कंप्यूटर इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या होते है?Computer input, output devices - LS Home Tech

Tuesday, February 23, 2021

कंप्यूटर इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या होते है?Computer input, output devices

Computer input, output devices

कंप्यूटर आधुनिक जमाने की सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण मशीन है, जिसका उपयोग आज हर क्षेत्र में हो रहा है। आज हम अपने इस आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर की काम करने की टेक्नोलॉजी के बारे में बताने वाले हैं, जिसमे हम इसके इनपुट ओर आउटपुट के बारे में भी बताएंगे। जैसा कि आपको भी पता होगा ही कि कोई भी कंप्यूटर, दो चीजों के इस्तेमाल से पूर्ण होता है। एक होता है कंप्यूटर का हार्डवेयर ओर दूसरा होता है कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर। जब कंप्यूटर का कोई भी हार्डवेयर काम करता है तो इसके पीछे सॉफ्टवेयर द्वारा दिये गए निर्देश होते हैं। इसलिए हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के बिना कुछ नहीं ओर सॉफ्टवेयर हार्डवेयर के बिना कुछ नहीं। इसे हम इस उदहारण से परिभाषित कर सकते हैं कि सॉफ्टवेयर/Software कंप्यूटर की आत्मा है, ओर हार्डवेयर/Hardware कंप्यूटर का शरीर है। अब जब हमारा कंप्यूटर किसी भी काम को करने में सक्षम होता है तो इसमे दो प्रविधियों का इस्तेमाल होता है, जिसमे इनपुट ओर आउटपुट शामिल होता है। Input से हमारा मतलब है कि हम कंप्यूटर को क्या Direction दे रहे हैं, ओर Output से हमारा मलबा है कि कंप्यूटर हमे किस तरीके से Result दे रहा है।

Input and output device of computer

Computer Input Output device
Input Device कंप्यूटर की ये वो डिवाइस या हार्डवेयर होते हैं, जिनके द्वारा हम कंप्यूटर के अंदर किसी भी तरह का Data, Command या Direction एंटर कर सकते हों। ये इनपुट डिवाइस Main Memory में संरक्षित किये जाने वाले Data या Directions को Binary Code में कन्वर्ट करते हैं। आइए जान लेते हैं प्रमुख इनपुट डिवाइस के बारे में।
  1. माऊस/Mouse
  2. की-बोर्ड/Keyboard
  3. स्केनर/Scanner
  4. डी.वी.डी.ड्राइव/DVD Drive
  5. पेनड्राईव/Pen Drive/Flash Drive/USB
  6. माइक्रोफोन/Microphone
Output Device ये वो डिवाइस होते हैं जो आपके द्वारा दिये गए Directions को Process करके आपको उसका आउटपुट देते हैं। इसमे हम किसी भी Soft कॉपी को प्रिंटर द्वारा Hard कॉपी में बदल सकते हैं, ओर मॉनिटर पर इसे सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी देख सकते हैं। इसी तरह हम मॉनिटर पर किसी भी तरह का वीडियो देख सकते हैं और, हेडफोन से संगीत सुन सकते हैं। आइए जान लेते हैं प्रमुख आउटपुट डिवाइस के बारे में।
  1. मोनीटर/Monitor
  2. स्पीकर/Speaker
  3. प्रिन्टर/Printer
  4. प्रोजेक्टर/Projector
  5. हेडफोन/Headphone
नोट: किसी भी तरह की Touchscreen Device जिसमे Monitor, Mobile ओर Tablet आदि, ये सभी Input ओर Output दोनो तरह की Device होती हैं।

Computer input, output devices
Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad