ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?What is Operating System? in Hindi - LS Home Tech

Wednesday, September 9, 2020

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?What is Operating System? in Hindi

 ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?What is Operating System?

हमारे वेब पोर्टल पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आप हमारे इस पोर्टल पर Technology और Education से सम्बंधित हर प्रकार के आर्टिकल पढ़ सकते हैं, और नयी-नयी टेक्नोलॉजी के बारे में जान  सकते हैं। हमारा आज का जो विषय है वो है "ऑपरेटिंग सिस्टम किसे कहते हैं?", इसमें आपको ऑपरेटिंग सिस्टम/Operating System के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आधुनिक युग की हमारे लिए हर चीज को जानना बेहद ही जरुरी है, क्या पता हमें कब किस चीज की जानकरी की आवश्यकता पड़ जाये, क्यूंकि आज हम टेक्नोलॉजी पर निर्भर हर चीज का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए बेशक आप उसे प्रयोग कर रहे हो या ना प्रयोग कर रहे हो, परन्तु आपको उसके बारे में ज्ञान जरूर होना चाहिए। आज हम चाहे Computer का इस्तेमाल करें चाहें Mobile का इस्तेमाल करें, दोनों ही चीजों का बिना Operating System के कोई औचित्य नहीं है। तो आइये जान लेते हैं विस्तार से।
Operating System kya hota hai?

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?What is Operating System? in Hindi
Operating System जिसे इसमें छोटे रूप में OS बोला जाता है, जो की एक प्रोग्राम होता है, और इसके द्वारा Computer प्रोग्रामों को संचालित किया जाता है। Operating System किसी भी Digital Hardware को काम करने लायक बनाता है, बिना Operating System के कंप्यूटर एक निर्जीव वस्तु की तरह होता है। असल में Operating System का काम User और Computer या Mobile के बिच मध्यस्था करना होता है। OS हमारे निर्देशों को Computer डिवाइस को समझाता है, और इसी के माध्यम से हम दूसरे Software प्रोग्राम और Hardware को संचालित कर पाते हैं।   

Operating System की आवश्यकता।
किसी भी कंप्यूटर या आधुनिक मोबाइल डिवाइस को चलने के लिए उनमे OS का होना बहुत ही जरुरी है। बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के हम किसी भी डिवाइस पर कोई भी काम नहीं कर सकते। OS किसी भी डिवाइस की जान होती है। Operating System के द्वारा कंप्यूटर का समस्त प्रबंधन किया जाता है। OS यूजर को आसानी से काम करने की सहूलियत देता है। 

Operating System के कार्य। 
  • OS कम्प्युटर को ठीक प्रकार से उपयोग करने लायक और सरल बनाता है। 
  • OS यूजर से Hardware की भारी भरकम सूचनाओं को छिपा लेता है, इसलिए यूजर का ढेर सारी सूचनाओं से सामना नही होता है। 
  • OS यूजर को एक सरल माध्यम उपलब्ध कराता है, जिसके कारण हम कम्प्युटर पर आसानी से कार्य कर पाते हैं। 
  • OS यूजर और हार्डवेयर के बीच मध्यस्थ का कार्य करता है, ताकि यूजर कम्प्युटर और उसके संसाधनों का उपयोग सरलता से कर सके। 
  • कम्प्युटर और इसके संसाधनों का प्रबंधन करना OS का एक जरूरी कार्य होता है। 
  • OS Primary Memory को Track करता है, जैसे, ये कहाँ इस्तेमाल हो रही है, और ये कितनी मैमोरी इस्तेमाल कर रही है?
  • OS Processor का ध्यान रखता है, अर्थात उसे हर तरह से Manage करता हैं। 
  • OS कम्प्युटर से जुडे हुए सभी डिवाईसों को मैंनेज और सुचारु रूप से कार्यान्वित रखता है। 
  • OS कम्प्युटर द्वारा किये जाने वाले कार्यों का ध्यान रखता है, और उनका रिकॉर्ड भी मशीन के अंदर रखता हैं।  
Operating System कितने प्रकार के होते हैं? Operating System Kitne Parkaar ke Hote Hain?
कंप्यूटर और ऑपरेटिंग सिस्टम का रिश्ता बहुत पुराना है, कंप्यूटर के विकास के साथ ही Operating System भी विकसित होते रहे हैं। Operating System को कई भागों में बांटा गया है, जिनके बारे में हम निचे विस्तार से बता रहे हैं। 

1. Single-user Operating System
Single-user Operating System एक समय में सिर्फ एक ही यूजर को काम करने की अनुमति देता है, जिसके कारण इस पर एक बार में ज्यादा यूजर काम नहीं कर सकते। 

2.  Multi-user Operating System
Multi-user Operating System एक समय में एक से अधिक यूजर को एक साथ कार्य करने की अनुमति देता है, यानि इस Operating System पर एक समय में सैकड़ों यूजर एक साथ अपना-अपना काम कर सकते है। 

3. Multitasking Operating System
Multitasking Operating System यूजर को एक साथ कई अलग-अलग प्रोग्राम्स को चलाने की सुविधा देता है।  इस Operating System पर आप एक ही समय में E-mail भी लिख सकते है, और साथ ही अपने दोस्तों के साथ Chat भी कर सकते है, या अन्य काम भी कर सकते हैं। 

4. Multi Processing Operating System
Multi Processing Operating System में आपको किस भी एक प्रोग्राम को एक से अधिक CPU पर चलाने की सुविधा मिलती है। 

5. Multi Threading Operating System
Multi Threading Operating System किसी भी Single प्रोग्राम के विभिन्न भागों को एक साथ चलाने की सुविधा आपको प्रदान करता है। 
6. Real Time Operating System
Real Time Operating System यूजर द्वारा दिए गए Input पर तुरंत प्रतिक्रिया करता है। Windows Operating System इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। 

अब तक के प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम कोनसे हैं?
➨Windows OS
➨Mac OS
➨Linux OS
➨Ubuntu
➨Android OS
➨iOS
➨MS-DOS
➨Symbian OS

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद  

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad