LSHOMETECH वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, आप हमारे इस पोर्टल पर Technology ओर Education से जुड़े आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज का विषय भी हमारा टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ ही है, इसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप जब भी अपनी वेबसाइट को लांच करते हैं, तो उसे Google, Bing या Yahoo जैसे Search Engine में List करवाने के लिए आपको कैसे उसका Sitemap जेनरेट करना होगा और उसे कैसे Submit करना होगा। आप अपनी वेबसाइट को बिल्कुल फ्री में किसी भी Search Engine में लिस्ट करवा सकते हैं। इसके लिए बस आपको थोड़ी सी जानकारी की आवश्यकता होती है, जो कि हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है, इसलिए पूरी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
अगर आप अपनी वेबसाइट को Google में रैंक करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Google Search Consol के बारे में विस्तार से जानना होगा। Google Search Consol जिसे पहले Webmaster Tool के नाम से जाना जाता था। इसके अंदर आपको अपनी वेबसाइट का Sitemap सबमिट करना होता है, ओर इसकी मदद से आप अपनी वेबसाइट को Search Engine में रैंक करवा सकते हैं। आपको इसकी ओर ज्यादा जानकारी के लिए पहले Sitemap File के बारे में जानना होगा, ओर ये भी जानना होगा कि इसे Search Engine में Submit करना क्यों जरूरी होता है।
Website Sitemap क्या होता है?
दरअसल Sitemap एक XML File होती है, जिसमें आपके वेबसाइट पर मौजूद सभी आर्टिकल के URLs होते हैं। Sitemap के कारण ही File Crawlers को आपके Article के सभी URLs को Find करने में मदद मिलती है। अगर आपको इसे दूसरे शब्दों में समझाएं तो ये आपकी वेबसाइट पर मौजूद Article का Complete Index होता है, जिसे आप Search Engine Bots को Show करना चाहते हैं। Sitemap पर मौजूद Wiki Article आपको इसकी टेक्निकल ओर हिस्टोरिकल Details के बारे में बताता है। Sitemap के अंदर, आपके सभी Artical ओर Page की डिटेल होती है। Search Engine Bots आपकी Website को Crawl ओर Index करने के लिए Sitemap File को फॉलो करता है।
Sitemap कैसे Generate करें?
किसी भी वेबसाइट की Sitemap फ़ाइल Generate करने के लिए Online Sitemap Generator का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपको साइटमैप की XML फ़ाइल उपलब्ध करवाते है। इसके लिए आपको आपकी Website का यूआरएल/URL साइटमैप जनरेटर के अंदर Paste करना होता है, जैसे ही आप अपनी वेबसाइट का URL पेस्ट करेंगे, ये तुरंत आके लिए एक Sitemap जेनरेट कर देता है। इसके बाद इसे Google या Bing Search इंजन की ओर से दिए जाने वाले Consol Tool में Submit करना होता है। जैसे-जैसे हम अपनी वेबसाइट पर कोई नई पोस्ट डालते हैं तो ये Sitemap ऑटोमेटिकली Update होता रहता है।
अपनी WordPress ब्लॉग वेबसाइट के लिए Sitemap कैसे Generate करें?
अगर आप की वेबसाइट वर्डप्रेस पर है तो आप अपनी वेबसाइट की Sitemap, SEO by Yoast Plugin के इस्तेमाल से Generate कर सकते हैं। पहले अपने ब्लॉग पर SEO by Yoast Plugin को Install और Activate करें, उसके बाद सेटिंग में जाकर से SEO सेलेक्ट करें फिर XML Sitemap पर जाकर इसे Generate कर सकते हैं। WordPress Main Sitemap Kaise Generate karen?
Search Consol me Sitemap Kaise Submit Karen?
Sitemap को Google Search Console में Submit करने का तरीका।
अगर आपकी वेबसाइट ब्लॉगर पर है तो, किसी भी वेबसाइट के Sitemap को Submit करने के लिए आपको Google Search Console में अपनी उसी ID से लॉगिन होना पड़ेगा। उसके बाद आपको Google Search Console जो की पहले Webmaster Tool के नाम से जाना जाता था, उसके डैशबोर्ड पर बायीं/Left साइड में Sitemap नाम की एक ऑप्शन मिलेगी, इस पर आपको Click करना है। जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Add a New Sitemap नाम की ऑप्शन खुलेगी, जिसमें आपको आपकी वेबसाइट के Sitemap URL को पेस्ट करना होगा, अगर आपने पहले से साइटमैप जनरेट कर रखा है तो। आप यहाँ पर पहले से Submit किये गए साइटमैप भी देख सकते हैं। अगर आपका साइटमैप ठीक से सबमिट हो जायेगा तो आपको उसके आगे हरे कलर से Success लिखा हुआ दिखाई देगा।
यही आप अपने किसी नए Blog के लिए Sitemap सबमिट कर रहे हैं तो आपको इसे Index Status में Show होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस पेज पर आप Index Status के साथ ये भी देख सकते हैं की आपके Sitemap के जरिये कितने URL सबमिट किये जा चुके हैं, और आपके कितने लिंक अब तक Google में Index हो चुके हैं।
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद
हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
No comments:
Post a Comment