विज्ञान और तकनीकी के फायदे और नुकसान
Advantage & Disadvantages of Science and Technology
किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए, नवीनतम ज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास, विज्ञान और अभियंता कार्य/इंजीनियरिंग की मुलभुत जरूरतों की पूर्ति करना आवश्यक होता है। विज्ञान और तकनीकी के अभाव में कोई भी देश पिछड़ जाता है, और उसके विकसित होने की संभावनाएं कम से कम हो जाती हैं। आज भी दुनिया में बहुत से ऐसे देश है जिनको तकनिकी विकास बिलकुल ही न्यूनतम है। विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में विकास किसी भी देश के लोगों के लिए किसी अन्य देश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए बहुत अधिक आवश्यक होता है। विज्ञान और तकनीकी का विकास इसके तथ्यों के विश्लेषण और उचित समझ पर निर्भर करता है। प्रौद्योगिकी का विकास केवल विज्ञान और तकनिकी से ही संभव है।

शिक्षा स्तर में सुधार : आधुनिक एवं मॉडर्न तकनीकी का इस्तेमाल कर बच्चों को स्मार्ट क्लासेस में पढ़ाया जाने लगा है, यही नहीं बच्चे अब कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से किसी भी विषय की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते है, इसके साथ ही घर बैठे-बैठे ही ई-लेक्चर, इ बूक पढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव : आधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल से चिकित्सा के क्षेत्र में कई गंभीर बीमारियों का इलाज ढूंढ लिया गया है, वहीं कई ऐसे चिकित्सक यंत्र बनाए गए हैं, जिसकी सहायता से मनुष्य के शरीर से संबंधित सारी चीजों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। हम कह सकते है कि तकनीकी ने चिकित्सा के क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान की है।
औद्योगिक उत्पादन में बढ़़ोतरी : तकनीकी से कई ऐसी मशीनें, सॉफ्टवेयर अथवा अन्य उपकरण बनाए गए हैं, जिससे माल बनाने की प्रक्रिया में तेजी आई है और औद्योगिक उत्पादन में अप्रत्यासित तेजी से वृद्धि हुई है।
खाद्य उत्पादन में बढ़ोतरी : तकनीकी की मदद से कृषि के क्षेत्र में कई ऐसे उपकरण बनाए गए हैं, जिससे सिंचाई व्यवस्था और खेती में बहुत सुधार हुआ, जिससे खाद्य उत्पादन में वृद्धि हुई है। पॉली हाउस कृषि तकनिकी का सबसे बड़ा उदहारण है।
संचार के क्षेत्र में विकास : तकनीकी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण विकास संचार के क्षेत्र में हुआ है। इसके माध्यम से आज हम संसार के किसी भी कोने में बैठे शख्स से न सिर्फ बात कर सकते हैं, बल्कि उसे डेस्कः भी सकते हैं। आज हम चंद सैंकेडों में अंतरिक्ष में भी अपना संदेश भेज सकते हैं।
जीवन स्तर में सुधार : तकनीकी ने हमने टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, गाड़ी, वाशिंग मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट समेत कई ऐसी सुख-सुविधाएं प्रदान की हैं, जिससे न सिर्फ मनुष्य का जीवन बेहद आसान हो गया है, बल्कि उसके रहन-सहन और जीवन-यापन का तरीका भी बदल गया है।
कृषि की स्थिति में सुधार : तकनीकी ने कृषि के क्षेत्र को विकास की एक नई गति प्रदान की है, आज खेती में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर अच्छी पैदावर ली जा रही है। वहीं ट्रैक्टर समेत कई ऐसे उपकरण बनाए गए हैं, जिसने खेती करना सरल हो गया है।
व्यापार में विकास : तकनीकी के इस्तेमाल से व्यापार में अभूतपूर्व विकास हुआ है। तकनीकी का इस्तेमाल कर कई ऐसी मशीने बनाईं गईं हैं, जिससे शारीरिक श्रम बहुत ही कम हो गया है, और उत्पादन में काफी वृद्धि हुई है। तकनीकी की माध्यम से माल-खरीदना बेचना अथवा ग्राहकों तक पहुंचाना बहुत ही आसान हो गया, साथ ही कैलकुलेटर, कम्यूटर आदि की सहायता से गणना करना अथवा लेन-देन का रिकॉर्ड रखना भी बिलकुल आसान हो गया है।
यातायात में आसानी : तकनीकी के माध्यम से ही आज हम घंटों की दूरी मिनटों में तय कर सकते हैं। अब दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचना बिलकुल आसान हो गया है। तकनीकी के माध्यम से ही आज मनुष्य हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, ट्रेन, बस, गाड़ी आदि का लाभ उठा पा रहे हैं।
मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान : तकनीकी के माध्यम से आज मनोरंजन जगत को एक नई दिशा और पहचान मिल गई है। आज हम टीवी में प्रोग्राम देख सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और वीडियो देख सकते हैं। साथ ही आज हम कोई भी प्रोग्राम किसी भी वक़्त देख सकते हैं। आजकल आप टीवी का मजा कहीं भी अपने मोबाइल फोन से ले सकते हैं।
विज्ञान और तकनीकी के नुकसान
Disadvantages of Science and Technology Hindi
समय की बर्बादी : आधुनिक तकनीक ने जहाँ हमें कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल, टीवी आदि ऐसे उपकरण प्रदान किए हैं, जो हमारे बहुत काम के तो हैं पर साथ ही इनका इस्तेमाल अब इंसान जरूरत के लिए नहीं बल्कि मनोरंजन के लिए ज्यादा करने लगा है, जिससे हमारे बहुत से समय की बर्बादी हो जाती है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ा : तकनीकी से औद्योगिक विकास को बढ़ावा तो मिला है, वहीं दूसरी तरफ उद्योगों से निकलने वाली दूषित गैसें पर्यावरण के संतुलन को बुरी तरह से प्रभावित कर रही हैं, और प्रदूषण को बढ़ावा दे रही हैं।
ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि : विज्ञान और तकनीकी की मदद से बनाए गए सभी आधुनिक संसाधनों और वाहनों आदि के इस्तेमाल और फैक्ट्रियों से निकलने वाले जहरीले धुंए से पर्यावरण बिगड़ रहा है, जिसके कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है, और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पैदा हो रही है।
तकनीकी आलसी बन रही है : तकनीकी के माध्यम से अब घर बैठे-बैठे ही दुनिया की सभी चीजों को इंटरनेट एवं तमाम आधुनिक उपकरण के माध्यम से कर पा रहे हैं, जिससे मनुष्य में आलसीपन बढ़ रहा है।
क्राइम रेट में बढ़ोतरी : बहुत से लोग आजकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल गलत तरीके से भी कर रहे हैं, इंटरनेट के माध्यम से लोग बैंक फ्रॉड कर रहे हैं, या अन्य कोई वेबसाइट हैक कर लोगों से गलत तरीके से पैसे वसूल कर रहे हैं। लोग गलत अफवाह फैलाकर संप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे दंगे -फसाद आदि हो जाते हैं। आतंकवाद से जुड़े लोग इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं।
तकनीकी से स्वास्थ्य पर प्रभाव : आज का मनुष्य तकनीकी/Technology का इतना आदि हो चुका है कि, घंटों मोबाइल फोन पर बातें करता है, या उस पर कुछ गेम खेलता है या कंप्यूटर, टीवी आदि पर गेम खेलता है, जिससे उसकी आंखों पर तो बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार भी।
आधुनिक समाज में विज्ञान और तकनीकी वाद-विवाद का विषय बन गए हैं। जहाँ एक तरफ ये दोनों आधुनिक जीवन के लिए आवश्यक हो गए है, वहीँ हमारे जीवन पर इनका कुछ बुरा असर भी हो रहा है। लेकिन बात अगर समाज और मानवता के भले की करें तो इसके लिए और जीवन के सुधार के लिए हमें हमेशा विज्ञान और तकनीकी की मदद लेनी ही होगी। यदि हम तकनीकों की मदद नहीं लेते है जैसे कि कम्प्यूटर, इंटरनेट, बिजली, आदि, तो हम भविष्य में कभी भी आर्थिक और तकनिकी रुप से मजबूत नहीं हो सकते। बिना विज्ञान और तकनिकी के हम हमेशा पिछड़े ही रह जायेंगे, यहाँ तक कि इसके बिना हम आज के इस प्रतियोगी और तकनीकी संसार में जीवित रह कर जीवन यापन की कल्पना भी नहीं कर सकते।
Science and Technology
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद
हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
mardin
ReplyDeletemersin
muğla
rize
sakarya
2J7S
Eskişehir
ReplyDeleteDenizli
Malatya
Diyarbakır
Kocaeli
5FKFM
elazığ
ReplyDeleteerzincan
bayburt
tunceli
sakarya
6R0PDP
görüntülü show
ReplyDeleteücretlishow
08VP
1C77E
ReplyDeleteBitlis Evden Eve Nakliyat
Tekirdağ Cam Balkon
Urfa Evden Eve Nakliyat
Kripto Para Borsaları
Mardin Evden Eve Nakliyat
4FF51
ReplyDeleteBinance Güvenilir mi
Uşak Evden Eve Nakliyat
Silivri Duşa Kabin Tamiri
Amasya Evden Eve Nakliyat
Erzurum Evden Eve Nakliyat
4D2DD
ReplyDeleteOrdu Şehir İçi Nakliyat
Niğde Şehirler Arası Nakliyat
Denizli Parça Eşya Taşıma
Yalova Parça Eşya Taşıma
Batıkent Boya Ustası
Yalova Şehirler Arası Nakliyat
Tokat Lojistik
Yozgat Şehirler Arası Nakliyat
Adana Parça Eşya Taşıma
08B6B
ReplyDeleteArdahan Evden Eve Nakliyat
Kocaeli Şehirler Arası Nakliyat
Hatay Şehir İçi Nakliyat
Niğde Evden Eve Nakliyat
Sakarya Şehirler Arası Nakliyat
Sincan Boya Ustası
Çerkezköy Oto Elektrik
Bingöl Şehirler Arası Nakliyat
Antep Şehirler Arası Nakliyat
868D7
ReplyDeletehttps://referanskodunedir.com.tr/
310D3
ReplyDeletereferans kodu