क्वांटम कंप्यूटर क्या होता है/What is Quantum Computer? - LS Home Tech

Wednesday, February 17, 2021

क्वांटम कंप्यूटर क्या होता है/What is Quantum Computer?

क्वांटम कंप्यूटर क्या होता है/What is Quantum Computer?

स्वागत है आपका हमारा वेब ब्लॉग LSHOMETECH पर, यहाँ आपको हर प्रकार की Computer और आधुनिक Technology के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। हमारा मकसद है की हम हर भारतीय तक वो जानकारी उपलब्ध करवाएं जो उनको कहीं और से नहीं मिल पाती। आज का युग पूर्णत: टेक्नोलोजी पर आधारित है। हमारे चारों तरफ कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में हम इनका इस्तेमाल करते हैं। आज एक छोटे से काम से लेकर बड़े काम तक को कंप्यूटर की मदद से सरल बनाया जा सका है। जहाँ बात कंप्यूटर की आती है तो इसमें हर दिन कुछ न कुछ नया हमारे सामने आ रहा है। आज कंप्यूटर हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चूका है। अभी तक हमने सामान्य कंप्यूटर का ही इस्तेमाल किया है, और किसी विशेष वैज्ञानिक उपयोग के लिए Hybrid और Super Computer का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन आज कंप्यूटर की नई जनरेशन जन्म ले रही है या ये कहें की जन्म ले चुकी है।  कंप्यूटर की इस प्रणाली को Quantum Computer कहते है, जो Quantum Physics के आधार पर काम करते हैं। तो आइये आज हम आपको इस Blog में Quantum Computer के बारे में विस्तार से जानकारी दे देते हैं। 

Quantum Computer?

क्वांटम कंप्यूटर क्या है/What is Quantum Computer?
जैसे-जैसे कंप्यूटर का विकास होता रहा है, वैसे-वैसे इनका साइज छोटा होता जा रहा है और इनकी कार्य करने की क्षमता बढ़ती ही जा रही है। Quantum Computer आधुनिक जमाने का सबसे तेज कंप्यूटर है। आज बहुत सारी  कंपनियां है जो क्वांटम कंप्यूटर के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। ये भविष्य के कंप्यूटर है जो आने वाले समय में सारा काम करने वाले हैं। क्वांटम जो की किसी भी परमाणु यूनिट का सबसे छोटा मात्रक होता है जो की प्राकृतिक रूप से एक छोटा Calculator भी होता है। Researchers को इसका अंदाज़ा तब आया जब उन्होंने जाना की परमाणु से प्राकृतिक रूप से सूक्षम गणनाएं की जा सकती Quantum Computer के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गयी। आगे बढ़ने से पहले ये जानना जरुरी है की Quantum Computer कैसे काम करता है।  

क्वांटम कंप्यूटर कैसे काम करता है/How Quantum Computer works?
जहाँ सामान्य कंप्यूटर Bit के आधार पर काम करता है, वहीँ क्वांटम कंप्यूटर Qubit यानि Quantum Physics के आधार पर काम करता है। Physics के अनुसार कोई भी परमाणु/Atom प्राकृतिक रूप से घूमता/Rotate रहता है। इसकी प्रकृति या तो निचे की और होती है या ऊपर की और होती है, यानि Up और Down होटी है। जहाँ कंप्यूटर की डिजिटल तकनीक में हर चीज को 0 और 1 के Binary form के हिसाब से देखा और समझा जाता है। वहीँ क्वांटम टेक्नोलॉजी में इसी को यानि 1 को ऊपर↑ और 0 को निचे↓ समझा जाता है, लेकिन इसकी खास बात ये है की ये टेक्नोलोजी 0 और 1 को एक ही समय में माप सकती है। Quantum Bitsको Qubits कहा जाता है। Qubits बिट्स के मुकाबले काफी भिन्न होती है, क्यूंकि बिट्स में जो जो Information होती है वो एक बार में या तो 0 या 1 हो सकती है, लेकिन Qubits में जो Information होती है वो एक ही बार में 0 और 1 दोनों हो सकती है। इसी कारण से क्वांटम कंप्यूटर की स्पीड बहुत ज्यादा हो जाती है।  

क्वांटम कंप्यूटर की गति कितनी है/What is the speed of quantum computer?
एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जाता है की 40 Cubic वाले किसी भी क्वांटम कंप्यूटर की गणना शक्ति या Calculation Speed आज के जमाने की के किसी भी Super Computer से तेज होगी। एक साधारण कंप्यूटर में Classical Algorithms का इस्तेमाल कर गणनाएं की जाती है, वहीँ क्वांटम कंप्यूटर में Quantum Algorithms का इस्तेमाल किया जाता है, जी किसी भी Task को चंद Seconds में हमे करके उसका Output दे सकता है। ये तथ्य IBM कंपनी द्वारा बनाये गए Quantum कंप्यूटर के आधार पर दिए गए हैं।  

Quantum Computer?


क्वांटम कंप्यूटर का भविष्य/Future of quantum computer
आज हम टेक्नोलॉजी के शिखर पर है, और क्वांटम टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर कंप्यूटर इस शिखर से ऊपर के हैं। ये विषय बहित ही दिलचस्प है की क्वांटम कंप्यूटर का भविष्य क्या होगा? तो आप निश्चित रूप से इसकी परिकल्पना कर सकते हैं की आने वाले दौर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ये अपना जलवा किस तरह से दिखाने वाला है। आज के दौर में क्वांटम कंप्यूटर बेशक अपने शुरुआती दौर में है, लेकिन समय के साथ ये हमारे लिए बहुत कुछ लेन वाला है।  आज के दौर में भी हमारे पास स्टोरेज के लिए बहुत ही दिक्कत है, जो पहले के मुकाबले तो काफी कम हो चुकी है, और आशा है की क्वांटम कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में Storage क्षमता में और ज्यादा बदलाव देखने को मिले। सबकुछ मिलाकर देखें तो क्वांटम कंप्यूटर का भविष्य बहुत ही सवर्णिम है।  

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
  1. VPN क्या होता है?
  2. IP Address क्या होता है?
  3. Android क्या होता है?
  4. PDF क्या होता है?
  5. GIF इमेज क्या होती है?
  6. Web-Developer कैसे बने। 
  7. गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
  8. HDD क्या होती है?
  9. CPU क्या होता है?
  10. GPS क्या होता है?
  11. वेब डिजाइनिंग क्या है? 
  12. Computer का योगदान 
  13. कंप्यूटर की-बोर्ड शॉर्टकट 
  14. Li-Fi क्या होता है 
  15. वेबसाइट कैसे बनाते है?
  16. कंप्यूटर का योगदान 
  17. कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
  18. कंप्यूटर सामान्य ज्ञान 
  19. बेसिक कंप्यूटर कोर्स
  20. कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad