MBBS डॉक्टर कैसे बने। How to become MBBS doctor. पाएं पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में। - LS Home Tech

Tuesday, January 22, 2019

MBBS डॉक्टर कैसे बने। How to become MBBS doctor. पाएं पूरी जानकारी हमारे इस आर्टिकल में।

दोस्तो नमस्कार।          
                       हमारी वेबसाइट पर आपका बहुत स्वागत है। हमारी इस वेबसाइट पर हम टेक्नोलॉजी ओर एजुकेशन से संबंधित आर्टिकल लिखते रहते हैं, जो उन बच्चों के लिए बहुत काम के ओर जानकारी से परिपूर्ण होते हैं जो बच्चे अभी पढ़ रहे हैं और आने वाले जीवन में अपने सपने को साकार करने चाहते हैं। आपको हम उस विषय की सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश करते हैं।
आज हम जिस विषय पर बात करेंगे वो है MBBS डॉक्टर कैसे बने। आज हम आपको MBBS की पढ़ाई के बारे में पूरी जानकारी देंगे ।
जैसे - 
  • एमबीबीएस है क्या?
  • एमबीबीएस के लिए एलिजिबिलिटी ओर क्राइटेरिया।
  • एमबीबीएस के लिए प्रेप्रशन कैसे करें।

MBBS क्या है? What is MBBS?

आइये जान लेते है कि MBBS क्या है? What is MBBS?
इंडिया में मेडिकल सर्विस से संबंधित एक सबसे बड़ी ओर महत्वपूर्ण परीक्षा होती है। जैसे ही आप इस परीक्षा को पास कर लेते है, आप एक डॉक्टर बन जाते हैं। MBBS यानी Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery. अगर हिंदी में इसकी बात करें तो इसको बोलेंगे "चिकित्सा स्नातक ओर शल्य चिकित्सा स्नातक"।
जैसा कि हम अपने हर आर्टिकल में बात करते हैं कि एक अच्छे पेशे यानी सर्विस में जाने के लिए आपका पढ़ाई में भी काफी अच्छा होना जरूरी है। क्योंकि आज हम बात कर रहे हैं कि MBBS डॉक्टर कैसे बने, इसके लिए भी आपका पढ़ाई में अच्छा होना जरूरी है, तभी आप एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करके MBBS में दाखिला पा सकते हैं। 
एक डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं। हमारे समाज मे डॉक्टर को बहुत इज्जत दी जाती है क्योंकि एक अच्छा डॉक्टर, किसी भी छोटे से बड़े एरिया, समाज, देश के लिए बहुत ही मायने रखता है। एक डॉक्टर बनकर आप पूरे समाज और देश को ही नही अपितु पूरी दुनिया को सुरक्षित रखने का कौशल रखते हैं। इस सेवा में आप अपना योगदान देकर अच्छा नाम कमा सकते हैं। इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आपके अंदर दया, जुनून ओर अपने कार्य के प्रति समर्पित भाव होना चाहिए। आज हमारे देश मे बहुत अच्छे-अच्छे डॉक्टर हैं फिर भी हमारे देश की आबादी को देखते हुए डॉक्टरों की बहुत कमी है।
MBBS Doctor बनने के लिये आपकी क्या योग्यता होनी चाहिए? Eligibility for MBBS
MBBS का एग्जाम देने के लिए आपका 12 वीं कक्षा में Biology(जीव विज्ञान), Physics(भौतिक विज्ञान), Chemistry(रसायन शास्त्र) इन सभी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना भी जरूरी है।
इस परीक्षा के लिए आपकी उम्र 17 साल से 25 साल के बीच में होनी चाहिए। अनुसूचित जाति व जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए उम्र में अधिकतम 5 साल की छूट देने का प्रावधान है। लेकिन किसी भी वर्ग से संबंधित अभ्यर्थी AIPMT (All India Pre Medical Test) में केवल 3 बार ही शामिल हो सकता है।

अब बात कर लेते है कि MBBS डॉक्टर कैसे बनते है। 
MBBS डॉक्टर बनने के लिए आपको MBBS डिग्री की जरूरत होती है, इस डिग्री को पाने के लिए आपको क्या करना होगा। इस डिग्री को पाने के लिए आपको मेडिकल के entranc exam NEET (National Eligibility cum Entrance Test) की परीक्षा देनी होती है। इन परीक्षाओं को AIPMT ओर AIIMS जैसी संस्था आयोजित करती है। जैसे ही आप इस परीक्षा को पास कर लेते हैं, आपको किसी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल जाता है। मब्ब्स कोर्स साढ़े चार साल का होता है, इस कोर्स में 9 सेमेस्टर होते हैं, प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। इसके बाद आपको एक साल इंटर्नशिप कोर्स भी करना होता है, कुल मिलाकर आपका MBBS कोर्स साढ़े 5 साल का हो जाता है। इस पूरे कोर्स को करने के बाद, जैसे ही आपको MBBS की डिग्री मिल जाती है, आप अपने नाम के साथ डॉक्टर लिख सकते हैं।

डॉक्टर बनने के लिए आपको मेहनत और पैसा दोनों चाहिए अगर आप Financially Strong है तो आप इसे Private College से भी कर सकते है, और अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर है तो आप डॉक्टर की पढ़ाई किसी Govt College से भी कर सकते है। 
कहाँ कर सकते हैं आप नोकरी! 
MBBS कोर्स करने के बाद आप किसी सरकारी या प्राइवेट संस्था द्वारा संचालित हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर, मेडिकल प्रोफेशर, जूनियर सर्जन ओर रिसर्चर के रूप में कार्य कर सकते हैं। आप चाहे तो आप अपना खुद का हॉस्पिटल भी बना सकते हैं।
कुछ और भी विकल्प होते हैं जहां आप काम कर सकते हैं। 
जैसे-
  • Biomedical Company's में
  • Laboratories में
  • Research Institutes में


MBBS के बाद क्या पढ़ाई कर सकते हैं?
MBBS के बाद आप MD यानी मास्टर ऑफ मेडिसिन, MS यानी मास्टर ऑफ सर्जरी इनमे से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। MD करने के बाद आप फिजिशियन बन जाते है। MS करने के बाद आप एक सर्जन बन जाते हैं।

एमबीबीएस के लिए प्रेप्रशन कैसे करें।
अगर आप MBBS में प्रवेश पाना चाहते है तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्यूंकि इसकी परीक्षा 12th के बाद ही होती है, तो आपको 10 वीं क्लास से ही इसकी तयारी शुरू कर देनी चाहिए। क्यूंकि इसका एंट्रेंस एग्जाम काफी हार्ड होता है। जब आप अच्छी तयारी के साथ इस एग्जाम को देंगे तो ही आप इसे क्लियर कर पायेंगे। 
11 वीं और 12 वीं के सब्जेक्ट को अच्छी तरह से पढ़ ले, क्यूंकि आपका एंट्रेंस टेस्ट इसी सिलेबस पर आधारित होता है। एंट्रेंस टेस्ट की तयारी के लिए आप किसी कोचिंग सेण्टर की मदद ले सकते हैं जो मेडिकल टेस्ट की तयारी करवाते हो, अगर आप चाहें तो आजकल आप इंटरनेट की मदद से भी घर बैठे ही तयारी कर सकते हैं। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad