विज्ञान और तकनीकी क्या है? What is Science and Technology? - LS Home Tech

Thursday, October 15, 2020

विज्ञान और तकनीकी क्या है? What is Science and Technology?

 विज्ञान और तकनीकी क्या है?

What is Science and Technology?

दोस्तों नमस्कार, हमारी वेबसाइट/Website Hindi Me Tech पर आपका स्वागत है, हम अपने इस Portal पर Technology और Education से सम्बंधित आर्टिकल लिखते हैं, जो आपके लिए ज्ञान और जानकारी के प्रयाय होते है, आज की इस पोस्ट में हम आपको आधुनिक युग  प्रयोग होने वाले विज्ञान और तकनिकी के बारे में बताने वाले हैं। विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नए-नए अविष्कारों ने लोगों की दैनिक जीवन-शैली को आधुनिक और उन्नत बनाने में महान भूमिका निभाई है। कृपया पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को पढ़ें, साथ ही टेक्नोलॉजी से जुडी किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट के बाईं/Left और दिए गए दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं, या फिर आप साइट के दाईं और दिए गए लेबल को सेलेक्ट कर पढ़ सकते हैं।
Science and Technology


क्या है विज्ञान और तकनिकी? 
What is Science and Technology?

विज्ञान वो है जिसके द्वारा आजकल नई-नई खोजें हो रही है, और तकनिकी वो है जिसके द्वारा हम किसी भी काम को नए और उन्नत तरिके से कम समय में और ज्यादा कर पाते हैं। तकनीकी उन्नति वहाँ होती है, जहाँ विज्ञान में उच्च कौशल और पेशेवर वैज्ञानिकों के द्वारा नए-नए आविष्कार होते हैं। हम यह कह सकते हैं कि तकनीकी, विज्ञान और विकास में एक दूसरे की समान भागीदारी होती है। आजकल बहुत से क्षेत्रों में विज्ञान और उन्नत तकनीकी ने लोगों के जीवन को पुराने समय से अधिक उन्नत बना दिया है। विज्ञान और तकनीकी की उन्नति ने जहां एक तरफ लोगों की जीवन-शैली को प्रत्यक्ष और सकारात्मक रुप से प्रभावित किया है, वहीँ दूसरी ओर इसने लोगों के स्वास्थ्य पर कुछ अप्रत्यक्ष और नकारात्मक प्रभाव भी डाला है।

आज के जमाने में दुनिया में एक देश के लिए दूसरे देशों से मजबूत, ताकतवर और अच्छी तरह से विकसित होने के लिए विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नए आविष्कार करना बहुत ही आवश्यक हो गया है। इस प्रतियोगी दुनिया में, हमें आगे बढ़ने और जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए अधिक तकनीकों संसाधनों की जरूरत है। इस युग में मनुष्य ने विज्ञान और तकनीकी में बहुत विकास कर लिया है, और इसका असर हमारे जीवन पर इतना गहरा हो गया है कि अब तकनीकी के बिना रह पाना नामुमकिन हो गया है। विज्ञान और तकनिकी ने हमारे जीवन को सरल, आसान और सुविधाजनक बना दिया है।

किसी भी देश का विकास बहुत से तरीकों से तकनीकी पर आधारित होता है। विज्ञान और तकनीकी के तहत हर देश के आधुनिकरण के लिए बेहद ही जरुरी है। विज्ञान और तकनीकी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र को सही ढंग से संचालित करने के लिए उपयोगी है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो जैसे - चिकित्सा/Medical, शिक्षा/Education, बुनियादी ढांचा/Basic structure, ऊर्जा निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी/IT और अन्य क्षेत्रों में लागू किए बिना सभी लाभों को प्राप्त करना मुमकिन नहीं हो सकता। यदि कोई भी देश  विज्ञान में प्रगति नहीं करता तो उनका जीवन आज भी पहले की तरह दुष्कर और कठिन होगा। तकनिकी के नवीन आविष्कारों ने हमें बहुत लाभ पहुँचाया है। आज अगर हम देखें तो हमारे चारों तरफ अनेक तकनीकी संसाधन मौजूद है।

विज्ञान और तकनीकी क्या है और किस तरह फायदेमंद है? 
What is science and technology and how is it beneficial?

आज हम देख रहे है और इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं  कि आधुनिक तकनीक की सहायता से मनुष्य ने संचार में बहुत विकास कर लिया है। अंतरिक्ष में अनेक उपग्रह 24 घंटे भ्रमण करते रहते है, जो हमें हर तरह की सूचनाएं प्रदान करते है। आज हम मौसम की जानकारी समय से पहले ही प्राप्त कर लेते है, घर बैठे अपने दोस्तों से वीडीयो काल पर बात कर लेते हैं, क्या ये सब चीजें विज्ञान और तकनीकी के बिना संभव हो पाती। ये सब चीजें सिर्फ तकनीकी विकास के कारण संभव हो पाई है, जिसमे विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है। विज्ञान और तकनीकी की सबसे बड़ी देन हैं मोबाइल/Mobile फोन, टीवी, कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्टेलाइट, ओवन, फ्रिज, वाशिंग मशीन, चिकित्सा उपकरण, पनडुब्बी, मोटर साइकिल, जहाज, ट्रेन, बस, यातायात के साधन, सभी कुछ आधुनिक तकनीकी की सहायता से सम्भव हो सका है। चिकित्सीय जांचों के लिए भी बहुत उन्नत और तकनिकी विज्ञानं की मदद ली जाती है, नई तरह की दवाइयां, चिकित्सा उपकरणों की सहायता से अब जटिल रोगों का इलाज भी सम्भव हो गया है। इस तरह से हम कह सकते है कि आज के समय में हमारा जीवन तकनीकी और विज्ञान के बिना अधूरा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने लोगों के जीवन को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। इसने हमारे जीवन को इतना सरल और तेज बना दिया है की हम बैलगाड़ी की सवारी से हवाई यात्रा की सवारी पर आ गए हैं।  

विज्ञान और तकनीकी की आवश्यकता
Requirement of Science and Technology

भारत अब विज्ञान और उन्नत तकनीकी के क्षेत्र में अपने नए आविष्कारों के माध्यम से तेजी से विकास करने वाला विश्व का प्रमुख देश बन गया है। अंतरिक्ष विज्ञानं के क्षेत्र में हम पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर आते हैं। विज्ञान और तकनीकी आधुनिक लोगों की आवश्यकताओं और जरूरतों की पूर्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारे दैनिक जीवन में जो कुछ भी सुधार हो रहे है, या हो चुके हैं वो सब केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के कारण ही संभव हो पाए हैं। देश के उचित विकास और वृद्धि के लिए, विज्ञान और तकनिकी का साथ-साथ चलना बहुत ही आवश्यक है। विज्ञान और तकनीकी के आधार पर ही आज गाँव कस्बों के रुप में और कस्बे शहरों के रुप में विकसित हो रहे हैं। तकनिकी विकास के कारण ही अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में भी व्यापक वृद्धि देखने को मिल रही है। विज्ञान और तकनिकी के कारण ही आज के समय में हमारा देश इतनी तेज गति  से विकास कर पा रहा है।

Hindi Me Tech
किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए, नवीनतम ज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास, विज्ञान और अभियंता कार्य/इंजीनियरिंग की मुलभुत जरूरतों की पूर्ति करना आवश्यक होता है। विज्ञान और तकनीकी के अभाव में कोई भी देश पिछड़ जाता है, और उसके विकसित होने की संभावनाएं कम से कम हो जाती हैं। आज भी दुनिया में बहुत से ऐसे देश है जिनको तकनिकी विकास बिलकुल ही न्यूनतम है। विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में विकास किसी भी देश के लोगों के लिए किसी अन्य देश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए बहुत अधिक आवश्यक होता है। विज्ञान और तकनीकी का विकास इसके तथ्यों के विश्लेषण और उचित समझ पर निर्भर करता है। प्रौद्योगिकी का विकास केवल विज्ञान और तकनिकी से ही संभव है।

विज्ञान और तकनीकी किस तरह फायदेमंद है? 
How is science and technology beneficial?

देखा जाये तो विज्ञान और तकनीकी के फायदे ही फायदे हैं। आज आपको ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं मिलेगा जहां विज्ञान और तकनीकी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। विज्ञान और तकनीकी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, पर्यटन, यातायात, कृषि आदि क्षेत्रों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी साबित की है। विज्ञान और तकनीकी की वजह से आज ऐसे उपकरण और संसाधनों का अविष्कार किया गया है, जिससे मानव जीवन के कठिन कार्य बेहद आसान हो गए है। वहीं आज मनुष्य घर पर बैठे-बैठे ही देश-दुनिया के किसी भी कोने का हाल कुछ ही सैकेंड्स में जान सकता है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमरी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad