निमोनिक कोड क्या होते हैं? What is mnemonic code? - LS Home Tech

Thursday, March 5, 2020

निमोनिक कोड क्या होते हैं? What is mnemonic code?

सबसे पहले आपको मेरा नमस्कार, हमारे इस पोर्टल पर आप कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से सम्बंधित हर विषय के आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको निमोनिक कोड/Mnemonic code के बारे में बताएंगे। 
Mnemonic Code kya hote hain?

निमोनिक कोड क्या होते हैं? What is mnemonic code? in Hindi 
Mnemonic code/निमोनिक कोड वो कोड होते हैं जिनके द्वारा Assemble Language में कोड/प्रोग्राम  लिखना और समझना आसान हो जाता है। पहले आपको बता दूँ की कंप्यूटर केवल एक ही भाषा समझता है, जिसे Machine Language कहा जाता है, और ये मशीनी भाषा बाइनरी कोड में लिखी जाती है, जिसमें केवल  0 और 1 दो ही अंक होते हैं। इन बाइनरी कोड को हमारे लिए समझना और उसमें प्रोग्राम लिखना बहुत ही मुश्किल होता है, इसलिए कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने अपने काम को आसान करने के लिए असेम्ब्ली भाषा/Assemble Language को डेवलप किया, जिसे Symbolic Language भी कहा जाता है, जिसमें 0 और 1 के स्थान पर ऐसे Words और Digits का प्रयोग किया  जिसे इंसान आसानी से पहचान सकता है और याद रख सकता है, लेकिन इसमें एक खास बात होती है, ये Word पुरे नहीं होते, इनके सिर्फ Short form ही इस्तेमाल किये जाते हैं, जैसे कि Execute के लिए Exe, Translation के लिए Tran, Increase by one के लिए inc का इस्तेमाल होता है। 

यही कारण है कि Assemble Language में प्रोग्राम लिखना और भी आसान हो जाता है। लेकिन कंप्यूटर असेम्ब्ली भाषा में लिखे प्रोग्राम को नहीं समझता। कंप्यूटर केवल और केवल बाइनरी संकेतों 0 और 1 को ही Instructions के रूप में समझता है, इसलिए असेम्ब्ली भाषा में लिखे Program को मशीनी भाषा में Translate किया जाता है, और ये काम Programming Language Translator के द्वारा किया जाता है। इन Translator प्रोग्राम को Assembler कहते हैं। 

दोस्तो मैं सुनिल/ली. शर्मा हमारे इस वेब पोर्टल का Technical Author और Founder हूँ। मेरा इस वेबसाइट को चलाने का मकसद है कि मैं लोगों को कंप्यूटर और आधुनिक जमाने की डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में हर प्रकार की जानकारी दूँ, ताकि ताकि लोग आधुनिक तकनिकी के बारे में और ज्यादा जान सकें, मैं आप सभी से भी प्रार्थना करूँगा की आप लोग भी हमारे इस मुहीम से जुड़ें और अन्य दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ हमारे आर्टिकल शेयर करें।




No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad