कैसे लूट रही है मोबाइल Network Provider कंपनियां हमे। How network service provider company cheat us. - LS Home Tech

Sunday, March 24, 2019

कैसे लूट रही है मोबाइल Network Provider कंपनियां हमे। How network service provider company cheat us.

दोस्तो आज बैठे-बैठे मन में विचार आया की कैसे मोबाइल कंपनियां हमे बेवकूफ बना कर लूट रही है। आप भी इनकी इसी ठगी का शिकार बन रहे हैं, इनमे सभी कंपनियों (Jio, Airtel, Vodafone, Idea and all) के प्लान लगभग समान हैं। आप भी विचार कीजिये और हिसाब लगाइये। जहां एक तरफ मोबाइल रिचार्ज या इन्टर्नेट सस्ता हुआ है, वहीं इन कंपनियों ने हमसे एक्स्ट्रा पैसे निकलवाने का रास्ता भी ढूंढ लिया है।

कैसे लूट रही है मोबाइल Network Provider कंपनियां हमे।

क्या आपको पता है मोबाइल कंपनियां हमे कैसे लूट रही हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि साल में 12 महीने होते हैं। लेकिन मोबाइल कंपनियों के अनुसार साल में 13 महीने होते हैं, इन कंपनियों ने लोगो को बेवकूफ बनाकर खुद 13 महीने बना रखे हैं। देखिये कैसे, पहले जब हम रिचार्ज करवाते थे वो पुरे महीने चलता था चाहे महीना 30 या 31 दिन का हो वो बात अलग है जिनमे फरवरी महीना 28, या 29 दिन का भी होता है। तो चलिए अब मैं बताता हूँ कैसे ये कंपनियां दिनों को कैलकुलेट करती हैं जिसके कारण साल में 13 महीने बन जाते हैं। पहले हमारा रिचार्ज पुरे महीने चलता था यानि 30 या 31 दिन और हम पैसे भी महीने के देते थे, इस हिसाब से साल भर में पूरे 365 दिनों का हिसाब लगाया जाता था। यानी पूरे 12 महीने का सही हिसाब होता था, और अब साल भर में 365 दिन की जगह केवल 336 दिन ही यूज़ करते हैं देखिये कैसे! 


मोबाइल रिचार्ज को देखिये। क्योंकि सभी कंपनी अब कोई भी एक महीने वाला रिचार्ज 28 दिन के लिए करती है इस हिसाब से साल में हुए -
28 x 12 = 336 दिन, और साल में होते हैं 365 दिन
अब देखिये 
365 - 336 = 29
और कंपनी रिचार्ज देती है 28 दिन का यानि पुरे साल में कंपनी 13 महीने और 1 दिन यानि 14 वें महीने तक का हमसे रिचार्ज करवा लेती है।
इस प्रकार साल भर में हम एक महीने या यानि तेरहवें या चौदहवें महीने का भी रिचार्ज भी करवा लेते है। 


हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad