आधुनिक जीवन और कंप्यूटर शिक्षा। Modern Life and Computer Education. - LS Home Tech

Tuesday, August 11, 2020

आधुनिक जीवन और कंप्यूटर शिक्षा। Modern Life and Computer Education.

 आधुनिक जीवन और कंप्यूटर शिक्षा। Modern Life and Computer Education.

दोस्तों सबसे पहले तो आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार, जैसा की आप सभी को पता ही होगा की हम अपनी इस वेबसाइट पर Technology और Education से जुड़े आर्टिकल लिखते हैं, जो आप सभी के लिए बहुत ही काम के होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आधुनिक जीवन में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को बताने वाले हैं।कंप्यूटर शिक्षा से सम्बंधित सभी जानकरी आपको हमारी इस पोस्ट में मिलेगी। आप हमारी Technology से जुड़ी दूसरी पोस्ट Category पर क्लीक करके पढ़ सकते हैं।

आज के इस युग में Computer Education का विशेष महत्व है। पिछले कुछ सालों से जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का इस्तेमाल होता आ रहा है। आज के आधुनिक जीवन में मनुष्य जन-जन के सम्पर्क में कंप्यूटर की वजह से ही है। अगर आप कंप्यूटर चलाना जानते हैं, तो आप निश्चित रूप से आप अपने बिजनेस, रोजगार को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। आज किसी भी प्रकार की गणना का कार्य आप कंप्यूटर की मदद से चंद सेकंडों में कर सकते हैं। आज हम उस जमाने में जी रहे हैं, जहाँ हम इंटरनेट से जुड़कर पूरी दुनिया में किसी से भी सम्पर्क कर सकते हैं। आज की E-Commerce मार्किट पूरी तरह से कंप्यूटर के माध्यम से ही सफल हो पायी है। किसी भी प्रकार के व्यापार को गति प्रदान करने में कंप्यूटर का बहुत बड़ा योगदान है।  

ये भी पढ़ें: शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का योगदान।

ऐसा कोई भी काम नहीं है जो बिना कंप्यूटर के किया जाता हो इसलिए, आज किसी भी ऑफिस में छोटे से कलर्क के पद के लिए भी कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। तकनिकी के साथ मशीनी संसार में भी कंप्यूटर का बड़ा महत्व है, आधुनिक ट्रेनों के चलने में, मशीनो में, जेट प्लेन की उड़ान, बैंकों में व्यापार आदि को सम्भालना कंप्यूटर से ही संभव हो पाया है। सबसे ज्यादा कंप्यूटर का योगदान मनोरंजन के क्षेत्र में रहा है, आज हमारे पास कंप्यूटर पर उपलब्ध ऐसे बहुत से साधन हैं जिनसे हम कभी भी किसी भी मनोरंजक प्रोग्राम का आनद उठा सकते हैं। उद्योगो में कंप्यूटर के उपयोग ने विशेष क्रांति पैदा की है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र का चेहरा ही बदल गया है। पहले किसी भी ऑफिस में बहुत बड़ी समस्या फाइलों के भंडारण की होती थी, जो की कंप्यूटर के आने के बाद लगभग ख़त्म ही हो गई है, आज कंप्यूटर भंडारण और डेटा प्रबंधन के लिए सबसे बढ़िया साधन है।
 
Computer का सबसे ज्यादा योगदान शिक्षा के क्षेत्र में है। कंप्यूटर किसी भी प्रकार की शिक्षा का एक अच्छा स्रोत है। आज के जमाने में लगभग हर स्कूल व कॉलेज में कंप्यूटर लैब होती है, जहाँ छात्रों को कंप्यूटर के माध्यम से विविध प्रकार की जानकारी दी जाती है। कंप्यूटर और इंटरनेट सूचनाओं का सागर है, जहाँ से आप जितनी चाहो सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। आज कंप्यूटर और इंटरनेट के माध्यम से छात्रों के ज्ञान में अद्भुत वृध्दि हो रही है, छात्र पाठ्यक्रम के अलावा अन्य विशेष जानकारियां भी हासिल करने में भी सक्षम हो रहे हैं। कंप्यूटर के माध्यम से आज हमारे देश में बहुत से छात्र दुरस्थ शिक्षा का लाभ उठा पा रहे हैं। और भी बहुत से ऑनलाइन प्रोग्राम जो आप केवल कंप्यूटर की मदद से सिख सकते हैं। सही मायने में कंप्यूटर के आने के बाद हमारे समाज के हर क्षेत्र में वृद्धि हुई है। 

निष्कर्ष: जैसे-जैसे कंप्यूटर तकनिकी और कंप्यूटर शिक्षा का विस्तार होता जा रहा है, वैसे-वैसे ही हमें इसके प्रयोग में कुछ सावधानियां रखने की भी जरुरत होती है। यहाँ में एक बात बतादूँ की कंप्यूटर शिक्षा के बहुत ही लाभ है, लेकिन दूसरी तरफ देखें तो आज हम कंप्यूटर पर विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर प्रयोग करते हैं, जिनकी वजह से हम दिमागी क्षमता, गणितीय क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं, क्यूंकि हम किसी भी छोटे से काम के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं, हम धीरे-धीरे दिमाग का इस्तेमाल बहुत कम कर रहे हैं, तो ये हमारे लिए बहुत बुरी बात है, इससे हम और ज्यादा आलसी होते जा रहे हैं। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad