लिंक क्या होते हैं/What is link? - LS Home Tech

Monday, March 1, 2021

लिंक क्या होते हैं/What is link?

लिंक क्या होते हैं/What is link?

लिंक ये एक ऐसा शब्द है, जो अक्सर हमें सोशल मीडिया पर या किसी तरह के दूसरे प्लेटफार्म पर मिल ही जाता है। लिंक इंटरनेट पर किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस तक पहुंचने का सीधा ओर सरल रास्ता होता है। लिंक किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम भी होते हैं। किसी भी ब्लॉग और वेबसाइट के Search Engine Optimization के लिए लिंक बेहद जरूरी होते हैं।
Link full detail

लिंक क्या होते हैं/What is link?
दरअसल लिंक वो कोड होते हैं, जो हमे सीधे किसी भी Web Page या Website पर लेकर जाते हैं। लिंक का मतलब ही है जोड़ना, जो यूजर को सीधे उनकी मनचाही साइट पर लेकर जाता है। लिंक का किसी भी वेब पेज या वेबसाइट के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है। RTGS, NEFT, IMPS क्या होता है?

लिंक कितने प्रकार के होते हैं/Types of link?

तकीनीकी रूप से लिंक तीन प्रकार के होते हैं।
Internal Link
Inbound Link ओर Backlink
Outbound Link ओर External Link

नोट: यहां आपको बतादें की इनबाउंड लिंक को बैकलिंक ओर आउटबाउंड लिंक को एक्सटर्नल लिंक कहा जाता है।

इंटरनल लिंक क्या होते है/What is internal link?
ये वो लिंक होते हैं जिनको आप अपने Blog पर Post में डाल सकते हैं। इसमे हम अपने ब्लॉग पोस्ट के अंदर हमारी या अन्य किसी दूसरी पोस्ट का लिंक डाल सकते हैं। जिनको ही इंटरनल लिंक कहते हैं। ब्लॉग पोस्ट या आर्टिकल के अंदर जितना महत्व SEO का होता है, उतना ही महत्व Link का भी होता है। इंटरनल लिंक के कारण ही Blog का Page View बढ़ता है, ओर Bounce rate कम होता है। इंटरनल लिंक के द्वारा आपकी पुरानी पोस्ट भी रैंक हो जाती है।

Inbound Link या Backlink क्या होते हैं?
इनबाउंड या बैकलिंक वो लिंक होते हैं, जिनके द्वारा आपके ब्लॉग पोस्ट को जल्दी रैंकिंग मिलती है। इसमे जब कोई दूसरा ब्लॉगर आपके ब्लॉग या आपकी ब्लॉग पोस्ट के लिंक को अपनी पोस्ट में डालता है, तो इसे ही Inbound या Backlink कहा जाता है। Backlink असपके ब्लॉग और SEO दोनो के लिए ही बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आप बैकलिंक सही जगह ओर सही प्रकार से समायोजन करते हैं तो इससे आपकी पोस्ट बहुत जल्दी Rank हो जाती है, ओर साथ ही इससे आपके ब्लॉग की DA यानी Domain Authority भी बढ़ जाती है। 

Outbound link या External link क्या होते हैं?
ये वो लिंक होते हैं, जिसमे आप किसी दूसरे के ब्लॉग के लिंक अपने ब्लॉग के अंदर डालते हैं। मां लीजिए मैने अपनी साइट पर उपलब्ध किसी भी Blog के अंदर मेरे ब्लॉग में उपलब्ध सामग्री से संबंधित किसी बाहरी लिंक को अपने ब्लॉग में डाल दिया, तो इसका मतलब ये हुआ कि हमने अपने ब्लॉग में एक Outbound link या External link डाल दिया है। इस तरह के लिंक आपको अतरिक्त जानकारी देने के लिए डाले जाते हैं।  

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad