शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान। Computer contribution in education sector - LS Home Tech

Thursday, July 23, 2020

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान। Computer contribution in education sector

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान। Computer contribution in education sector

दोस्तो नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, हम अपने इस वेब पोर्टल पर टेक्नोलॉजी ओर एजुकेशन से संबंधित आर्टिकल पोस्ट करते हैं, जो जानकारी के हिसाब से आप लोगों के बहुत काम आ सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान।

आधुनिक युग मे पारंपरिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर शिक्षा का महत्व भी बढ़ गया है। आज के युग मे कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है, आप किसी भी छोटे से लेकर बड़े आफिस, हॉस्पिटल, स्कूल, विभिन्न सरकारी संस्थान इत्यादि में आपको कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। कंप्यूटर द्वारा किये जाने वाले काम आसान और सुलभ होते है।

आइये जान लेते हैं कंप्यूटर का शिक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान है।
आजकल आप अगर कहीं भी जाएंगे, किसी भी शिक्षण संस्थान में जाएंगे, आपको कंप्यूटर लैब देखने को मिल जाएगी, इन्ही लेब में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। इन्ही कंप्यूटर लैब की मदद से छात्र जब भी उनको समय मिले या एक निश्चित समय पर ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी विषय का अध्यन कर सकता है।
कुछ साल पहले तक हमे शिक्षा पाने के लिए स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन, किताबों या हमारे शिक्षक पर ही निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज वक़्त बदल गया है। आज हम बिना किसी दूसरे के कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार का ज्ञान घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है, ओर उस ज्ञान को अपने कंप्यूटर में स्थायी रूप से संग्रहीत भी रख सकते हैं।

Importance of Computer

Computer contribution in education sector 

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान।


कंप्यूटर के शिक्षा जगत में आ जाने से शिक्षण प्रणाली बहुत सरल हो गई है, इससे एक तो बच्चों पर पड़ने वाला टीचर का प्रेशर खत्म हो गया है, साथ ही यहां आपको अलग-अलग तरीकों से सीखने का मौका भी मिलता है। कंप्यूटर पर छात्रों को शिक्षा देने से छात्रों को विषय आसानी से समझ आ जाता है। कंप्यूटर की वजह से आज के दिन बहुत से कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध है, जिनको बच्चे घर से ही पढ़ सकते है, या बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जो विभिन्न विषयों की शिक्षा ऑनलाइन अच्छे ट्यूटर द्वारा उपलब्ध करवाती है। जहां आप स्टूडेंट इससे फायदा उठा सकता है, वहीं जो साइंस ओर मेडिकल के छात्र होते हैं उनके लिए तो कंप्यूटर एक वरदान होता है। आज आप शिक्षा की किसी भी जटिल प्रक्रिया को कंप्यूटर के माध्यम से सिख सकते हैं।

कंप्यूटर के आ जाने के बाद छात्र अपने नोट्स खुद तैयार कर सकता है। आप इन नोट्स को कंप्यूटर में सदैव के लिए सेव रख सकते हैं, इन्ही नोट्स को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। अगर छात्र को कोई प्रेजेंटेशन बनानी है तो भी आप कंप्यूटर में पावर-पॉइंट की मदद से ये बना सकते हैं। साथ ही स्कूलों में भी शिक्षक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन ओर प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को  शिक्षा देते हैं। कंप्यूटर शिक्षा से ही जटिल प्रश्नों या समस्याओं का हल आसानी से किया जा सकता है।

आज हम कह सकते हैं कि कंप्यूटर शिक्षा का बहुउद्देशीय रूप हमारे सामने मौजूद है, चाहे वो शिक्षा के क्षेत्र में हो या किसी अन्य क्षेत्र में हो। कंप्यूटर के माध्यम से विज्ञान और गणितीय कार्य अत्यंत सरल हो गया है।
इसके साथ ही विभिन भाषाओं में प्रकाशन, वाक सम्प्रेषण, शब्द भंडारण ओर प्रत्यक्ष चित्रण इन सभी का संयोजन ये सभी जटिल काम आप इसमे कर सकते हैं। कंप्यूटर में प्राथमिक विद्यालयों से विश्वविद्यालयों तक कि शिक्षण सामग्री से निहित पाठ्यक्र आपको एक ही जगह मिल जाते हैं।

दोस्तों आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें। 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad