ChatGPT क्या है, ओर कैसे काम करता है? - LS Home Tech

Thursday, January 12, 2023

ChatGPT क्या है, ओर कैसे काम करता है?

ChatGPT क्या है, ओर कैसे काम करता है?

आजकल AI या Artificial Intelligence इतना Powerful ओर Advance हो गया है, कि हम कल्पना भी नहीं कर सकते। जैसे-जैसे विज्ञान तरक्की कर रहा है, इसके साथ-साथ कंप्यूटर विज्ञान भी बहुत तीव्र गति से विस्तार कर रहा है। जहां कंप्यूटर का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है, ओर इसमे AI के ढेरों विकल्प होने की संभावना है। आज हम जिस टॉपिक पर बात करने वाले है वो AI का आज के जमाने का सबसे बड़ा प्रयोग है, जो आम आदमी की जरूरत से लेकर एडवांस लेवल तक के बहुत सारे काम करता है, जिसका नाम है ChatGPT, ओर ये आपके लिए बहुत से कामों में मददगार होता है। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बता देते हैं।
ChatGPT Open AI

क्या है ChatGPT?
ChatGPT एक ऐसा चैटबॉट प्लेटफार्म है, जो Artificial Intelligence संचालित है, जहां से आप ऑनलाइन कोई भी सहायता ले सकते हैं, इसमे आप किसी भी प्रश्न का जवाब मांग सकते हैं, किसी भी विषय पर तुरंत आर्टिकल बनवा सकते हैं, आपको किसी भी तरह के E-Mail को लिखने ने भी सहायता करता है, ये आपके लिए किसी भी छोटे-मोटे प्रोग्राम के लिए Coding भी कर सकता है, ओर ये आपको किसी भी विषय से संबंधित Discription लिख कर भी दे सकता है। आप कंप्यूटर पर इसे इनकी वेबसाइट पर इस्तेमाल कर सकते है, ओर इसे Mobile Application के द्वारा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ChatGPT को किसने विकसित किया?
साल 2015 में Alan Musk ओर Sem Altmen ने एक Non-Profit कंपनी के तौर पर की थी, जिसका नाम OpenAI रखा गया था। OpenAI एक तरह की Research ओर Development फर्म है जिसने इसे विकसित किया। इस साइट को November 2022 में लांच किया गया था। आजतक के Chatbots के इतिहास में ये सबसे नया ओर Advance Development है, जिसके कारण ये बहुत ही जल्दी काफी ज्यादा Hit भी हो गया है। बाकी चैटबॉट की तुलना में ये काफी एडवांस है, लेकिन फिर भी इसमे कुछ छोटी मोटी कमियां हो सकती है। लेकिन ओवरआल देखें तो आजकल लोगों की सबसे पहली पसंद यही है, ओर इसके 1M यानी एक मिलियन से भी ज्यादा User हैं। इसे ज्यादा लोगों द्वारा एक ही समय में इस्तेमाल करने के कारण ये पोर्टल बहुत बार Crash भी हो चूका है, क्यूंकि इस पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण इसका सर्वर डाउन हो जाता है। 

ChatGPT कैसे काम करता है?
ChatGPT टूल को RLFHF/Reinforcement Learning From Human Feedback नामक Machine Learning Technology का उपयोग करके तैयार किया गया है, जो इंटरनेट पर कम्पलीट डाटा रिसर्च करके आपको फॉलो-अप प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम है, ओर ये आपके साथ संवाद भी कर सकता है। इसमे इतनी Intelligence है कि ये गलत चीजों को चुनोती देता है, ओर गलतियों को स्वीकार करता है। इसके साथ ही ये Inappropriate Requests को भी Reject करने में सक्षम है, ओर ये किसी भी तरह की Content Policy का उल्लंघन नहीं करता है। इन सभी खूबियों के बावजूद इसमें कुछ लिमिटेशन भी है, जो हम आपको आगे बता रहे हैं। 

Limitations
1. ChatGPT कभी-कभी विश्वसनीय लगने वाले लेकिन गलत या निरर्थक उत्तर लिखता है। इस समस्या को ठीक करना चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि: 
(1) आरएल प्रशिक्षण के दौरान, वर्तमान में सच्चाई का कोई स्रोत नहीं है।  
(2) मॉडल को अधिक सतर्क रहने के लिए प्रशिक्षित करने से यह उन प्रश्नों को अस्वीकार कर देता है जिनका यह सही उत्तर दे सकता है।  
(3) पर्यवेक्षित प्रशिक्षण मॉडल को गुमराह करता है क्योंकि आदर्श उत्तर इस बात पर निर्भर करता है कि मॉडल क्या जानता है, बजाय इसके कि मानव प्रदर्शनकारी क्या जानता है।
2. ChatGPT इनपुट वाक्यांशों में बदलाव या एक ही संकेत को कई बार प्रयास करने के प्रति संवेदनशील है। उदाहरण के लिए, किसी प्रश्न का एक वाक्यांश दिए जाने पर, मॉडल उत्तर नहीं जानने का दावा कर सकता है, लेकिन थोड़ा सा वाक्यांश दिए जाने पर, सही उत्तर दे सकता है।
3. आदर्श रूप से, जब उपयोगकर्ता अस्पष्ट प्रश्न प्रदान करता है तो मॉडल स्पष्ट प्रश्न पूछेगा। इसके बजाय, हमारे वर्तमान मॉडल आमतौर पर अनुमान लगाते हैं कि उपयोगकर्ता क्या चाहता है।

निर्देश : 
ChatGPT मॉडल अनुचित अनुरोधों को अस्वीकार करने प्रयास करता हैं, यह कभी-कभी हानिकारक निर्देशों का जवाब देगा या पक्षपातपूर्ण व्यवहार प्रदर्शित करेगा। हम कुछ प्रकार की असुरक्षित सामग्री को चेतावनी देने या ब्लॉक करने के लिए मॉडरेशन एपीआई का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि इसमें कुछ गलत नकारात्मक और सकारात्मक चीजें होंगी। हम इस प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए चल रहे हमारे काम में सहायता के लिए उपयोगकर्ता फ़ीडबैक एकत्र करने के लिए उत्सुक हैं।
 ।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी"ChatGPT क्या है, ओर कैसे काम करता है?"पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad