CERT क्या है/What is CERT? - LS Home Tech

Sunday, April 19, 2020

CERT क्या है/What is CERT?

CERT क्या है/What is CERT?
हमारे वेब पोर्टल LSHOMETECH पर आपका स्वागत है। आपको हमारे इस Technology पोर्टल पर Computer ओर Digital Technology से संबंधित हर प्रकार के आर्टिकल पढ़ने को मिल जाएंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आप भी डिजिटल टेक्नोलॉजी का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करते हैं तो, आपको इसे जरूर पढ़ना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम डिजिटल टेक्नोलॉजी से सम्बंधित सुरक्षा हेतु गठित एजेंसी की जानकारी लेकर आये है, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। 
Computer Emergency Response Team India/ CERT In

CERT क्या है/What is CERT?
डिजिटल ओर साइबर अपराध/हैकिंग ओर फिशिंग की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए सूचना और प्रौधोगिकी मंत्रालय ने 19 जनवरी 2004 को एक नोडल एजेंसी का गठन किया था, जिसे भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम/CERT का नाम दिया गया था। CERT जो भारतीय इंटरनेट डोमेन की सुरक्षा-संबंधी रक्षा को मजबूत करता है। इस नोडल एजेंसी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

दिसंबर 2013 की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग, वित्त, तेल और गैस जैसी ऑनलाइन सेवाओं ओर ऑनलाइन सरकारी संगठनों पर साइबर हमलों में काफी वृद्धि हुई है।

कुछ साल पहले मार्च 2014 में, CERT इंडिया ने Android  के जेली बीन Version के वीपीएन/VPN कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण दोष की पकड़ की थी। 

बढ़ते साइबर अपराध को वैश्विक स्तर पर कम करने के लिए मई, 2016 में भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम/CERT और ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्रालय के बीच एक समझौते पर दोनो देशों ने हस्ताक्षर किए गए।

इससे पहले भी CERT ने लगभग सात देशों - कोरिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, सिंगापुर, जापान और उजबेकिस्तान में समान संगठनों के साथ भी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिनमे भी साइबर सुरक्षा से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई थी। इसमें भाग लेने वाले देश साइबर हमलों पर तकनीकी जानकारी का आदान-प्रदान कर सकते हैं, ओर साइबर सुरक्षा घटनाओं की प्रतिक्रिया और साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए तुरंत समाधान भी पा सकते हैं।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design
हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad