YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। Amazing facts about YouTube. - LS Home Tech

Saturday, December 28, 2019

YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। Amazing facts about YouTube.

दोस्तों नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल पर आपका स्वागत है, हम अपने इस Portal पर Technology और Education से सम्बंधित आर्टिकल लिखते हैं, जो आपके लिए ज्ञान और जानकारी के प्रयाय होते है, इसी कड़ी में मैं आज आपके लिए यूट्यूब/YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य आपके लिए लेकर आया हूँ। आशा करता हूँ आपको जरूर पसंद आएंगे।

YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। Amazing facts about YouTube.

क्या है YouTube?
आजकल YouTube से शायद ही कोई अपरिचित हो, क्यूंकि जब से स्मार्टफोन/Smartphone मोबाइल ने अपनी पकड़ बनाई है तब से YouTube ने भी अपने ऑडियंस की संख्या में बेतहासा वृद्धि की है। आप सभी लोग भी YouTube का इस्तेमाल हर रोज किसी न किसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए जरूर ही करते होंगे। असल में YouTube भी सोशल-मीडिया का ही एक अंग है, जिस पर हम, मनोरंजन, विज्ञान, चिकित्सा, सामान्य ज्ञान, शिक्षा, और भी न जाने कितने विषयों से सम्बंधित वीडियो देख सकते हैं। साथ ही हम YouTube पर अपना खुद का चैनल बनाकर अपने वीडियो भी पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं।

हमारे यूट्यूब/YouTube चैनल पर जाएँ। 

YouTube की शुरुआत !
YouTube की शुरुआत Valentine Day के दिन यानि 14 फरवरी 2005 को हुई थी। YouTube को पेपल/PayPal कंपनी में काम करने वाले तीन डेवलपरों ने बनाया था, जिनके नाम जावेद करीम/Javed Karim, स्टीव चैन/Steve Chain, चाड हार्ले/Chad Harley थे। दरअसल YouTube शुरुआत में एक Dating वेबसाइट थी। आज YouTube दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन वीडियो साइट है।

YouTube से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
1. यूट्यूब/YouTube पर पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को इसके को-डेवलपर जावेद ने अपने खुद के नाम के चैनल पर रात 8 बजकर 27 मिनट पर अपलोड किया था। यह केवल 19 सेकंड की ही वीडियो क्लिप थी, जिसका शीर्षक/Title था Me At The Zoo . इस वीडियो को जावेद के दोस्त याकूब ने सेन-डिएगो के एक चिड़ियाघर में फिल्माया था। इस वीडियो में जावेद हाथियों के सामने खड़े हैं।

2. यूट्यूब/YouTube के बनने के केवल 18 महीने बाद ही दुनिया की सबसे बड़ी IT कंपनी Google ने इसे 9 अक्टूबर 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया। यह अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील मानी जाती है।

3. गन्घम स्टाइल/Ghangham Style यूट्यूब/YouTube पर अपलोड पहला ऐसा गाना था जिसने यूट्यूब/YouTube पर व्यू/View काउंट किये जाने वाले सिस्टम को फ़ैल कर दिया था। असल में हुआ ये था की उस वक़्त यूट्यूब का सिस्टम 32 बिट को ही स्पोर्ट करता था जिसमें 2,147,683,647 व्यू ही काउंट किये जा सकते थे। उस वक़्त यूट्यूब के डेवलपरों ने सोचा भी नहीं था की किसी वीडियो के व्यू यहाँ तक भी पहुँच जायेंगे। अब यूट्यूब/YouTube ने अपने सिस्टम को बढ़कर 64 बिट स्पोर्ट कर दिया है जिसमे की 9,223,373,036,854,775,808 व्यू गिने जा सकते हैं।

4. यूट्यूब/YouTube पर अपलोड की गई सबसे पुरानी वीडियो 1188 की है, 2 मिनट 11 सेकंड की इस वीडियो को फ्रांस/फ्रैंच के लुइस ली प्रिंस ने इंग्लैंड/England के RoundHay में फिल्माया था। इस वीडियो को RoundHay Garden Scene के नाम से जाना जाता है। इसे यूट्यूब/YouTube पर इतिहास की सबसे पुरानी वीडियो माना जाता है।

5. यूट्यूब/YouTube पर अब तक सबसे ज्यादा देखि जाने वाली एक गाने की वीडियो है जिसने टाइटल है Luis Fonsi -Despacito ft.Dady Yankee   यह वीडियो पोस्ट लिखे जाने तक 6 अरब 5 करोड़ बार देखा जा चूका था।
6. यूट्यूब/YouTube पर सबसे बड़ा चैनल T-Series है जिस पर 123 मिलियन से भी ज्यादा Subscriber हैं, इसके बाद दूसरे नंबर पर PewDiePie चैनल है जिसके सब्सक्राइबर की संख्या 102 मिलियन से ज्यादा है।

7. यूट्यूब/YouTube 91 देशों में लगभग 80 भाषाओँ में उपलब्ध है।

8. चीन/China, ईरान/Iran और उत्तर कोरिया/North Corea में प्रतिबंधित है।
9. यूट्यूब/YouTube पर सबसे लम्बी वीडियो 596 घंटे 31 मिनट और 21 सेकंड की है, इस वीडियो का टाइटल है : The Longest Video On YouTube - 596 Hours  इस वीडियो को अगर आप लगातार देखना चाहेंगे तो आपको 25 दिन बिना रुके देखना होगा। इस वीडियो को 15 अक्टूबर 2011 को अपलोड किया गया था।

10. हर रोज करीब 1.5 अरब लोग यूट्यूब/YouTube का प्रयोग करते हैं।

11. यूट्यूब/YouTube पर हर एक मिनट में पूरी दुनिया से लगभग 400 घंटे की वीडियो अपलोड की जाती है।

12. यूट्यूब/YouTube गूगल/Google के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, जहाँ हर विषय के लिए सर्च किया जाता है।

13. यूट्यूब/YouTube पर हर जो करीबन 5 अरब वीडियोस देखि जा रही हैं, और इनकी संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

14. भारत के मुंबई/Mumbai समेत दुनिया भर के 10 शहरों में YouTube Space नाम की जगह है, जो लोग यूट्यूब/YouTube चैनल चलाते हैं और उनके चैनल पर 10,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं तो वो लोग वहां जाकर वीडियो शूट कर सकते हैं। यहाँ पर आपको आधुनिक तकनीक से युक्त बहुत साडी सुविधा मिलती है।

15. साल 2008 से यूट्यूब/YouTube ने April Fool Day शुरू किया था जो अब तक चलता आ रहा है।
16. साल 2009 में यूट्यूब के सॉफ्टवेयर इंजीनियर Peter Bradshaw की घोषणा के बाद यूट्यूब/YouTube के सभी यूजर 360 डिग्री वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं।

17. यूट्यूब/YouTube पर सबसे ज्यादा Dislike किया जाने वाला वीडियो Justin Bibar का Music वीडियो Baby है। इस वीडियो को 19 फरवरी 2010 में अपलोड किया गया था, जिस पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा Dislike आ चुके हैं।

18. यूट्यूब/YouTube पर सबसे ज्यादा Like किया जाने वाला वीडियो है Despacito जिस पर अब तक 35 मिलियन से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है See You Again का जिस पर 25 मिलियन से ज्यादा लाइक मिले हैं।

19. 24 मार्च 2017 को PewDiePie चैनल ने एक ऐसा वीडियो अपलोड किया था जिसमें इस चैनल ने आग्रह किया था की इस वीडियो पर Like और Dislike की संख्या एक समान रहनी चाहिए। तब से लेकर अब तक इस वीडियो पर Like और Dislike की संख्या एक समान चल रही है।

20. भारत में साल 2019 तक सबसे बड़ा YouTube Video  कंटेंट Creator अमित भड़ाना है, इनके अब तक 17 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं।
तो ये तो थे कुछ रोचक तथ्य यूट्यूब/YouTube के बारे में, आगे भी इसमें कुछ नए तथ्य जुड़ते रहेंगे क्यूंकि आये दिन यूट्यूब/YouTube नए-नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। अगर आपको भी लगता है की हमने किसी तथ्य के बारे में यहाँ जिक्र नहीं किया तो आप हमें जरूर लिखें, ताकि हम वो जानकारी इसमें जोड़ सकें और लोगों तक पहुंचा सकें।

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे द्वारा लिखित और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :




















No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad