JEE Advance/जेईई एडवांस क्या है? सम्पूर्ण जानकारी। - LS Home Tech

Saturday, April 20, 2019

JEE Advance/जेईई एडवांस क्या है? सम्पूर्ण जानकारी।

दोस्तो नमस्कार, जैसा कि मैं आपको अपने पिछले आर्टिकल/पोस्ट में JEE Main के बारे में पूरी जानकारी दे चुका हूँ। अगर आपने हमारी वो पोस्ट नहीं पढ़ी तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
JEE Main पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

एक बार फिर से में आपको बतादूँ की JEE Advance भी JEE Main की तरह Engineering की पढ़ाई के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा है, यानी Engeneering में दाखिला लेने के लिए ली जाने वाली एक Entrance Exam हैं। इन दोनों परीक्षाओं Advance और Main में बहुत ही अंतर होता हैं। इसमें ज्यादातर वही छात्र सम्मिलित होते हैं जिन्होंने JEE Main पास कर रखा हो। इसमे JEE Main पास करने वाले top डेढ़ लाख छात्र शामिल होते हैं। इस परीक्षा यानी JEE Advance में सफल छात्रों को ही आईआईटी जैसे Institute में दाखिला मिलता हैं।

JEE/Joint Entrance Examination

ये भी पढ़ें :
JEE Advance परीक्षा कौन दे सकता हैं?
  • वो सभी स्टूडेंट जिन्होंने 12वीं (पीसीएम/फिजिक्स,केमेस्ट्री, मैथ)में कम से कम 75% अंक प्राप्त कर रखे हो। इसमे सामान्य वर्ग और ओबिसी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 75%, ओर ST, SC PWD 65% अंक होना अनिवार्य है।
  • इसमे वो अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं जिसकी JEE Main के रिज़ल्ट में rank क़रीब 2 लाख के अंदर आयी हो।
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की उम्र 25 साल से अधिक न हो।
  • कोई भी अभ्यर्थी/छात्र अधिकतम 2 बार ही JEE Advance परीक्षा दे सकता हैं।
यह परीक्षा देश की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए आपको काफ़ी मेहनत एवं लगन की ज़रूरत होती हैं। आप की सटीक योजना, कड़ी मेहनत ओर सही मार्गदर्शन इस परीक्षा को पास करने के सबसे बड़े हथियार हैं।

JEE Advance पास करने से कहाँ मिलेगा दाखिला?JEE Advance IIT/Indian Institute of Technology यानी भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान में आपको दाखिला/प्रवेश मिल जाता है। IIT के अलावा और भी बहुत सारे बड़े कॉलेज हैं जहाँ JEE Advance परीक्षा पास के आधार पर ही प्रवेश मिलता हैं। इनमें से कुछ कॉलेज के नाम नीचे दे रहा हूँ :
  • Rajiv Gandhi Institute of Petroleum Technology (RGIPT), Rae Barele
  • Indian Institutes of Science Education and Research (IISER), तिरुआनंतपुरम, भोपाल, मोहाली, कोलकाता, पुणे। 
  • Indian Institute of Space Science and Technology (IIST), तिरुआनंतपुरम।
JEE Advance का पेपर पैटर्न कैसे होता हैं?
JEE Advance के परीक्षा पैटर्न को लेकर JEE की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी जाती है। इसमे अंतिम समय तक इस बात का खुलासा नहीं किया जाता है कि परीक्षा में किस तरह के और कितने अंकों के सवाल पूछे जाएंगे, लेकिन फिर भी पिछली परीक्षाओं के आधार पर हम आपको बता रहे हैं। 
  • यह परीक्षा भी Online माध्यम से ली जाती है।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न Objective Type के होते हैं।
  • इस परीक्षा में भी Negative Marking होती हैं।
  • यह परीक्षा दो स्तर में होती हैं, इसमे प्रत्येक Paper में Physics, Chemistry, Maths के प्रश्न होते हैं।

JEE Advance के लिए आवेदन कैसे करें?
JEE main का result आने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से JEE Advance के लिए अपना फॉर्म apply कर सकते हैं।
हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad