एनीमेशन क्या है? कैसे बनाएं करियर इस फील्ड में।What is animation How to make a career in this field. - LS Home Tech

Friday, September 28, 2018

एनीमेशन क्या है? कैसे बनाएं करियर इस फील्ड में।What is animation How to make a career in this field.

दोस्तों नमस्कार, हमारी वेबसाइट/Website LSHOMETECH पर आपका स्वागत है, हम अपने इस Portal पर Technology और Education से सम्बंधित आर्टिकल लिखते हैं, जो आपके लिए ज्ञान और जानकारी के प्रयाय होते है, आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की स्पीकर/Speaker क्या होता है?, और इसके पीछे जुडी कुछ रोचक जानकारी। कृपया पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को पढ़ें, साथ ही टेक्नोलॉजी से जुडी किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट के बाईं/Left और दिए गए दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
career in animation

आज का जो यूग है तकनीकी और विकास का युग है, आज के दौर में लगभग सभी को पता होगा की एनीमेशन आखिर है क्या ? जिनको नहीं पता आज का हमारा ब्लॉग उन्ही लोगों के लिए है।
देखिये आपको सबसे आसान शब्दों में मैं समझाने की कोशिश करूंगा, और आपको समझ आ जायेगा। आज मोबाइल तो हर किसी के पास है और मोबाइल या कंप्यूटर में जितने भी गेम होते हैं वो सभी एनीमेशन से ही बने होते हैं, सरल अर्थों में कहें तो वो वस्तु जिसको हम कंप्यूटर ग्राफ़िक तकनीक बना भी सकते है और हिला-डुला भी  सकते हो वो ही एनीमेशन कहलाता है।

एनीमेशन का सबसे बड़ा उदहारण देखें तो डिजिटल गेम और कार्टून सीरीज या कार्टून फ़िल्में, अभी हाल ही के कुछ वर्षों में आयी बहुत सी एनिमेटेड फिल्मों ने पुरे संसार में धूम मचाई है।  ये सभी जो चीजें है वो बिना एनीमेशन के नहीं बन सकती।  कुछ मशहूर एनीमेशन फिल्मों व कार्टून सीरीज के नाम शायद आप जानते भी होंगे  जैसे- अवतार , जंगल-बुक , एनिमेटेड रामायण , छोटा भीम , मोगली , मोटू-पतलू , कुछ फ़िल्में ऐसी हैं जिनमे भी एनीमेशन तकनीक का प्रयोग हुआ है जैसे- हैरी पॉटर , लार्ड ऑफ़ द रिंग्स , बहुत सी हिंदी फिल्मे भी है जैसे- कृष , माय फ्रेंड गणेशा , रोबोट  व और भी बहुत सारी हैं।
आज बहुत सी फ़िल्में बन चुकी हैं  एनीमेशन तकनीक से  बहुत ज्यादा मशहूर भी रही हैं, और आज आपके-अपने बच्चे भी जानते होंगे क्यूंकि जितने भी कार्टून आते हैं टेलीविजन पर लगभग हर बच्चा जनता है उनके बारे में।
आज की तारीख में एनीमेशन इंडस्ट्री बहुत तरक्की पर है, ये वैश्विक तौर पर अपने उच्च स्तर पर है,  लाइन से जुड़ना चाहते हैं इस लाइन में नाम और दाम दोनों है और एनीमेशन अपने रचनात्मक व एक बेहतरीन कमाई के लिए सबसे  प्रचलित पेशों में से एक है।  इस लाइन के साथ जुड़कर आप एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं , अगर आपमें वो रचनात्मक्ता है तो आप बहुत आगे जा सकते हैं। क्यूंकी  इस लाइन में रचनात्मक माहिर व्यक्ति की ही जरुरत होती है
कहाँ मांग है एनिमेटरों की 
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की आगामी कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में लगभग 1,00000 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। अभी हमारे देश में एनीमेशन सीखे लोगों की डिमांड अपने चर्म पर है, अभी  लगभग 20,000  एनिमेटर का अनुमान है जो फ़िलहाल किसी न किसी एनीमेशन कंपनी में काम कर रहे हैं, जैसे-जैसे एनीमेशन का काम बढ़ रहा है वैसे ही नए एनिमेटरों की भी भारी डिमांड भी बढ़ती जा रही है।  फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे लोगों की बहुत डिमांड है।

ये जो एनीमेशन का कार्य है वो मुख्यता इन फ़ील्ड्स में काम  करता है जो आपके लिए जानना बहुत जरुरी है , जैसे- किसी 3D प्रोडक्ट की मॉडलिंग, वेबसाइट ग्राफ़िक, फैशन , डिजाइनिंग 3D , इंटीरियर, किसी भी कंपनी की प्रेजेंटेशन या advertisemane बनाना। और भी बहुत से ऐसे काम है जो एक एनिमेटर कर सकता है.

अधिक अनुभव होने पर आपकी सेलरी लगभग 60 से 80 हज़ार तक हो सकती है। 

एनिमेटर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?
यदि आप एनीमेशन के फील्ड में करियर बनाना चाहते है तो आपको 10+2 तक शिक्षित होना चाहिए, एनीमेशन के लिए बहुत से संसथान और यूनिवर्सिटी एनीमेशन के लिए कोर्स करवाती है, बहुत से कॉलेज है जो ऐसे कोर्स आपको आपकी एजुकेशन के साथ-साथ करवाते हैं
आप अलग से भी जो कोर्स कर सकते है वो हैं जैसे- B.Sc. इन एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया, M.Sc इन एनीमेशन, B.A. एनीमेशन, आप चाहें तो किसी प्राइवेट संसथान से भी एनीमेशन का कोर्स कर सकते हैं, जैसे एरीना मल्टीमीडिया ऐसे कोर्स करवाता है।
आप इस लाइन से जुड़कर आने वाले वक़्त में बहुत तरक्की कर सकते हैं।

कितने प्रकार के होते हैं एनीमेशन?
दोस्तों एनीमेशन मुख्यतया दो प्रकार के होते हैं  2D एनीमेशन और 3D एनीमेशन
एनीमेशन क्या है?


एनीमेशन क्या है?










कुछ संसथान और यूनिवर्सिटी जो एनीमेशन का कोर्स करवाती है। 
  • Birla Institute of Technology, Jaipur
  • Mac Academy Under Maya Institute
  • Film and Television Institute of India, Pune
  • IIT Mumbai
  • IIT Guwhati
  • Arena Multimedia Under Aptech University
  • Nation School of Design Center, Ahmedabad
और ज्यादा जानकारी के लिए इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं 
आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी फ्री में एनीमेशन बनाना सिख सकते हैं , ये रहा लिंक : Animation Sikho



By: Lee.Sharma/Sunil
My Facebook - Lee.Sharma Facebook
My YouTube Channel - LS Technology Education

हमारे द्वारा लिखित और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad