LCD ओर LED में क्या फर्क होता है? - LS Home Tech

Friday, April 15, 2022

LCD ओर LED में क्या फर्क होता है?

LCD ओर LED में क्या फर्क होता है?

आज से कुछ साल पहले तक हम घर पर TV देखते थे या किसी आफिस में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते थे तो, वहां हम CRT/Cathod Ray Tube टेलीविज़न या मॉनिटर का इस्तेमाल करते थे। लेकिन जैसे-जैसे Technology में बदलाव आता जा रहा है, वैसे ही अब CRT TV ओर MONITOR की जगह LCD ओर LED TV या MONITOR ने ले ली है। अब अगर आपको भी LCD ओर LED TV या MONITOR लेना हो तो आप इनमे से किस का चुनाव करेंगे, क्योंकि इसमे आप कंफ्यूज हो सकते है, जब तक कि आपको LCD ओर LED के बारे में ठीक से जानकारी ना हो। तो आज का हमारा विषय यही है कि एलसीडी ओर एलईडी में क्या अंतर होता है Difference between LCD and LED.

लेख में आगे बढ़ने से पहले आपको बता देना चाहूंगा कि LCD ओर LED में से किसी एक का चुनाव करना आपके लिए क्यों जरूरी है। क्योंकि आजकल हर एक चीज का आकलन उसकी गुणवत्ता के अनुसार हो रहा है। देखने मे आपको दोनो चीजे बिल्कुल एक जैसे नजर आ सकती हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता में बहुत ही ज्यादा अंतर होता है। इसलिए परखी लोग ज्यादा गुणवत्ता वाली वस्तुओं का चुनाव करते हैं। ठीक यही बात LCD ओर LED के लिए भी सटीक बैठती है, क्योंकि दोनों बनावट के हिसाब से देखने मे तो सेम ही होती हैं, लेकिन इनकी आंतरिक तकनीकी बहुत ही अलग होती है।
Difference between LCD and LED.


LCD का मतलब होता है Liquid Crystal Display
LED का मतलब होता है Light Emitting Diodes

LCD ओर LED में अंतर

Main Screen
LCD में जहां स्क्रीन के अंदर Fluorescent Light का इस्तेमाल होता है, ओर LED में स्क्रीन के अंदर Light Emitting Diodes का इस्तेमाल होता है। इन दोनों ही स्क्रीन में Polarized Glass की layers होती हैं, जीनके बीच से ही लाइट ब्लॉक ओर पास होती है। LED स्क्रीन LCD स्क्रीन का ही अत्याधुनिक ओर विकसित वर्जन है।

Display Quality
LED स्क्रीन LCD स्क्रीन की तुलना में ज्यादा अच्छे Resolution के साथ ओर बेहतरीन Picture Quality के साथ आती है, जो हमे Realistic ओर Sharper Color के साथ Back Light की Dimming Option के साथ किसी भी Picture को ज्यादा True Color उपलब्ध करवाती है।  Resoluation किसी भी स्क्रीन के लिए ये सबसे महत्वपूर्ण होता है। Resolution का मतलब होता है कि किसी भी Screen या Display के अंदर Pixels की संख्या कितनी है। जितनी ज्यादा संख्या पिक्सेल की होगी, स्क्रीन की Quality उतनी ही बेहतर होगी। इस हिसाब से अगर देखें तो LCD की बजाय LED ज्यादा बढ़िया होती है।

Power Consumption
LCD की बजाय LED ज्यादा Energy Efficient होती है, क्योंकि इसमे Light Emitting Diodes का इस्तेमाल होता है। इसके विपरीत LCD में CCFL/Cold Cathode Fluorescent Lamp लगने की वजह से ज्यादा बिजली की खपत करती है। LCD की बजाय LED इस्तेमाल करने पर आप लगभग 20 से 30 प्रतिशत बिजली की बचत कर सकते हैं।

Screen Depth ओर Backlight
LED के अंदर RGB BACKLIGHT के इस्तेमाल के कारण, Display का Contrast Ratio, किसी भी LCD स्क्रीन की तुलना में ज्यादा Depth के साथ दिखाई देता है, क्योंकि LED में LCD की बजाय ज्यादा Bright कलर होते है।  इन दोनों में एक खास अंतर किसी भी एंगल से देखने का भी होता है। Backlighting इन दोनों Display के बीच में एक सबसे बड़ा Difference है, जिसकी वजह से समान तकनीक उपयोग होने के बावजूद भी इनके नाम अलग-अलग हैं। किसी भी LED Display में दो तरह की Backlight होती है, Edge Lighting और Full Array Lighting। जबकि LCD Display में सिर्फ Fluorescent Lamp (CCFL) का उपयोग होता है।

Screen Thickness ओर Durability
LCD स्क्रीन की बजाय LED स्क्रीन कुछ पतली होती है। इन दोनो में हल्का अंतर होता है। LED का स्क्रीन पतला होने का कारण इसकी Backlight होती है। LCD की तुलना में LED की लाइफ ज्यादा होती है। इन दोनों की लाइफ इनमें इस्तेमाल किये गए मटेरियल पर भी निर्भर करती है।

Price
जाहिर सी बात है, जिस चीज में विशेषता होगी, उसकी कीमत भी ज्यादा होगी। चूंकि LED में LCD की बजाय ज्यादा विशेषता होती है, तो LED की कीमत ज्यादा रहती है। LED ओर LCD की कीमत उनके आकर/साइज पर निर्भर करती है। छोटा साइज कम कीमत ओर बड़ा साइज ज्यादा कीमत होगी।

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आप जान ही गए होंगे कि LCD ओर LED में क्या अंतर होता है। अगर इस विषय से संबंधित आपककोइ सवाल या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad