आर्मी ऑफिसर कैसे बने। how to become Indian Army officer, what is NDA? - LS Home Tech

Wednesday, January 16, 2019

आर्मी ऑफिसर कैसे बने। how to become Indian Army officer, what is NDA?

प्यारे बच्चो नमस्कार
                           में हमारी इस ब्लॉग वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी ओर एजुकेशन से संबंधित आर्टिकल लिखता हूँ, ऐसे आर्टिकल जो बच्चों के आने वाले भविष्य में काम आ सकें। हमारे आर्टिकल आपको किसी भी जॉब की पूर्ण जानकारी देने वाले होते हैं। हमारी इस जानकारी के माध्यम से बच्चे सही दिशा का चुनाव कर अपने भविष्य को सफल बना सकते हैं।
how to become army officer

आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं कि आप भारतीय सेना में एक ऑफिसर कैसे बन सकते हैं, बेशक वो थल सेना, वायु सेना या जल सेना ही क्यों न हो। अगर आपमे देश सेवा करने का जज्बा है तो आप इस क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं, ऐसा नही की आपमे देश सेवा का जज्बा हो और आप इसमें जा सकते हैं, इसके लिए आपको बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। अगर आप पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं तभी आप इसमें सेलेक्ट हो सकते हैं।
आइये जान लेते हैं NDA क्या है?
NDA यानी "National Defense Academy" ओर हिंदी में इसे "राष्ट्रीय रक्षा अकादमी" कहा जाता है, NDA दुनिया की पहली ऐसी अकादमी है जिसमे तीनो विंगों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

आर्मी अफसर कैसे बने!
भारतीय सेना की तीन विंग हैं, army, air force and navel, अगर आप इन तीनो में से किसी मे भी जाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको NDA यानी नेशनल डिफेंस अकादमी (National Defense Academy) का एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम को UPSC द्वारा साल में दो बार आयोजित करवाया जाता है। UPSC (Union Public Service Commission) बोर्ड इस एग्जाम को जुलाई ओर नवंबर में आयोजित करता है। हमारे देश मे अब तक ऐसे 41 परीक्षा केंद्र हैं जहां ये परीक्षा आयोजित की जाती है।
खास बात
इस परीक्षा में बैठने के लिए कैंडिडेट का अविवाहित होना जरूरी है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आप इस परीक्षा के योग्य नहीं है। साथ ही NDA जॉइन करने के लिए आपका शारीरिक ओर मानसिक मापदंड भी सही होना चाहिए।

NDA में जाने के लिए आपका 12 वीं पास होना जरूरी है, 12 वीं में आपके पास PCM यानी Physics, Chemistry and Math ये तीन सब्जेक्ट होने चाहिए। अगर आप 12 वीं कक्षा में अभी पढ़ रहे हैं तो भी आप ये एग्जाम दे सकते हैं। इस एग्जाम के लिए आपकी आयु सीमा 16.5 से 19.5 साल तक तय की गई है।
NDA में सिलेक्शन के लिए आपको उक्त एग्जाम को पास करना होगा। NDA की आर्मी विंग को छोड़कर एयर विंग या नेवी विंग के लिए 12 वीं में आपके पास गणित विषय होना जरूरी होता है। वसे भी NDA एग्जाम को पास करने के लिए आपका गणित अच्छा होना चाहिए।

NDA एग्जाम syllabus में क्या होता है।
NDA के रिटन एग्जाम में दो पेपर होते हैं, जिनमे जनरल एबिलिटी ओर मैथ से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमे मैथ का पेपर 300 अंको का होता है और जनरल एबिलिटी या सामान्य ज्ञान का पेपर 600 अंकों का होता है। यानी ये टेस्ट कुल 900 अंको का होता है।
इसमे जनरल एबिलिटी टेस्ट के दो भाग होते हैं, इसमे इंग्लिश ओर जनरल नॉलेज से संबंधित प्रश्न आपसे पूछे जाते हैं। जनरल नॉलेज में (भूगोल,अर्थशास्त्र, इतिहास, समसामयिकी, राजनीति) आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, वही इंग्लिश में सब्जेक्ट-वर्ब-रिलेशनशिप, इंग्लिश यूज़, टेंस, परिपोजिशन ओर गरेमेटिकल एरर से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Expert Tips/एक्सपर्ट टिप्स
इस एग्जाम को पास करने के लिए आपको सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, अखबार इत्यादि पढ़ते रहना चाहिए, साथ ही गणित में अलजेब्रा, ज्योमैट्री, अर्थमेटिक, ट्रिग्नोमेट्री व स्टेटेस्टिक्स की भी तैयारी करनी चाहिए। देश मे होने वाले समसामयिक विषयों पर भी नज़र बनाये रखनी चाहिए।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

How to become Army officer

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

1 comment:

  1. Mujhe nda se army me jana hai,mera 12th commerce base hai,to kya main nda ka exam dila skta hoon.

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad