अब शुरू हो चुका है 5G का जमाना ओर इस जमाने का दूसरा 5G मोबाइल हो चुका है भारत मे लांच। ये फोन भी है 5G सपोर्ट के साथ उपलब्ध, जो है iQOO 3
Vivo कंपनी के Sub-Brand iQOO ने भारतीय बाजार में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन iQOO 3 को 25 फरवरी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाजार में इस स्मार्टफोन को 4G और 5G दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें खास फीचर्स के तौर पर Qualcomm Snapdragon 865 Processor और 55W Fast Charging Support दिए गए हैं। वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए 48MP का AI प्राइमरी सेंसर मौजूद है। यह फोन भारत में केवल Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO 3 Price and Availability
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि iQOO 3 मोबाइल भारत में 4G और 5G दो मॉडल में उपलब्ध होगा। 4G मॉडल की कीमत पर नजर डालें तो इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की Price Rs 36,990 है। जबकि 8GB + 256GB मॉडल को Rs 39,990 की Price में आप खरीद सकते हैं। वहीं फोन के 5G मॉडल की Price 44,990 है, इसमें 12GB + 256GB की स्टोरेज क्षमता दी गई है। फोन की Sale Flipkart पर 4 मार्च से शुरू होगी। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और ओरेंज तीन Color वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
iQOO 3 5G Features and Specifications
iQOO 3 में 1080X2400 Pixal Screen Resolution के साथ 6.44 इंच का Full HD+Amoled डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर से लैस है, और गेमिंग Lovers के लिए इसमें मल्टी टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड फीचर उपलब्ध हैं, जो कि गेमिंग के दौरान शानदार परफॉर्मंस देते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 4440 MAh की बैटरी दी गई है, जो कि 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिसमें इसमें लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 3 में Quad यानि 4 रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का AI/एआई प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जबकि 13MP का टेलिफोटो लेंस, 13MP का सुपर वाइड एंगल कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। फोन में सुपर नाइट मोड भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप कम रोशनी में भी आकर्षक फोटोग्राफी कर सकते हैं। यह फोन Android 10 के साथ iQoo UI पर काम करता है।
iQOO 3 5जी मुख्य स्पेसिफिकेशन
iQOO 3 5जी मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
|
6.44 इंच
|
---|---|
फ्रंट कैमरा | 16-मेगापिक्सल |
रियर कैमरा | 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल |
रैम | 8 GB से 12 GB |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 |
स्टोरेज | 128 GB से 256 GB |
बैटरी क्षमता | 4440 एमएएच |
रिज़ॉल्यूशन | 1080 |
ओएस | एंड्रॉ़यड 10 |
- Realme X50 Pro 5G Other Specifications
- कंप्यूटर का योगदान
- SEO कैसे करें।
- कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
- इंटरनेट का अविष्कार
- कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
- गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
- HDD क्या होती है?
- CPU क्या होता है ?
- बेसिक कंप्यूटर कोर्स
- GPS क्या होता है?
- सॉफ्टवेयर क्या और कितने प्रकार के होते है?
- कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
- वेब डिजाइनिंग क्या है?
- IAS ऑफिसर कैसे बने।
- IPS ऑफिसर कैसे बने।
- Army ऑफिसर कैसे बने।
- MBBS डॉक्टर कैसे बने।
No comments:
Post a Comment