एसएससी सीजीएल जॉब क्या है? एसएससी डेस्क जॉब। SSC CGL job, SSC desk job. - LS Home Tech

Wednesday, March 27, 2019

एसएससी सीजीएल जॉब क्या है? एसएससी डेस्क जॉब। SSC CGL job, SSC desk job.

दोस्तों नमस्कार आपको हमारे इस वेब पोर्टल पर Technology और Education से सम्बंधित लेख पढ़ने को मिलेंगे, साथ ही हम ऐसे आर्टिकल भी लिखते हैं जो आम आदमी के लिए काम के होते है, आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं एसएससी सीजीएल जॉब से सम्बंधित। SSC CGL Job क्या होती है? SSC/Staff Selection Commission CGL/Combined Graduate Level

एसएससी सीजीएल जॉब क्या है?

SSC CGL क्या है? 
SSC CGL ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा होती है, और इसे केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें आपको फिल्ड जॉब या डेस्क जॉब का ऑप्शन मिल जाता है। 
SSC/Staff Selection Commission CGL/Combined Graduate Level SSC CGL की फुल फॉर्म होती है।  स्नातक या ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस लेवल की परीक्षा दे सकता है। यदि कोई व्यक्ति ग्रेजुएट नहीं है तो वह SSC CGL में आवेदन नहीं कर सकता। और कोई व्यक्ति ग्रेजुएट है और वह SSC CGL मैं सरकारी नौकरी पाना चाहता है, तो वह इस पोस्ट पर आवेदन कर सकता है। आपकी स्नातक/ग्रेजुएट डिग्री एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की होनी चाहिए। जब SSC CGL की वैकेंसी निकलेगी तभी वो लोग ग्रेजुएट लेवल वाले आवेदन कर सकते हैं, और अपना आवेदन पात्र जमा कर सकते हैं। बाद में वो लोग SSC CGL का एग्जाम भी दे सकते हैं। SSC CGL केंद्रीय सरकार और उनके विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए स्नातक स्तर पर जरूरत अनुसार भर्ती की जाती है और यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है।

ये भी पढ़ें :
फील्ड जॉब/Field Job और डेस्क जॉब/Job Desk में क्या अंतर है?
फील्ड जॉब वो होती है जिसमे आपको किसी एक या अधिक एरिया में घूमना पड़ता है, किसी भी विभागीय कामों से सम्बंधित, वहीँ जॉब/Job Desk में आपको किसी भी स्थाई ऑफिस में बैठकर काम करना होता है। 

SSC CGL एग्जाम के लिए योग्यता। 
आपने स्नातक/ग्रेजुएट डिग्री की होनी चाहिए। 
सामान्य वर्ग के लिए उम्र 18 से 27 वर्ष के बिच में होनी चाहिए। 
रिज़र्व केटेगरी के लिए अलग से उम्र की छुट दी जाती है। 


SSC CGL के लिए आवेदन। 
समय समय पर SSC की वेबसाइट पर इनके लिए आवेदन मांगे जाते हैं। SSC CGL में आवेदन करने के लिए के लिए SSC की आधिकारिक Website पर जाकर आप ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लीक करके भी सीधे ही इनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं - Click here  SSC Website  SSC CGL की वेबसाइट ओपन कर इस पर आपको फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना  पड़ेगा जिसमें आपको अपने फोटोग्राफ और Sign ऑनलाइन Fill करने होंगे, और जो एप्लीकेशन की फीस है, उसको भी डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा कराना होगा। कुछ दिन बाद आपको इसकी वेबसाइट पर  Admit Card  मिल जाएगा जिससे आप परीक्षा में बैठ सकते हैं।  


इस परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न कैसा होता है, और इसमें किस तरह से एग्जाम पैटर्न आता है। इसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं, SSC CGL एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी निम्न है। SSC CGL परीक्षा में किसी भी प्रकार का कोई इंटरव्यू नही होता, सीधे आपके द्वारा दी गई परीक्षा के अंकों से आपका आकलन किया जाता है। 
SSC CGL एग्जाम को चार भागों में बांटा गया है। 
Combined Graduate Level ( Tier 1 )
Combined Graduate Level (Tier-2)
Descriptive Test (Tier-3)
Skills Test


आइये यहाँ जान लेते हैं की किस किस भाग में किस तरह के प्रश्न आते हैं। 

Combined Graduate Level ( Tier 1 )
General Intelligence and Reasoning 25 प्रश्न 50 अंक
Quantitative Aptitude                         25 प्रश्न 50 अंक
English Comprehension                         25 प्रश्न 50 अंक
General Awareness                                 25 प्रश्न 50 अंक

कुल प्रश्नों की संख्या = 100 अंक = 200 
इसके लिए आपको 1 घंटे का समय मिलता है। 

Combined Graduate Level (Tier-2)
Quantitative Ability                      100 प्रश्न 200 अंक
General English                              100 प्रश्न 200 अंक

कुल प्रश्नों की संख्या = 200 अंक = 400 
इसके लिए आपको 1 घंटे का समय मिलता है।

Descriptive Test (Tier-3)
इस भाग के अंतर्गत आपसे निबंध और पत्र लिखने के लिए कहा जाता है। इसके लिए आपको पेपर और पेन दिया जाएगा। ये 100 नम्बर का पेपर होता है। जो हिंदी और English दोनों भाषा में होता है।  इस भाग के लिए भी आपको 1 घंटे का समय मिलता है।

Skills Test
SSC CGL में पोस्ट के लिए भर्ती में स्किल टेस्ट/Skills Test लिया जाता है, जैसे कंप्यूटर की टाइपिंग की स्पीड और कंप्यूटर की नॉलेज के बारे में पूरी जानकारी आपको होनी चाहिए। सभी पदों के लिए कंप्यूटर टेस्ट का प्रयोग कम होता है कुछ पदों के लिए इसका Test लिया जाता है। फिर भी आपकी कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज के साथ टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। 


SSC CGL ग्रेजुएशन लेवल पदों पर सैलेरी/तनख्वाह सम्बन्धी जानकारी।  
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद इनकी सैलेरी निम्न होगी। 
  • मिनिमम बेसिक सैलेरी होगी 18,000 रूपये से शुरू और अधिकतम 2,50,000 तक हो सकती है। 
  • छटे वेतन आयोग के समय जो बेसिक सैलेरी(Salary+Grade Pay) था, उसको 2.57 से गुणा करके बेसिक सैलेरी की गणना की जाएगी। 
  • HRA, DA जैसे भत्तों को बढाने का फैसला एक अलग कमेटी करेगी।  
  • तीन प्रतिशत इन्क्रीमेंट रेट को बरकरार रखा गया है। इंक्रेमेंट की दो तारीख तय की गयी है। 
  • Central Government Employs Group Insurance Scheme (CGEGIS) में बदलाव की सिफारिश को स्वीकार नहीं किया गया है, आगे भी कुछ बदलाव होने तक Deduction का पुराना रेट ही लागु रहेगा। 
    एसएससी सीजीएल जॉब क्या है?

हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad