कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और लैंग्वेज क्या है/What is Programming and Language? - LS Home Tech

Thursday, March 5, 2020

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और लैंग्वेज क्या है/What is Programming and Language?

दोस्तो नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, यहाँ पर आपको Technology और Education से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी मिल जाएगी। आज की इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर Programming के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आपको इस विषय के बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है यहाँ आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकरी मिल जाएगी। मैं आपसे यही गुजारिस करूँगा की आप इस पोस्ट को पूरा और ध्यान से पढ़ें ताकि आपको सभी Concept अच्छी तरह से समझ आ जाये।
Computer Programming language

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्या है/What is Programming? in Hindi 
कंप्यूटर Programming को समझने से पहले आपको Programming लैंग्वेज के बारे में जानना बहुत ही जरुरी है, क्यूंकि Programming का बेस ही ये Language होती है। इन Language का इस्तेमाल कंप्यूटर में कुछ Specific काम को करने के लिए Code किया जाता है। इन Programming लैंग्वेज के द्वारा कंप्यूटर या मशीन को Instructions प्रदान किये जाते हैं। जैसे हम इंसानों की भाषाओँ में Grammar/व्याकरण होती है, ठीक उसी तरह से Programming Language को लिखते वक़्त Grammar के रूप में Syntax रूल के मुताबिक ही लिखे जाते हैं। 
इसे आप इस तरह से समझ सकते हैं-
अगर हमें किसी दूसरे व्यक्ति से कोई चीज मांगनी है तो हम उससे उस चीज का नाम लेकर बोलते हैं, या फिर उसे कुछ आदेश देते हैं जैसे कि "मोहन बाहर से एक गिलास जूस ले आओ", उसने हमारी बात को सुना और उस काम को कर दिया, इसके विपरीत हम कंप्यूटर को बोलकर कुछ नहीं करवा सकते, अगर हम कंप्यूटर को बोलेंगे की "चलो बंद हो जाओ" तो वो बंद नहीं होगा, क्यूंकि ना तो उसके कान हैं, जिससे वो सुन सके। इसलिए हम कंप्यूटर को बताने के लिए हमें कुछ Instruction देने होते हैं, जो कि Programming Language में लिखे जाते हैं। कंप्यूटर को बंद करने के लिए हम अगर Alt+F4 बटन दबाएंगे तो वो तुरंत बंद हो जायेगा, क्यूंकि उसके अंदर Programming Language के माध्यम से दिए गए इस प्रकार के इंस्ट्रक्शन होते हैं, और कंप्यूटर इन्ही इंस्ट्रक्शन को समझकर ही हमारे दिए गए डायरेक्शन के अनुसार काम करता है। 

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है/What is Programming Language? in Hindi
Computer Programming Language कंप्यूटर सिस्टम द्वारा समझे जाने वाले Instruction को Allow करती है, जिसे हम प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के द्वारा कोडेड करते हैं। हमारे द्वारा किये गए कोड को कंप्यूटर सिस्टम Binary तरिके से समझता है। कंप्यूटर लैंग्वेज भी बहुत प्रकार की होती है, ठीक उसी तरह जैसे हम इंसानों के बिच भी बहुत सी भाषाएँ होती है। ये लैंग्वेज कंप्यूटर के साथ Communicate करके हमारे काम को आसान कर देती है, जिसे Compiling कहते हैं। Compiling के द्वारा ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को बाइनरी में Convert किया जाता है। सभी Language के अपने Distinct Features होते हैं, चाहे वो Python/पाइथन हो या C/सी लैंग्वेज। ये Language कंप्यूटर को किसी बड़े और Complex इनफार्मेशन को Process और Handle करने के लिए Allow करती है।  

सिस्टम प्रोग्रामिंग क्या है? What is System Programming?
System Programming वो प्रोग्राम होते हैं जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर प्रोग्राम को लिखने और उसकी Designing करने के लिए किया जाता है। ये प्रोग्राम आपको Computer Hardware और System Interface के Use को Allow करता है। इसके द्वारा कंप्यूटर सिस्टम में किसी भी Application को Execute किया जा सकता है। System Programming का इस्तेमाल कंप्यूटर के Software Development में उसे Control और Manage करने के लिए  किया जाता है। 

Programming Languages कितने प्रकार की होती है?
Computer प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को मुख्य रूप से तीन Category में बांटा गया है। 
1. Machine language 
2. Assembly Language 
3. High Level Language

MACHINE LANGUAGES
Machine language कंप्यूटर हार्डवेयर के सबसे करीब होती है, हर Unique कंप्यूटर की एक Unique Machine language होती है। Machine language किसी भी सिंपल Operation के लिए Binary सीरीज के एक पैटर्न (0100110110) को Represent करती है, जिसे कंप्यूटर आसानी से समझ जाता है। Machine language प्रोग्राम एक्सेक्यूटेबल होते हैं, इसका मतलब ये होता है कि इन्हे आसानी से सीधे ही चलाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रोग्रामर को समझना बहुत ही कठिन होता है, इसे केवल कंप्यूटर ही समझ सकता है। 

ASSEMBLY LANGUAGES
Assembly Language को प्रोगरामिंग को सरल करने के लिए ही विकसित किया गया था। इसमें मशीन लैंग्वेज Instruction को बदल दिया गया। Assembly Language मशीन लैंग्वेज की अपेक्षा ज्यादा सरल होती है, इसमें अंकीय संकेतों के स्थान पर Nimonik Code का प्रयोग किया जाता है, लेकिन एक कंप्यूटर केवल Machine language को ही समझता है, इसलिए इसे Machine language में बदलने के लिए Language Translator(Assembler) का इस्तेमाल किया जाता है। 


HIGH-LEVEL LANGUAGES
High Level Language सबसे आसान लैंग्वेज होती हैं, जिसे इंसान आसानी से समझ सकता है, इस लैंग्वेज को मशीन लैंग्वेज में बदलने के लिए Compiler का इस्तेमाल किया जाता है। सभी High Level Language बिलकुल English की तरह ही जान पड़ती है। आज के समय में काफी सारी Programming Language है जिनमें से C, C++, Java, Java Script, Pascal, Visual Basic आदि का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

तो दोस्तो आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमें जरूर लिखे, आप पोस्ट के नीचे Comment Box  में अपनी प्रतिक्रियाएं ओर अगर कोई सुझाव है तो वो भी लिख कर भेज सकते हैं। साथ ही आप हमें हमारे द्वारा प्रकाशित नए लेख पढ़ने के लिए Subscribe भी कर सकते हैं।


Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma

हमारे द्वारा लिखित और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad