सर्वर के प्रकार/Types Of Server - LS Home Tech

Wednesday, February 10, 2021

सर्वर के प्रकार/Types Of Server

सर्वर के प्रकार/Types Of Server 

नेटवर्किंग एक बहुत बड़ी श्रृंखला होती है, जिसमे बहुत से Computer आपस में Internet के माध्यम से जुड़े होते है। जिनमे कुछ Server होते हैं, ओर बाकी के Client होते हैं। सर्वर किसी भी क्लाइंट को सभी प्रकार का डाटा उपलब्ध करवाता है, जो किसी भी User द्वारा Search किया जाता है। इसमे हर तरह के डाटा के लिए अलग-अलग तरह के सर्वर होते हैं, जिनका विवरण हम आपको आगे देने वाले हैं। पिछले पोस्ट में जानकारी दी थी कि Server क्या होता है?, ओर आज हम इस पोस्ट में आपके Server के प्रकार के बारे में विस्तार से बताएंगे।

How many types of server are?

⇝सर्वर के प्रकार/Types of Server

File Server/फ़ाइल सर्वर

ये वो सर्वर होते हैं जो किसी भी तरह की File को Store ओर Manage करने का काम करते हैं। ये सर्वर यूजर के द्वारा सर्च की गई फ़ाइल को शेयर करने की परमिशन भी देते हैं। फ़ाइल सर्वर भी Network से जुड़ा हुआ एक सर्वर ही होता है, जो कि इंटरनेट पर यूजर को Share Disk Access के लिए सही Location उपलब्ध करवाता है, यानी इसके द्वारा यूजर किसी भी तरह के Documents, Audio File, Images, Videos ओर Database फ़ाइल को एक्सेस कर सकता है।

Web Server/वेब सर्वर

ये भी एक तरह के Server होते हैं, जो इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट को ओपन करने की Permission यूजर को देते हैं। इन सर्वर का मुख्य काम यूजर के लिए कोई भी Web Page, Process ओर Deliver करना होता है। ये Server नेटवर्क पर कम्युनिकेशन करने के लिए HTTP यानी Hyper Text Transfer Protocol का प्रयोग करते हैं। आज के दिन इंटरनेट पर उपलब्ध जितनी भी Website या Webpage हैं, इनका सारा Data किसी Web Server में स्टोर होता है, तभी तो हम इनको कहीं से ओर कभी भी एक्सेस कर पाते हैं। Web Browser एक ऐसा माध्यम है जो Web Server में उपलब्ध फ़ाइल को इंटरनेट के माध्यम से हम तक पहुंचाता है। जब हम किसी भी Web Browser जैसे कि Chrome, Firefox, Safari या अन्य किसी से URL को एंटर करते हैं तो वो सीधा उस वेब सर्वर तक जाता है, जहां हमारे द्वारा Request भेजी जाती है URL के माध्यम से, ओर वो सर्वर हमे तुरंत Respond करता है। यही है वेब सर्वर का काम।

Database Server/डेटाबेस सर्वर 

ये एक ऐसा Server/Computer System होता है, जो यूजर को Database से Data को Access ओर Retrieve करने की सुविधा उपलब्ध करवाता है। इसमे यूजर डेटाबेस से Internal Information प्राप्त करने के बाद आउटपुट लेता है। दरअसल ये सर्वर एक Warehouse की भांति काम करता है, जो किसी भी वेबसाइट के Data को Store ओर Manage करता है। आजकल बहुत सी कंपनियां अपने वेब पर उपलब्ध डेटा के स्टोरेज के लिए इस तरह के सर्वर का उपयोग करती हैं।

FTP Server/एफटीपी सर्वर

Internet एक ऐसा माध्यम है, जहां एक जैसी हजारों फ़ाइल उपलब्ध होती हैं, ओर यहाँ हर रोज लाखों फ़ाइल एक Computer से दूसरे Computer पर Travel करती रहती है, जिम से ज्यादातर फ़ाइल FTP यानी File Transfer Protocol के माध्यम से ट्रांसफर होती है। जब आप Web Browser पर किसी भी फ़ाइल के लिए Request करते हैं तो, ब्राउज़र आपकी फ़ाइल को दिखाने के लिए FTP का ही इस्तेमाल करता है। किसी भी फ़ाइल को उसके Source से आप तक इसी सर्वर के द्वारा पहुंचाया जाता है।

Mail Server/मेल सर्वर

इस सर्वर के द्वारा ही Internet पर किसी भी तरह के Mail को Send ओर Receive किया जाता है। Mail Server को MTA यानी Mail Transfer Agent ओर Internet Mailer भी कहा जाता है। किसी भी तरह का Mail जिसे हम भेजते है, या प्राप्त करते है, वो Mail Server की Series से होकर ही आगे पहुंचता है। इसमे SMTP यानी System Mail Transfer Protocol का इस्तेमाल करके मेल भेजे ओर प्राप्त किया जाते हैं।

Application Server/एप्लीकेशन सर्वर

एप्लीकेशन सर्वर एक Framework होता है, जो किसी भी तरह की Application को Run करने के लिए Computer System में एक उचित Environment प्रदान करता है। इस सर्वर में एक Server Operating System होता है, जो किसी भी Application के लिए Online Computing, Operation ओर Service उपलब्ध करवाता है। Application Server के अंदर PHP, JAVA ओर .NET Framework का उपयोग किया जाता है।

➯Proxy Server/प्रॉक्सी सर्वर

प्रॉक्सी सर्वर किसी भी User ओर Internet के बीच एक Getaway के रूप में काम करता है। जब कोई भी यूजर Client को Proxy Server से जोड़ता है, ओर किसी भी Service के लिए Request भेजता है, तो इसमे ये सर्वर Main Server ओर Client के बीच की मध्यस्ता करता है। इसे Mediator भी कहा जाता है, क्योंकि ये सर्वर Network Data Filtering, Network Connection Sharing जैसे कामों के लिए Client ओर Main Server के बीच की सर्विस की तरह काम करता है।

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

  1. माउस क्या होता है पूरी जानकारी 
  2. रैम क्या होती है  
  3. रैम की जनरेशन 
  4. वेब डिजाइनिंग क्या है? 
  5. Blogger क्या है?
  6. Computer का योगदान 
  7. कंप्यूटर की-बोर्ड शॉर्टकट 
  8. Li-Fi क्या होता है 
  9. वेबसाइट कैसे बनाते है?
  10. कंप्यूटर का योगदान 
  11. कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
  12. कंप्यूटर सामान्य ज्ञान 
  13. बेसिक कंप्यूटर कोर्स
  14. कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
  15. Web-Developer कैसे बने। 
  16. गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
  17. HDD क्या होती है?
  18. CPU क्या होता है?
  19. GPS क्या होता है?
  20. VPN क्या होता है?
  21. IP Address क्या होता है?
  22. Android क्या होता है?
  23. PDF क्या होता है?
  24. GIF इमेज क्या होती है?
  25. Intel और AMD प्रोसेसर में अंतर 
  26. Networking क्या होती है?
  27. आधुनिक जीवन और कंप्यूटर शिक्षा 
  28. Information Technology क्या है?
  29. कंप्यूटर साइंस में करियर 
  30. PC का मतलब क्या है?
  31. ग्राफ़िक कार्ड क्या होता है?
  32. Net Banking और सावधानियां 
  33. कंप्यूटर की पीढ़ियां 





No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad