सॉफ्टवेयर क्या होते हैं,सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? What is Software, how many types it have. - LS Home Tech

Monday, February 25, 2019

सॉफ्टवेयर क्या होते हैं,सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं? What is Software, how many types it have.

दोस्तों नमस्कार 
आपका हमारे वेब पोर्टल पर बहुत स्वागत है, हम अपने इस पोर्टल पर टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से सम्बंधित आर्टिकल पोस्ट करते हैं,आप हमारे चैनल पर लगभग सभी प्रकार की टेक्निकल और हायर जॉब से सम्बंधित जानकारी पा सकते हैं। जैसा की आप सभी को पता ही है आज कंप्यूटर का यूग है, हर जगह कंप्यूटर का बोलबाला है। इसलिए मैंने सोचा की क्यों न आज आपको कंप्यूटर से रिलेटेड ही कुछ जानकारी दी जाये। आज हम बात करेंगे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की। इसमें हम जानेंगे की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं।

What is Software, how many types it have.
ये भी पढ़ें :
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की कंप्यूटर के मुख्यत: दो भाग होते हैं, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। इन्ही दोनों के कॉम्बिनेशन से कंप्यूटर चलता है, और आप काम कर पते हैं। हार्डवेयर वो होता है जिसे हम मूर्त रूप में छू सकते हैं, यानि ये फिजिकल होता है। और सॉफ्टवेयर वो होता है जिसे हम छू नहीं सकते ये केवल वर्चुअल होता है, जिसे हम देख सकते हैं, प्रयोग कर सकते हैं। हाँ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को अलग-अलग हम यूज़ नहीं कर सकते। एक दूसरे इन दोनों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कंप्यूटर हार्डवेयर तभी काम करेगा जब सॉफ्टवेयर सही तरिके से इनस्टॉल होगा और सॉफ्टवेयर भी तभी काम करेगा जब आपका कंप्यूटर हार्डवेयर सही तरीके से लगा हुआ होगा।
सॉफ्टवेयर क्या होते हैं या सॉफ्टवेयर किसे कहते हैं? Software (मृदु उपागम ) 
सॉफ्टवेयर कंप्यूटर द्वारा लिखी गई भाषाओँ और सूचनाओं का समूह होता है जिसे हम अपने हिसाब से डिज़ाइन कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट से करवा सकते हैं, और कंप्यूटर में यूज़ कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर वो होते है जिसके द्वारा हम कंप्यूटर द्वारा किये जाने वाले काम को बहुत ही आसानी से कर सकें। पूरा कंप्यूटर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर ही चलता है, हर एक अलग काम के लिए हम अलग-अलग सॉफ्टवेयर का यूज़ करते हैं। जैसे के अगर आपको फोटो एडिटिंग करनी है तो आपको Photoshop सॉफ्टवेयर यूज़ करना होगा, कुछ लिखने के लिए MS Word यूज़ करते है, हिसाब किताब के लिए Tally सॉफ्टवेयर है, वहीँ MS Excel भी आप यूज़ कर सकते हैं, वीडियो एडिटिंग के लिए विभिन्न Video Editing सॉफ्टवेयर जैसे Premier Pro, After Effect, Sony Vegas, Filmora और भी न जाने कितने सॉफ्टवेयर हैं। कहने का मतलब ये है की कंप्यूटर पर किये जाने वाले छोटे से बड़े काम के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर का यूज़ किया जाता है। कहने का तात्पर्य ये है की सॉफ्टवेयर के बिना कंप्यूटर का नाम सार्थक नहीं हो सकता। Google, YouTube, Facebook सभी सॉफ्टवेयर ही तो हैं जिन्हें हम कंप्यूटर पर यूज़ करते हैं।  

सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते हैं?
सॉफ्टवेयर मुलत: दो प्रकार के होते हैं, अगर आपने हमारा पिछले आर्टिकल पढ़ा हो तो उसमे हमने इनके बारे में जानकाररी दी थी। चलिए यहाँ फिर से आपको बता देते हैं।

  1. System Software/सिस्टम सॉफ्टवेयर 
  2. Application Software/एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर 

System Software/सिस्टम सॉफ्टवेयर कोनसे होते हैं?
सिस्टम सॉफ्टवेयर वो सॉफ्टवेयर होते हैं जिनके माध्यम से हमारा कंप्यूटर बूट होता है या शुरुआत में चलता है। जब भी हम कोई नया कंप्यूटर खरीदते हैं, उसमे कोई सॉफ्टवेयर इनस्टॉल नहीं होता, वो केवल DOS बेस्ड होता है।  इसे प्रॉपर तरिके से चलने के लिए हमे किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम/Operating System की आवश्यकता होती है, जो हम सबसे पहले कंप्यूटर के अंदर इनस्टॉल करते हैं। इसे इनस्टॉल करने के बाद ही आप कंप्यूटर को अपने तरीके से यूज़ कर पाते हैं। इन्ही प्रार्थमिक सॉफ्टवेयर को System Software/सिस्टम सॉफ्टवेयर बोलै जाता है, विश्व में ज्यादातर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज/Microsoft Window's का प्रयोग होता है उसके बाद है मैक ओएस/Mac OS यानि Macintosh जो Apple कंपनी का है, उसके बाद आता है लिनक्स/Linus ऑपरेटिंग सिस्टम। ये सभी System Software/सिस्टम सॉफ्टवेयर हैं। जो आपको कंप्यूटर को चलते हैं। कंप्यूटर में सिस्टम सॉफ्टवेयर के बिना आप कोई भी Application Software/एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर इसमें इनस्टॉल नहीं कर सकते। 

What is Software, how many types it have.

Application Software/एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर 
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर वो सॉफ्टवेयर होते हैं जिनके द्वारा हम अपने किसी भी काम को अपने तरीके से कर सकते हैं, इसमें हमारे विशेष काम के लिए विशेष सॉफ्टवेयर होता है। आजकल हर काम के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर हैं जैसा की हम ऊपर बात कर चुके हैं(अगर आपको फोटो एडिटिंग करनी है तो आपको Photoshop सॉफ्टवेयर यूज़ करना होगा, कुछ लिखने के लिए MS Word यूज़ करते है, हिसाब किताब के लिए Tally सॉफ्टवेयर है, वहीँ MS Excel भी आप यूज़ कर सकते हैं, वीडियो एडिटिंग के लिए विभिन्न Video Editing सॉफ्टवेयर जैसे Premier Pro, After Effect, Sony Vegas, Filmora और भी न जाने कितने सॉफ्टवेयर हैं।) हम किसी भी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को अपनी आवश्यकता अनुसार किसी सॉफ्टवेयर डेवलपर से बनवा भी सकते हैं। आप अपने बिज़नेस के हिसाब से भी इसे बना सकते हैं। बहुत से ऐसे एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर हैं जो आपको ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही मिल जाते हैं। आपके कम्यूटर में अगर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है तो आपके इसके साथ बहुत से एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर मिल जाते हैं जैसे Microsoft Office पूरा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का पिटारा है, जो सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। 

दोस्तों आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।











  

1 comment:

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad