What is JAVA/जावा क्या है? - LS Home Tech

Monday, December 28, 2020

What is JAVA/जावा क्या है?

What is JAVA/जावा क्या है?
जावा, आपने इस शब्द के बारे में कहीं न कहीं जरूर पढ़ा या सुना होगा। क्योंकि इसका इस्तेमाल हर तरह के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट में किया जाता है। जावा आधुनिक जमाने मे सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली Programming Language है। इस लैंग्वेज की डिमांड हर Digital Device  के लिए होती है। आज के जमाने मे आप जितने भी Electronics Digital Device इस्तेमाल करते हैं, चाहे वो Mobile Phone, Smart TV, Oven, AC या अन्य कोई उपकरण हो, सबके अंदर JAVA लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह की Automated Industry के उपकरण को अलग-अलग तरीके से Program करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप प्रोग्रामिंग सीखना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे पहले जावा के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
Java Script kya hai?

जावा क्या है/What is JAVA? Java in Hindi
दरअसल JAVA एक General Purpose High Level Programming Language है, इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किसी भी Software या Application के Development के लिए किया जाता है। Java का निर्माण साल 1995 में Sun Microsystem द्वारा किया गया था। इस Language के प्रमुख Developer, James Gosling थे। JAVA एक तरह की Platform Independent Language है, जिसे किसी भी Platform पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि Java Code को आप किसी भी OS पर Run कर सकते हैं।

Java Language के अंदर लिखित सभी Code इंग्लिश में होते हैं, जबकि दूसरी लैंग्वेज में ये Code, Numeric ओर Text में होते हैं। इसकी इसी खूबी के कारण इसके Code को समझना बहुत आसान होता है, ओर यही इसे High Level Language भी बनाती है। जावा Oops के Concept को फॉलो करती है, ओर इसमें C++ Language के फंडामेंटल को इस्तेमाल किया जाता है। Java में किसी भी प्रोग्राम को लिखने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाता है, ओर इन नियमों को Syntax कहा जाता है। जिस प्रकार English लिखने के लिए सही Grammar का इस्तेमाल जरूरी होता है, ठीक तरह जावा में Syntax को फॉलो करना भी जरूरी होता है। इस Computer Programming Language का एक ही मकसद हित है। Java के द्वारा जो भी Code लिखा जाता है वो सारे Computers में Run होता है, बेशक वो दोनों Machine एक जैसे हो या न हों, यहां मेरा कहने का मतलब ये है, की चाहे आप किसी भी OS (Windows या Mac) पर चला सकते हैं। उदहारण के तोर पे C++ में लिखा गया Code कभी भी किसी दूसरी Machine में एक जैसे Execute नहीं होता। इसी तरह Windows में लिखा गया Code कभी भी Mac OS में Run नहीं होता, लेकिन Java इन दोनों मामलों में बहुत ही उपयोगी है।

Java का इस्तेमाल क्या है?
किसी भी Web Based Program, Mobile Application, Software इत्यादि बनाने के लिए मुख्य रूप से इसका ही इस्तेमाल किया जाता है। Android Mobile के अंदर जितने भी Operating System के Version हैं, वो सभी JAVA  के द्वारा ही Devolpe किये गए हैं, ओर साथ ही Internet पर उपलब्ध सभी वेब पेज भी JAVA SCRIPT के बेस पर ही काम करते हैं। 

Java Code कैसे Execute होता है?
Java प्रोग्राम कोड Run या Execute होने के लिए ACM/Abstract Computing Machine का इस्तेमाल करता है, जिसे JVM यानी Java Virtual Machine भी कहा जाता है। JVM दरअसल एक Computer है जो सारे Java Program को Run करता है। जब कोई Program लिखा जाता है, उस लिखित सामग्री को Source Code बोला जाता है। इसी Source Code को Java Compiler की मदद से Compile करके Byte Code Generate किया जाता है, ओर इसी Byte Code को Execute करने के लिए JVM को इस्तमाल किया जाता है। JVM के अंदर JAVA Interpreter रहता है, जो कि उस Program को Execute करता है।

Java के Version : 
JDK Alpha and Beta (1995)
JDK 1.0 (23 Jan, 1996)
JDK 1.1 (19 Feb, 1997)
J2SE 1.2 (8 Dec, 1998)
J2SE 1.3 (8 May, 2000)
J2SE 1.4 (6 Feb, 2002)
J2SE 5.0 (30 Sep, 2004)
Java SE 6 (11 Dec, 2006)
Java SE 7 (28 July, 2011)
Java SE 8 (18 March, 2014)
Java SE 9 ( March 2017)
Java SE 10 ( March 2018)
Java SE 11 LTS ( September 2018)
Java SE 12 ( March 2019)
Java SE 13 ( September 2019)
Java SE 14 ( March 2020)
Java SE 15 (September 2020).....
 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" What is JAVA/जावा क्या है?"पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad