चंद्रयान-2 मिशन हुआ सफलतापूर्वक लांच। जाने इसके बारे में। chandryaan-2 - LS Home Tech

Monday, July 22, 2019

चंद्रयान-2 मिशन हुआ सफलतापूर्वक लांच। जाने इसके बारे में। chandryaan-2

दोस्तो नमस्कार 
हमारे वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, हम अपने इस पोर्टल पर समसामियिक जानकारी के साथ-साथ Technology ओर Education से संबंधित आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं, आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे चंद्रयान-2 के सफल लांच के बारे में। 
India on monn

जैसा किआप सभी को विदित होगा की चंद्रयान-2 को इसी महीने यानि जुलाई 2019 की 15 तारीख को सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर प्रक्षेपित किया जाना था, प्रक्षेपण से लगभग 52 मिनट पहले इसमें कुछ तकनिकी खराबी आने के कारण इसके लांच को रोक दिया गया था। उसके एक दिन बात इसकी अगली प्रक्षेपण तिथि की घोषणा की गई थी, जो थी 22 जुलाई 2019 और समय 2 बजकर 43 मिनट। 
ये भी पढ़ें :

आज यानि 22 जुलाई 2019 को इसे इसके तयशुदा वक़्त पर आंध्र-प्रदेश के श्री-हरोकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया जा चूका है। इसकी लॉन्चिंग GSLV मार्क-3 से की गई है। 
CHANDARYAAN-2 MISSION
चंद्रयान-2 का मिशन क्या होगा प्रक्षेपण के बाद आइये जाने। 

  1. यह यान 2:43 पर लांच होने के 16 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में पहुँच गया जैसा की पहले से तय था। 
  2. पृथ्वी की कक्षा में पहुँचने के बाद Orbitor/ऑर्बिटर 23 दिन तक लगातार पृथ्वी के 4 चक्कर लगाएगा।  
  3. इसके बाद यह 7 दिन में चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचेगा। ऑर्बिटर यहाँ पर लगातार 13 दिन तक इसके चक्कर लगाएगा। 
  4. 43 वें दिन ऑर्बिटर से लैंडर अलग होगा और 48 वें दिन चन्द्रमा की सतह पर उतरेगा, इस लैंडर का नाम है "Vikram/विक्रम"। 
  5. लैंडर के चन्द्रमा की सतह पर उतरने के बाद लैंडर से रोवर बाहर आएगा और चन्द्रमा की सतह से कुछ सैंपल और अन्य जानकारी जुटाएगा।  इस रोवर का नाम है "Pargyan/प्रज्ञान"। 


हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।










No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad