NEET/नीट क्या होता हैं, NEET परीक्षा की पूरी जानकारी। NEET- National Eligibility cum Entrance Test - LS Home Tech

Tuesday, January 14, 2020

NEET/नीट क्या होता हैं, NEET परीक्षा की पूरी जानकारी। NEET- National Eligibility cum Entrance Test

दोस्तों नमस्कार, हमारी वेबसाइट/Website LSHOMETECH पर आपका स्वागत है, हम अपने इस Portal पर Technology और Education से सम्बंधित आर्टिकल लिखते हैं, जो आपके लिए ज्ञान और जानकारी के प्रयाय होते है, आज की इस पोस्ट में हम NEET/नीट परीक्षा की जानकारी आपके लिए लाये हैं। कृपया पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट को पढ़ें, साथ ही टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से जुडी किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट के बाईं/Left और दिए गए दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। आशा करता हूँ कि ये आर्टिकल भी आपको हमारे पिछले आर्टिकल की तरह पसंद आएगा। 
NEET- National Eligibility cum Entrance Test NEET/नीट क्या होता हैं, NEET परीक्षा की पूरी जानकारी।

NEET/नीट क्या होता हैं, NEET परीक्षा की पूरी जानकारी।
NEET/National Eligibility cum Entrance Test /नीट जिसे हिंदी में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा कहा जाता है। इस परीक्षा का आयोजन मेडिकल में प्रवेश हेतु नए विधार्थियों के लिए किया जाता है। मेडिकल में प्रवेश पाने हेतु इसे पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। साल 2016 तक मेडिकल में प्रवेश हेतु AIPMT/All India Pre Medical Test देना पड़ता था, जिसके पास विद्यार्थियों को MBBS, BDS में दाखिला मिलता था। साल 2016 के बाद आगे की सभी मेडिकल परोक्षाओं हेतु राष्ट्रीय स्तर पर NEET की परीक्षा अनिवार्य कर दी गई, जिसको पास करने के बाद ही कोई मेडिकल पाठ्यकर्म में दाखिला पा सकता है।  

NEET की परीक्षा कौन-कौन दे सकता हैं?
NEET परीक्षा देने के लिए सरकार ने कुछ मापदंड निर्धारित किये हैं, जिनको पूरा करने वाले छात्र ही इस परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता :
NEET की परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में फिजिक्स/Physics, केमिस्ट्री/Chemistry, बायोलॉजी/Biology और इंग्लिश/English विषयों के साथ पास होना जरुरी होता है। 

आयु सीमा :
इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छुट का भी प्रावधान होता हैं। 

नोट : उम्मीदवार के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य हैं। 

मेडिकल में प्रवेश हेतु स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिनको NEET UG और NEET PG कहा जाता है। आइये जाने इनके बारे में। 

NEET UG : NEET UG/National Eligibility cum Entrance Test "Under Graduate" यानि अंडर ग्रेजुएट नीट परीक्षा जो ऍम.बी.बी.एस./MBBS और बी.डी.एस./BDS जैसे ग्रेजुएशन लेवल के कोर्स में प्रवेश के लिए ली जाती हैं। 
NEET PG : NEET PG/National Eligibility cum Entrance Test "Post Graduate" यानि पोस्ट ग्रेजुएट नीट परीक्षा जो ऍम.एस./MS और ऍम.डी./MD जैसे पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ली जाती हैं। 

NEET की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन/Online माध्यम से ही करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को NEET की आधिकारिक वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर जान होगा। NEET के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन का लेने के बाद आपसे आगे आने वाले प्रारूप में मांगी हुई सभी जानकारी भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको NEET एप्लीकेशन/Application नंबर और पासवर्ड/Password मिलेगा। उसी एप्लीकेशन/Application नंबर और पासवर्ड/Password के द्वारा आपको लॉगिन करना होगा। लॉगिन हो जाने के बाद आप NEET के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसमें आवेदन भरते समय आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों/Documents को भी अपलोड करना होगा, जिनमे आपके योग्यता परमं पत्र, आधार कार्ड, फोटो इत्यादि हो सकते हैं। 

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित किया गया शुल्क/Fees जमा करवाना होगा, जिसे आप नेट बैंकिंग/Net Banking, डेबिट कार्ड/Debit Card, क्रेडिट कार्ड/Credit Card, ई-चालान/E-Chalan और यूपीआई/UPI के माध्यम से भर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क इस प्रकार से है :
General/सामान वर्ग       - 1500  
General/EWS/OBC     - 1400  
SC/ST/PH                    - 800  
ट्रांसजेंडर/Transgender  - 800  

तो दोस्तो आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमें जरूर लिखे, आप पोस्ट के नीचे Comment Box  में अपनी प्रतिक्रियाएं ओर अगर कोई सुझाव है तो वो भी लिख कर भेज सकते हैं। साथ ही आप हमें हमारे द्वारा प्रकाशित नए लेख पढ़ने के लिए Subscribe भी कर सकते हैं।
Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : Home Design !deas

हमारे द्वारा लिखित और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad