SDM Officer कैसे बने। इसके लिए आपकी क्या योग्यता होनी चाहिए। How to become SDM officer. - LS Home Tech

Monday, March 11, 2019

SDM Officer कैसे बने। इसके लिए आपकी क्या योग्यता होनी चाहिए। How to become SDM officer.

दोस्तो नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल www.lshometech.com पर आपका बहुत स्वागत है, आपको हमारे इस पोर्टल पर Technology ओर Education से जुड़े आपके काम के बहुत आर्टिकल मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हम आपको बताने वाले है कि SDM Officer क्या होता है, और SDM Officer बनने के लिए आपके पास क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। ओर इसकी चयन प्रक्रिया क्या होती है। ज्यादातर युवा चाहते है की वो किसी अच्छी सरकारी नौकरी में अपना भविष्य बनाये, लेकिन जानकारी के अभाव में उनका सपना पूरा नही हो पाता। आपका सपना पुरा हो इसके लिए हम आपके लिए पूर्ण जानकारी के साथ हाजिर हैं। कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

How to become SDM officer.

आजकल नोकरी में बहुत प्रतिस्पर्धा है, बेशक वो सरकारी हो या प्राइवेट। आज का हमारा आर्टिकल SDM ऑफिसर यानी Sub-Divisional Magistrate पद की सरकारी जॉब से संबंधित है। हिंदी में SDM को उप-प्रभागीय न्यायाधीश कहा जाता है, ओर एक जिले में एक ही SDM अधिकारी की नियुक्ति होती है। अगर देखा जाए तो आज के समय में सरकारी नौकरी पाना इतना आसान काम नहीं है, ओर अगर हम बात करें बड़ा सरकारी अधिकारी बनने की तो Competition और भी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप SDM Officer बनना चाहते है, तो आपको उसके अनुरूप मेहनत भी करनी होगी। बहुत सारे लोग हैं जो सालो तक इसके लिए पढ़ाई करते है, पर फिर भी वो असफल हो जाते है। इसका मूल कारण जानकारी का आभाव होता है, क्यूंकि आप जिस क्षेत्र में नौकरी पाना चाहते है, उस क्षेत्र के बारे में आपको उपयुक्त जानकारी नही होती, तो वो कही ना कही आपके सफलता में बाधा डाल सकती है। आज हम आपको SDM Officer बनने के विषय में पूरी जानकारी मात्रभाषा हिंदी में देने वाले हैं।


पहले जान लें SDM के कार्य क्या-क्या होते हैं।
ये तो आप सभी को ज्ञात ही होगा की SDM की पोस्ट एक बड़ी पोस्ट होती है। एसडीएम अधिकारी के पास बहुत शक्तियाँ होती है, साथ ही इनके कार्य भी बहुत सारे होते हैं। SDM Officer के प्रमुख कार्य जैसे की अपने जिले की सारी भूमि का लेखा जोखा करना, एसडीएम का अपने उपखंड के सभी तहसीलदारों पर भी प्रत्यक्ष रूप से नियंत्रण होता है। अपने क्षेत्र में नवीनीकरण करवाना, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगो तक सहायता पहुँचाना, विभिन्न प्रकार के लाइसैंस जारी करना, विवाह पंजीकरण इत्यादि SDM ऑफिसर के प्रमुख कार्य होते हैं।


SDM Officer बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता।
एसडीएम अधिकारी बनने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी बी.ए. पास होना आवश्यक हैं। 
SDM Officer के लिए उम्र सीमा क्या है?
सामान्य/General वर्ग  के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 40 वर्ष।
OBC वर्ग  के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 45 वर्ष।
SC/ST वर्ग  के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 45 वर्ष।
PWD  के लिए न्यूनतम 21 व अधिकतम 55 वर्ष।

SDM Officer बनने के लिए जरूरी परीक्षा !
SDM बनने के लिए आपके पास 2 ऑप्शन होते हैं, पहला होता है राज्य स्तर की सिविल सेवा परीक्षा/State Civil Service Exam ओर दूसरा राज्य लोक सेवा आयोग/ State Public Service Commission दोनों परीक्षा मै से आप किसी भी परीक्षा शामिल हो कर SDM अधिकारी बन सकते हैं।


SDM Officer की चयन प्रक्रिया कैसी होती है?
इसकी चयन प्रक्रिया में आपको इन तीन परीक्षा चरणों से गुजरना पड़ता है, जो निम्न है-
1. प्रारम्भिक परीक्षा
2. मुख्य परीक्षा
3. साक्षात्कार

आइये अब इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा
SDM Officer बनने के लिए आवेदन करने के बाद ये पहला चरण होता है, इसमें आपके 2 पेपर/प्रश्न पत्र होते हैं, जो की 200-200 नबर के होते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए 33% नबर लाना अनिवार्य होता है और साथ ही इस परीक्षा के नंबर आपकी मेरीट में नही जोड़े जाते।
प्रश्न-पत्र अंक
सामान्य ज्ञान - 200
सामान्य ज्ञान - 200


मुख्य परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा में सफलता प्राप्त उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसमें कुल 8 प्रश्न-पत्र होते हैं। इसमें करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति,जनरल साइंस, और सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते हैं।
मुख्य परीक्षा का अंक निर्धारण
प्रश्न-पत्र  अंक
हिंदी अंक - 50
निबंध अंक - 150
सामान्य अध्ययन 1अंक  - 200
सामान्य अध्ययन 2 अंक - 200
सामान्य अध्ययन 3 अंक - 200
सामान्य अध्ययन 4 अंक - 200
वैकल्पिक विषय पेपर अंक - 200
वैकल्पिक विषय पेपर अंक - 200

साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा में पास उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। इन उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए आपको साक्षात्कार लेने वाले पैनल को विश्वास दिलाना होगा की आप इस पद के लिए उपयुक्त हैं। इसमें आपको 200 नंबर में से नम्बर दिए जाते हैं

How to become SDM officer.

दोस्तो अबतक तो आप जान हि गये होंगे कि आपकोएक SDM ऑफिसर बनने के लिए किन-किन चुनोतियों से गुजरना पड़ता है। अब आपके मन मे एक सवाल जरूर होगा कि एक SDM Officer का वेतमानमान कितना होता है? SDM अधिकारी का मासिक वेतमान ग्रेड पे के अनुसार न्यूनतम वेतन 53,000 रूपए व 67.700 रूपए तथा अधिकतम 1 लाख रूपए से भी ज्यादा होता है। आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।

3 comments:

  1. आपने बहुत अच्छी जानकारी हमारे साथ साझा की है। में SDM के बारे में जानकरी ले रहा था, और मैंने कई लेख भी पढ़े, लेकिन आपका लेख मुझे सबसे अच्छा लगा, धन्यवाद। एक लेख में भी आपके साथ साझा करना चाहता हूँ कृपया इसे ध्यान से पढ़े - Quarantine Meaning in Hindi

    ReplyDelete
  2. bahut badhiya lekh hai kabhi kabhi log how are you meaning in hindi me puchhate hai kya

    ReplyDelete
  3. आपने बहुत अच्छी जानकारी हमारे साथ साझा की है। में SDM के बारे में जानकरी ले रहा था, और मैंने कई लेख भी पढ़े, लेकिन आपका लेख मुझे सबसे अच्छा लगा,
    ankit saini धन्यवाद। एक लेख में भी आपके साथ साझा करना चाहता हूँ कृपया इसे ध्यान से पढ़ेthank youhindi skill

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad