Mouse क्या होता है, और ये कितने प्रकार के होते हैं? What is Mouse and how many types of Mouse are? - LS Home Tech

Sunday, February 16, 2020

Mouse क्या होता है, और ये कितने प्रकार के होते हैं? What is Mouse and how many types of Mouse are?

हमारे सभी पाठकों को मेरी तरफ से प्यार भरा नमस्कार, दोस्तों आज कंप्यूटर का जमाना है, और आप भी कभी न कभी कंप्यूटर का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, हो सकता है आप हमारा ये आर्टिकल कंप्यूटर स्क्रीन पर ही पढ़ रहे हो, या मोबाइल स्क्रीन पर पढ़ रहे हो तो भी ये जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। जब भी हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तब हम बिना माउस/Mouse के काम नहीं कर सकते। हाँ कुछ परिस्थतियों में हम बिना माउस के काम तो चला सकते हैं पर ढंग से काम करने के लिए Mouse की जरुरत होती है। माउस के बारे में ज्यादातर लोग तो जानते ही है, लेकिन वो माउस से जुड़ी कुछ अन्य चीजें और जानकरी नहीं जानते, तो आज मैं आपके लिए कंप्यूटर माउस की पूरी जानकरी लाया हूँ, आशा करता हूँ आपको ये जानकारी जरूर पसंद आएगी। Mouse क्या होता है, और ये कितने प्रकार के होते हैं? What is Mouse and how many types of Mouse are in Hindi 
What is Computer Mouse?

कंप्यूटर के साथ वैसे तो बहुत से Periphiral Device लगे होते हैं, लेकिन इन सबमें Mouse का सबसे ज्यादा महत्व होता है, क्यूंकि इसी के द्वारा हम कंप्यूटर स्क्रीन पर सभी चीजों को कण्ट्रोल कर सकते हैं, या कंप्यूटर के अंदर की जाने वाली सभी गतिविधियां माउस से ही मैनेज की जाती हैं। देखने में तो सभी कंप्यूटर माउस लगभग एक जैसे ही होते हैं, लेकिन फिर भी इनमें बहुत अंतर होता है, इसलिए ये जानना बहुत जरुरी है कि Mouse क्या होता है और ये कितने प्रकार के होते हैं? 

माउस क्या होता है? What is Mouse?
Mouse कंप्यूटर का एक Input Device होता है, असल में ये एक Pointing Device होता है, जिसका इस्तेमाल PC/Personal Computer के साथ Interect करने के लिए किया जाता है, यानि इसके द्वारा हम कंप्यूटर स्क्रीन पर अलग-अलग कामों को अंजाम देते हैं, साथ ही किसी भी सॉफ्टवेयर/एप्लीकेशन को खोलने बंद करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसके इस्तेमाल से हम कंप्यूटर को किसी भी काम को करने के लिए निर्देश/Direction देते हैं। हम इसे पूरी आज़ादी के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर घुमा सकते हैं, और इसकी मदद से Display Screen पर Point, Select, Click, Drag, Drop और Scroll किया जा सकता है। 

Mouse कितने प्रकार के होते हैं? How many types of Mouse are?
सभी माउस का काम लगभग एक जैसा ही होता है, अगर Model की बात की जाये तो माउस के बहुत से मॉडल हो सकते हैं, लेकिन Connectivity और Features सभी में अलग-अलग हो सकते हैं। माउस के मुख्यत: दो प्रकार होते हैं- Mechanical माउस, Optical माउस। आमतौर पर सभी माउस में Left और Right दो बटन होते हैं, और बिच में एक Scroll व्हील होता है, जिसे Scroll व्हील और 3D बटन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। माउस के शुरुआती दौर में जहाँ आजकल माउस के निचे एक कैमरा यानि Optical Sensor लगा होता है जहाँ एक लाल या नीली लाइट जलती है, उस जगह लोहे की एक Ball/गोली लगी होती थी, और उसकी Ball/गोली के हिसाब से माउस अलग-अलग डायरेक्शन में Move करता था। 

Mouse के Interface अलग-अलग होते हैं, टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही इनमें बहुत से बदलाव हुए हैं, जिनके कारण इनके इंटरफ़ेस कंप्यूटर सिस्टम या अन्य सिस्टम के साथ जुड़ने के हिसाब से हो सकते हैं, तो आइये जान लेते हैं इनके बारे में।  

1. Serial Mouse
ये कंप्यूटर के शुरुआती दौर का माउस होता था, जो आजकल काम में नहीं आते, हो सकता है आपको किसी पुराने कंप्यूटर के साथ ये देखने को मिल भी जाये। इसमें एक Serial Connector (a DE-9F D-Subminiature) होता है, और इसे PC के साथ जुड़ने के लिए Free Serial Port की जरुरत होती, जो की Typically Corded-Type के होते हैं, और चलने के लिए Power Source कंप्यूटर के Serial Port से लेते हैं। इस प्रकार के सीरियल माउस को Cold-Pluggable कहा जाता है, क्यूंकि इनको जोड़ने के लिए कंप्यूटर का बंद होना जरुरी होता है। अगर चलते कंप्यूटर में आप इसे जोड़ते हैं तो ये काम नहीं करेगा।  

2. PS/2 Mouse
PS/2 माउस, Serial माउस का अपग्रेड वर्जन होते हैं, इस तरह के माउस का इस्तेमाल आज भी बहुत ज्यादा हो रहा है, इसका कारण ये है कि अब भी बहुत सारे Motherboard Manufacturers PS/2 Port Provide कर रहे हैं। ये माउस भी Cold-Pluggable होते हैं। इनमें PS/2 Connector (Mini-DIN) Circular होती है, और इसमें 6 Pins होते हैं। इसके Design के कारण ही इन्हे Port के साथ सही तरिके से Aligned कर Insert किया जाता है। 

3. USB Mouse
आजकल ज्यादातर लोग USB Interface Mouse का इस्तेमाल करते हैं, इसका सबसे कारण Hotpluggeble होना, यानि की USB Mouse को हम चलते कंप्यूटर में लगा या हटा सकते हैं, इसलिए इस प्रकार के माउस को Hotpluggeble कहा जाता है। इसे चलते कंप्यूटर में लगाने और हटाने से कंप्यूटर पर कोई असर नहीं पड़ता, और इसे हम कंप्यूटर के किसी भी USB पोर्ट पर लगा सकते हैं। 

4. Cordless or Wireless Mouse 
आजकल कंप्यूटर माउस में बहुत सी टेक्नोलॉजी आ गई है जिनमें Cordless or Wireless Mouse शामिल है। इस प्रकार के माउस कंप्यूटर के साथ Bluetooth या Infrared के माध्यम से जुड़ते हैं। इस  के साथ एक USB रिसीवर पॉइंट आता है जिसको USB पोर्ट पर लगाने से उसके साथ वाला माउस Autometccaly कनेक्ट हो जाता है, हाँ इन माउस को पावर देने के लिए आपको अलग से बैटरी/Cell की जरुरत होती है। Wireless माउस की टेक्नोलॉजी बहुत ही विकसित है, इसके कुछ मॉडल Modern non-Bluetooth wireless mice USB receivers का इस्तमाल करते हैं। 

कंप्यूटर माउस की खोज किसने की? Who discovered the Computer Mouse?
कंप्यूटर माउस का अविष्कार Douglas Engelbart ने 1960 में कंप्यूटर की First Generation के वक़्त किया था। पहला माउस लकड़ी का बना हुआ था और उसमें धातु के दो पहिये लगे हुए थे। माउस  शुरुआती नाम X-Y Indicator For a Display System, बाद में इसका नाम माउस इसलिए रखा गया क्यूंकि ये एक चूहे जैसा दिखाई देता था। साल 1968 में Douglas Engelbart द्वारा Sen Fransisco में इसका सार्वजानिक प्रदर्शन किया गया था। सबसे पहले Apple Lisa कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ Mouse का प्रयोग किया गया था। 

माउस के काम। Work of a Mouse. 

  1. माउस का Primary Function होता है माउस Cursor को Screen पर Move करना। 
  2. माउस के इस्तेमाल से यूजर किसी भी Icon, File या Folder पर क्लीक करके उसे Open कर सकते हैं। 
  3. माउस का इस्तेमाल किसी भी Text को Select और Highlight करने के लिए भी होता है। 
  4. माउस के इस्तेमाल से आप किसी भी Icon या Document को Drag और Drop कर सकते हैं। 
  5. माउस के इस्तेमाल से आप किसी भी Object के उप्पर Hover कर सकते हैं। इसका मतलब ये होता है की जब भी आप किसी भी फाइल या अन्य डॉक्यूमेंट के ऊपर इसे लाएंगे तो उस डॉक्यूमेंट या फाइल की कुछ जानकारी आपको दिखयेगा। 
  6. माउस के इस्तेमाल से आप किसी भी बड़े साइज के डॉक्यूमेंट या फाइल को Scroll करके देख सकते हैं, यानि इसकी मदद से आप इसे ऊपर या निचे कर सकते हैं। 

माउस के सभी बटन क्या-क्या काम करते हैं?
सामान्य माउस पर 2 बटन Left ओऱ Right क्लीक के लिए बने हुए होते हैं, और उनके बिच में भी एक बटन ही होता है जिसे Scroll व्हील और 3D बटन कहा जाता है। आजकल माउस में इन बटन के आलावा भी और Special बटन आ रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कुछ Specific चीजों के लिए किया जाता है। माउस को अच्छे तरके से ऑपरेट करने के लिए आपको अभ्यस्त होने की जरुरत होती है। तो आइये जान लेते हैं माउस के सभी बटन को पूरी जानकारी के साथ। 

Left Mouse Button: माउस का बायां बटन सबसे ज्यादा इस्तेमाल लाया जाता है, क्यूंकि कंप्यूटर में काम करने के लिए इसे Enter बटन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आपके दाएं हाथ की Index Finger के निचे आता है।

Scroll Wheel या 3D Button: ज्यादातर लोग इसे Scroll Wheel के नाम से ही जानते हैं, क्यूंकि सामान्यत: इस व्हील को किसी भी डॉक्यूमेंट को स्क्रॉल/Scroll करने के लिए प्रयोग किया जाता है, लेकिन जो लोग 3D सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, वो लोग इस बटन का प्रयोग 360 डिग्री Rotation के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

Right Mouse Button: माउस के दाएं/Right बटन का इस्तेमाल कुछ Special Operation के लिए किया जाता है, इसके अतिरिक्त राइट बटन दबाने पर ये Shortcuts या Context Menu को Pop-up करता है। 

जहाँ PC में हम समान्य माउस का इस्तेमाल करते हैं वहीँ Laptop में Touchpad Mouse दिया हुआ होता है, जो Laptop की keypad के निचे मध्य भाग में होता है, इसकी कार्यप्रणाली भी बिलकुल वैसी ही होती है बस इसे आपको टच करके Operate करना होता है। 

माउस के Single Click और Double Click क्या है?
जब भी हम माउस का इस्तेमाल करते हैं तब किसी भी फाइल या डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करने के लिए आपको उस पर सिंगल क्लीक करना होता है, और डबल क्लीक के द्वारा हम उस फाइल या डॉक्यूमेंट को सीधे Open कर सकते हैं। आप माउस की Setting बदलकर भी प्रयोग कर सकते हैं। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों- रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करके सहयोग जरूर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :




2 comments:

  1. sir,I am a big fan of you, I see your post daily and get very good information.
    it, please approved it

    https://shivatechnical.com/input-devices/

    ReplyDelete
  2. sir,I am a big fan of you, I see your post daily and get very good information.
    it, please approved it

    https://shivatechnical.com/input-devices/

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad