Computer Science में कैरियर कैसे बनाएं। Career in CS - LS Home Tech

Thursday, August 20, 2020

Computer Science में कैरियर कैसे बनाएं। Career in CS

 Computer Science में कैरियर कैसे बनाएं। Career in CS

दोस्तो नमस्कार, हमारे इस ब्लॉग पोर्टल पर आपको आधुनिक तकनीकी और कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब मिल जाएगा। बढ़ती हुई तकनीकी और इंटरनेट के इस जमाने में उन बच्चों के लिए कई बार दुविधा हो जाती है, उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर, वो समझ नहीं पाते हैं कि उनको किस फील्ड में आगे की पढ़ाई करनी चाहिए। आज हम कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए कंप्यूटर साइंस विषय से जुड़ी पूर्ण जानकारी लेकर आये हैं, जिसमें आपको सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे, ओर आप अपने लिए एक उपयुक्त ओर सही मार्ग का चुनाव कर सकेंगे। हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सही दिशा-निर्देश देने की कोशिश की है। वैसे तो कंप्यूटर साइंस के कई क्षेत्र है, जिनका अध्ययन करके आप एक बेहतर करियर का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले आपको ये तय करना होगा कि आपको कंप्यूटर साइंस के किस विषय पर फोकस करना है। इसके बाद ही आप इस क्षेत्र में आगे जाकर बहुत कुछ कर सकते हैं।
Career in Computer Science

Computer Science में कैरियर कैसे बनाएं?
Computer Science जिसे आमतौर पर CS कहा जाता है। कंप्यूटर साइंस में मूलतः 2 तरीके से पाठ्यक्रम होता है, एक तो होता है Theoretical ओर दूसरा होता है Practical पाठ्यक्रम। अब इनमें से आपको तय करना है कि आपको कोनसा पाठ्यक्रम उत्साहित करता है, या आप किस पाठ्यक्रम में रुचि रखते हैं।

कंप्यूटर साइंस का जो Theoretical पार्ट है, वो आपको Computer Research के क्षेत्र में संभावनाएं प्रदान करता है। वहीं दूसरी तरफ अगर Practical पार्ट की बात करें तो ये आपको Computer Development के क्षेत्र में संभावनाएं प्रदान करता है। तो आइए कंप्यूटर साइंस के इन दोनों Fields के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

Hindi Computer Science

सैद्धांतिक कंप्यूटर साइंस/Theoretical Computer Science
कंप्यूटर साइंस का Theoretical पार्ट ज्यादातर Mathematics विषय जैसा ही होता है। यह कंप्यूटर के गणितीय विषयों से सम्बंधित होता है। कंप्यूटर साइंस के इस भाग में संगणना के सिद्धांत शामिल होते हैं। इसमें डिजिटल आंकड़ों के हिसाब से कंप्यूटर का अंदरूनी विनिर्माण सिखाया जाता है। इसमें Data को किसी भी Program की फॉर्म में दिखाया जाता है, जो कंप्यूटर के बारे में ही नहीं बल्कि इसमें निहित सभी संगणना और सूचनाओं के बारे में अध्ययन करने हेतु होता है।

कंप्यूटर साइंस एक तरह का Computer और Computational सिस्टम होता है, जिसके अंतर्गत आपको आधुनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, Hardware और Software के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही कंप्यूटर साइंस के Data के साथ Collaboration करने वाली सभी प्रक्रियों की जानकारी आपको दी जाती है।

Computer Science के क्षेत्र में हमेशा Scientific, Social Experiment और Business में होने वाली किसी भी तरह की समस्या को हल करने के लिए था कंप्यूटर Hardware, Software के Design और Analysis के लिए किया जाता है। Computer Science के अध्ययन के प्रमुख क्षेत्रों में AI/Artificial Intelligence, CS/Computer System, Network Database, Computer Interaction, Software Engineering, Vision and Graphic, Computer Theory, Numeric Analysis, इत्यादि विषय शामिल किये जाते हैं।

कंप्यूटर साइंस कोर्स क्या है/What is Computer Science Course in Hindi?
दरअसल कंप्यूटर साइंस तकनिकी और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित एक सम्पूर्ण पाठ्यक्रम  होता है, जिसे आप किसी किस भी इंस्टिट्यूट में दाखिला लेकर कर सकते हैं। हाँ इस पाठ्यकर्म में शामिल होने के लिए कुछ नियम और शर्ते होती हैं, जिनको अगर आप पूरा करते हैं तो आप इसका चुनाव करके आगे की पढाई पूरी कर सकते हैं। निचे हम कुछ Computer Science Course के बारे में बता रहे हैं, जो आप अध्यन के लिए चुन सकते हैं।

Degree Courses in Computer Science
Computer Science के डिग्री कोर्स के अंतर्गत स्नातक/Undergraduate, प्रा-स्नातक/Graduate और डॉक्टरेट/Doctorate हेतु कोर्स शामिल होते हैं। इन कोर्स की अवधि 3 साल से लेकर 5 साल तक की होती है। इसमें शामिल होने के लिए अगर आपकी योग्यता की बाते करें तो Undergraduate के लिए 10+2 साइंस विषय के साथ, और Graduation के लिए Undergraduate पास और डॉक्ट्रेट के लिए Graduation पास होना जरुरी होता है। हमारे देश में बहुत सी परिवाते और सरकारी यूनिवर्सिटी हैं, जहाँ से आप इस तरह के कोर्स आप कर सकते हैं। बहुत से संसथान 10+2 आर्ट से पास छात्रों के लिए भी ये कोर्स उपलब्ध करवाते हैं।

Diploma Course in Computer Science
Computer Diploma कोर्स एक छोटी अवधि का कोर्स होता है। इस कोर्स की समय-सीमा 1 साल से लेकर 2 साल तक की हो सकती है। इस तरह के कोर्स को किसी भी College या Computer Institute में दाखिला लेकर भी किया जा सकता है। Diploma Course में अलग-अलग स्तर के पाठ्यक्रम होते हैं। इस तरह के कोर्स को आप अपनी योग्यता के अनुसार कर सकते हैं।

Certificate Course in Computer Science
Computer Science सर्टिफिकेट कोर्स भी एक छोटी अवधि के कोर्स होते हैं। इस तरह के कोर्स की समय-सीमा 6 महीने से 2 साल तक की हो सकती है। इस कोर्स को भी आप किसी भी भी Institute या College से कर सकते हैं। इसमें दाखिले के लिए आपकी न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास होती है। आजकल आप कंप्यूटर साइंस से सम्बंधित किसी भी तरह के कोर्स को ऑनलाइन तरिके से भी कर सकते हैं।

Computer Science के Subject
  • Algorithms
  • Web technology
  • Data structure
  • Programming language
  • Database system
  • Computer networks
  • E-commerce
  • Big data/Analytics
  • Math for computer science
  • Machine learning/Artificial intelligence
  • Bioinformatics
  • Graphics and Audio design
  • Computer Design and Development
Computer Science के क्षेत्र में नौकरियां। Computer Science Jobs
आधुनिक युग टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर का युग है, जहाँ इस नौकरियों की भरमार है, बशर्तें आपमें वो सभी कुशलता और दक्षता हो, जिनकी इस फिल्ड में जरुरत हो। यानि आप इस फिल्ड में बहुत ही अच्छी नौकरी की चाहत को पूरा कर सकते हैं। साथ ही इस क्षेत्र में आपका सैलेरी पैकेज भी बहुत ही ज्यादा होता है, आम नौकरी की तुलना में। 

कंप्यूटर साइंस में नौकरी के क्षेत्र 
  • Database administrator
  • IT project manager
  • Web developer
  • Computer system analyst
  • Computer hardware engineer
  • Software Developer
  • Computer network architect
  • Information security analyst 
  • Computer and information research scientist
  • Computer and information systems managers
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad