुढ़ा या कोई महिला कंप्यूटर के प्रति इतने ज्यादा प्रखर हो गए है कि वो ज्यादातर काम अपने आप घर से ही करने में सक्षम हो गए हैं। इसके साथ ही बहुत से दूसरे विषयों के प्रति भी आम व्यक्ति का रुझान बढ़ने लगा है। तात्पर्य ये है कि कदम-कदम पर हर व्यक्ति सूचना क्रांति से अत्यधिक प्रभावित है।

सूचना क्रांति के विस्तार के कारण आज हमारे देश के हर कोने में इंटरनेट की पहुंच हो चुकी है। इंटरनेट और इससे जुड़े दूसरे मीडिया की पहुंच आज घर-घर तक हो चुकी है। इसके कारण रोजगार की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है, ओर इसका स्तर भी बढ़ गया है। इस क्रांति ने हमे इतने अवसर प्रदान किये है कि हम आज घर पर बेठकर भी कोई काम आसानी से कर सकते हैं। इन कामों में सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट, ब्लॉगिंग, वलॉगिंग, बैंकिंग, शेयर मार्केटिंग इत्यादि प्रमुखता से गिने जा सकते हैं। 

सूचना क्रांति का असर जहां आम आदमी को प्रभावित कर रहा है, वही इसका सबसे बड़ा योगदान देश की अर्थव्यस्था को मजबूत करने में भी हो रहा है। हमारे देश के वहुत से टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट आज Multinational कंपनियों ने काम कर रहे हैं, जो देश के लिए बहुत बढ़िया बात है साथ ही हमारे देश की बहुत सारी IT कम्पनियां भी विदेशों में अपने उत्पाद को डिलीवर करती है और सरकार को Tax के रूप में लाभांश प्रदान करती है। Google, Samsung, Apple, Microsoft जैसी कम्पनियां हमारे देश मे निवेश कर रही है। इसका भी सीधा असर हमारे देश की अर्थव्यवस्था की समृद्धि पर होता है। सूचना क्रांति क्या है?

सूचना क्रांति के विकास के कारण Television Industry को भी बहुत प्रभावित किया है। जहां पहले सब कुछ मैन्युअल तरीके से किया जाता था, आज सबकुछ डिजिटल तरीके से कर पाना संभव हो गया है। मनोरंजन का क्षेत्र तो इससे इतना प्रभावित हुआ है कि आज हम जब चाहे कोई भी सीरियल, मूवीज या ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी जानकारी व अन्य कोई भी चैनल बड़ी आसानी से कभी भी देख सकते हैं। आज भारत मे बहुत से TV चैनल, ऑनलाइन OTT प्लेटफार्म उपलब्ध है, जो सब इसी क्रांति के कारण ही संभव हो पाया है। तव चैनलों को विज्ञापन के रूप ने एक बहुत ही बड़ा मार्केट मिल गया है, जिसके कारण बहुत से लोगों को रोजगार के बहुत ही बढ़िया अवसर मिल रहे हैं।

इसमे कोई संसय नहीं है कि भारत मे सूचना क्रांति के आने से तरक्की के लिए इसके दूरगामी प्रभाव दिखाई देते हैं, बल्कि ये तो हमारे आज के जीवन के साथ ही भविष्य को भी प्रेरित करने वाली क्रांति है। ये हमारे देश की समृद्धि को उज्जवल भविष्य प्रदान करने में कदम दर कदम तरक्की की ओर बढ़ रही है। आज हमारा देश सूचना क्रांति के मामले में पूरे विश्व मे एक महाशक्ति के रूप में विकसित हो रहा है।

सूचना क्रांति की तरफ कदम से कदम बढ़ाते हुए हम आज 2G से 5G तक का सफर तय कर चुके हैं। 

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad