JEE main/जेईई मैन क्या है? सम्पूर्ण जानकारी। Joint Entrance Examination - LS Home Tech

Saturday, April 20, 2019

JEE main/जेईई मैन क्या है? सम्पूर्ण जानकारी। Joint Entrance Examination

दोस्तो नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल पर आपका बहुत स्वागत है। आप हमारे इस पोर्टल पर Technology ओर Education से संबंधित आर्टिकल पढ़ सकते हैं, इन आर्टिकल में आप किसी भी विषय की संपूर्ण जानकारी पा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि JEE Main क्या होता है। इसके आर्टिकल के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि हम आपको आपके सपने को पूरा करने में मदद करें। आज हम यहाँ पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE/Joint Entrance Examination के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे। कृपया पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
JEE/Joint Entrance Examination


आजकल हर नवयुवक एक अच्छे पेशे की तलाश में रहता है। या वो नवयुवक जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं और अच्छा भविष्य बनाना चाहते हैं। अगर आप भी चाहते है की आप भी  Engineer बने, या आपका सपना भी है इस फील्ड में कैरियर बनाने का तो आपके लिए जरुरी हैं कि आपको सही समय पर सही जानकारी मिले। अगर आपको सही समय पर सही जानकारी मिलेगी तो निश्चित ही आपका भविष्य सुनहरा होगा।
ये भी पढ़ें :

दोस्तो आपने कहीं न कहीं जरूर पढ़ा या सुना होगा कि Engineer/अभियंता बनने के लिए BE/Bachelor of Engineering या फिर B.Tec/Bachelor of Technology करना होता हैं। इनमे से कोई भी कोर्स करने के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा/Engineering Entrance Exam देना होता है। इस एग्जाम को पास करने के बाद ही आपको किसी Engineering College में दाखिल मिलता हैं। आज जिस JEE test की हम बात कर रहे हैं वो एक राष्ट्रीय स्तर/National level की Entrance Exam हैं।

यहां में आपको बतादूँ की Engineering में दाखिला लेने के लिए वैसे तो राज्य स्तर/State level पर कई परीक्षाएं होती हैं, किन्तु National Level पर ली जाने वाले परीक्षाओं में से JEE/Joint Entrance Examination हैं। JEE Main किसी भी Engineering College में दाखिल लेने के लिए ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा/Joint Entrance Examination हैं, जो की CBSE /AICTE/IIT(यह परीक्षा आगामी सत्र से NTA/National Testing Agency द्वारा भी ली जा सकती है।)द्वारा एक साल में 2 बार आयोजित की जाती हैं। यह परीक्षा जनवरी ओर अप्रैल के महीने में ली जाती है।

कुछ समय पहले JEE को 2 भागों में बाँट दिया गया। पहला है JEE Main ओर दूसरा है JEE Advance. आज की इस पोस्ट में हम सिर्फ JEE Main के बारे में ही बात करेंगे, ओर हम अपनी अगली पोस्ट में JEE Advance के बारे में आपको जानकारी देंगे।
यहां पढ़ें JEE Advance क्या होता है?

JEE Main test कौन दे सकता हैं?
  • अगर आपने11वीं ओर12वीं PCM यानी Physics, chemistry, Maths से पास की हो।
  • आप अगर उपरोक्त विषयों के साथ 12वीं क्लास में पढ़ रहे हैं तो भी आप ये परीक्षा दे सकते हैं।

JEE Mains करने के लिए कहाँ मिलेगा दाखिला?
दोस्तो अगर आप इस exam में काफी अच्छा score कर लेते हैं तो आपको NIT, IIIT जैसे बहुप्रतिष्ठित college में दाखिला/Admission मिल सकता हैं। इसके अलावा अगर आप कम score प्राप्त करते हैं तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नही, इनके अलावा आपको किसी दूसरे अच्छे Engineering College में प्रवेश मिल जाएगा। कहने का मतलब ये हैं की आपका score जितना बेहतर होगा आपको उतने ही अच्छे स्तर के कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा।

नोट: अगर आप IIT में प्रवेश पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको JEE Advance में सफल होना होगा

JEE Main पेपर का पैटर्न कैसा होता हैं?
यहां में आपको बतादूँ की JEE Main की परीक्षा online होती हैं।
  • इस परीक्षा/exam में कुल 90 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक विषय "Physics/फिजिक्स, Chemastry/केमिस्ट्री, Meth/मैथ" के 30-30 प्रश्न हल करने होते हैं।
  • इस परीक्षा में कुल 360 अंको के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • इसमे सभी प्रश्न Objective Type के होते है, एक प्रश्न के 4 विकल्प में से एक सही विकल्प select करना होता है।
  • इस परीक्षा में Negative marking भी होती है, इसमे प्रत्येक गलत उत्तर का 1/4 अंक काटा जाता हैं।
  • JEE Mains परीक्षा आप कितनी बार दे सकते हैं?
  • जब आप 12वीं कक्षा में पढ़ रहे होते हैं, तब से लेकर अगले 3 सालों तक आप JEE Main की परीक्षा दे सकते हैं। एक साल में यह परीक्षा 2 बार ली जाती है, इस हिसाब से आप अधिकतम 6 बार ये परीक्षा दे सकते हैं।

हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad