गूगल मैप क्या है? What is Google Maps? - LS Home Tech

Saturday, February 22, 2020

गूगल मैप क्या है? What is Google Maps?

हमारे सभी पाठकों को स्प्रेम नमस्कार, हम अपने इस वेब पोर्टल पर Technology ओर Education से जुड़े हर तरह के आर्टिकल पब्लिश करते हैं। आज की विश्वव्यापी टेक्नोलॉजी के सबसे बड़े डिजिटल ग्लोब के बारे में आज हम जानेंगे, जिसे हम Google Maps के नाम से जानते हैं। इस आर्टिकल में में आपको बताऊंगा कि गूगल मैप क्या है, ओर किस टेक्नोलॉजी का ये इस्तेमाल करता है, साथ ही ये क्या काम आता है ये भी बताऊंगा। Google Maps से जुड़ी हर एक चीज की जानकारी आपको इस पोस्ट में मिलेगी, इसलिए आपसे अनुरोध है, कृपया इसे पूरा ओर ध्यान से पढ़ें। जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर भी जरूर करें।
Google Maps Latest Update

आधुनिक युग में इंटरनेट, मोबाइल और कंप्यूटर से जुड़ीं हुई हर प्रकार की सेवाओं पर Google सबसे टॉप पर है।वैसे तो Google की बहुत सारी सर्विस हैं जैसे कि- Google Drive, Blogger, Google AdSense, Google Map, YouTube , Google Chrome, Gmail  और Google Translate, Google Search Console, Question Hub, Google Adword इत्यादि सभी का इस्तेमाल पूरे विश्व में सबसे ज्यादा होता है? आज दुनिया भर के 99%लोग जो इंटरनेट का इस्तेमाल करते है, Google की किसी न किसी सर्विस का जरूर फायदा उठाते हैं, ओर इसी सर्विस में Google की सबसे पॉपुलर सर्विस है Google Maps, ये लगभग सभी एंड्राइड डिवाइस में तो होता ही है, साथ ही इसे आप कई दूसरे Platform पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जान लेने हैं गूगल मैप के बारे में विस्तार से।

गूगल मैप क्या है? What is Google Maps? in Hindi
Google की ये सबसे बड़ी सर्विस है। गूगल मैप एक एप्लीकेशन ओर वेबसाइट है, जिसके द्वारा हम पूरे विश्व के किसी भी हिस्से को अपने Computer या Mobile की स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि Google Maps के द्वारा हम कोई भी लोकेशन ऑनलाइन खोज सकते हैं, जैसे कि- स्कूल, कॉलेज, घर, कार्यालय, सड़क, कारखाने, तालाब, समूद्र, जंगल आदि कोई भी स्थान देख सकते है। Navigation के लिए गूगल मैप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। गूगल मैप फरवरी 2020 में पुरे 15 साल का गया हैं, इसके 15वें साल पर Google ने इसमें बहुत कुछ बदलाव किया है। 10 फरवरी 2020 को गूगल ने Map के लिए न्य Logo भी जारी कर दिया। 

गूगल मैप के फायदे। Benefits of Google Maps?

  1. इसकी मदद से आप दुनिया भर में कोई भी जगह ऑनलाइन देख सकते हैं।
  2. गूगल मैप में आप कोई भी सड़क मार्ग या आम मार्ग आसानी से देख सकते हैं।
  3. गूगल मैप के द्वारा आप सही दिशा का पता कर सकते हैं, जिसके कारण आप भटकने से बच सकते हैं।
  4. आप गूगल मैप की मदद से किसी भी जगह आसानी से पहुंच सकते हैं।
  5. गूगल मैप से हम एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी देख सकते हैं, यानी उस स्तन को ट्रैक कर सकते है कि आपके द्वारा खोज गया स्थान कितने KM की दूरी पर है, ओर साथ में हम वहां पर आने और जाने में लगने वाले समय का अंदाज़ा भी लगा सकते हैं।
  6. गूगल मैप हमे किसी निश्चित स्थान तक जाने के लिए अलग-अलग रास्ते दिखता है, साथ ही ज्यादा ट्रैफिक ओर कम ट्रैफिक वाले मार्ग भी दिखाता है, जिससे हमारा वहां जाने में समय बचता है।
  7. गूगल मैप की मदद से आप Driving करते समय अपनी Live पोजिशन देख सकते हैं कि आप कहाँ पर ओर किस रास्ते पर गाड़ी चला रहे हैं।
  8. इसके द्वारा हम अपने द्वारा निश्चित किये गए स्थान के लिए Shortcut रास्ता ढूंढ सकते हैं। 
  9. गूगल मैप को आप Online ओर Offline दोनो तरीकों से देख सकते है, ऑफलाइन यूज़ के लिए पहले आपको गूगल मैप से किसी भी एरिया को डाउनलोड करना होता है।
  10. गूगल मैप से आप किसी भी पब्लिक प्लेस को आसानी से ढूंढ सकते हैं जैसे कि- बैंक, ATM, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्कूल, कॉलेज इत्यादि आपको बस इनका नाम टाइप करना होता और सर्च कर आसानी से लोकेशन पता कर सकते हैं।
  11. गूगल मैप के द्वारा हम अपनी पूरी Traveling History देख सकते हैं कि हमने किन-किन रास्तों से सफर तय किया है। 
  12. गूगल मैप की मदद से आप किसी भी छोटे-बड़े शहर में रास्तों पर ट्रैफिक का हाल जान सकते हैं, कोनसा रास्ता कम-ज्यादा ट्रैफिक वाला है, सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  13. गूगल मैप के द्वारा आप Patrol Pump ओर Gas Pump की लोकेशन को भी ढूंढ सकते हैं, अगर कभी आपकि गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो जाये तो आप इसकी मदद से पास के सर्विस स्टेशन को भी ढूंढ सकते हैं।
  14. गूगल मैप पर आप आसानी से अपनी दुकान, आफिस, क्लीनिक या अन्य के लिए Location डाल सकते है, ताकि आपके Customer आप तक आसानी से पहुंच सकें।

गूगल मैप पर अपनी लोकेशन कैसे डालें? How to add location on Google Map?
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर, खेत, या आपके गांव या शहर की कोई खास जगह सभी को Google Maps पर दिखाई दे तो आप इसे आसानी से गूगल मैप में Submit कर सकते हैं। इसे आप अपने Computer या Android Mobile से भी Submit कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको कुछ जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको जानकारी नहीं है तो आपको चिन्ता करने की कोई जरूरत नही है, क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कि ये सब आपको करना कैसे है। नीचे में कुछ क्रमवार बिंदु दे रहा हूँ जिनके द्वारा आप सिख सकते हैं कि गूगल मैप में मोबाइल द्वारा अपनी लोकेशन कैसे डालते हैं। 

Mobile से Google Maps में अपनी Location या Address डालने के लिए आपको सबसे पहले आपके मोबाइल में उपलब्ध Google Map एप्लीकेशन को ओपन करना होता है। अगर आपके मोबाइल में ये एप्लीकेशन नहीं है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन आपको बतादूं कि सभी Android Mobile में ये एप्लीकेशन गूगल की तरफ से पहले से ही मौजूद होती हैं। लेकिन Google Maps की Latest Update के बाद इसमें बहुत कुछ बदल गया है, नया Menu System पिछले से बिलकुल ही अलग है। 

आपको सबसे पहले Google Maps एप्लीकेशन को ओपन करना है, उसके बाद GPS Location को ON करना है।अब आपको Google Map में अपनी Gmail ID से Login होना है। Login करने के लिए ऊपर की तरफ Search बॉक्स के पास आपको 3 डॉट के निशान पर Click करना है। वहां पर आपको Sign in इन का Option मिल जाएगा, जहां से आप Add Account पर Click करके अपनी ID से Sign in कर सकते हैं, इसमे आपको अपनी ID ओर Password डालना होता है। अगर आप पहले से लॉगिन हैं तो आप आगे बढ़ सकते हैं। 
Google Maps में फरवरी 2020 में बड़ा अपडेट हुआ है, अब पहले वाले सभी ऑप्शन बदल दिए गए हैं, आपको इसके लिए गूगल मैप के नए ऑप्शन को जानना जरूरी है। सबसे पहले जिस Location पर आप अपना Address डालना चाहते हैं, उसके लिए मैप के सबसे नीचे आपको 5 आइकॉन दिखाई देंगे जिनमें, Explore, Commute, Saved, Contribute ओर Update मिलेंगे। यहां से आपको नया Address डालने के लिए Contribute पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको फिर 4 ऑप्शन दिखाई देंगी Edit Map, Add Place, Write Review ओर Add Photo, इनमें से आपको Add Place ऑप्शन को सेलेक्ट करना है, ओर आप एक नई लोकेशन के लिए Address डाल सकते हैं। यहां पर आपको उस लोकेशन से संबंधित कुछ जानकारी देनी होती है, जो आप मैप पर लोकेशन के बारे में डालना चाहते हैं। जैसे की- नाम, इसमें आप उस जगह का नाम डालें जिसे आप Google Map में देखना चाहते हैं। आपको ये भी बताना होगा कि आपका एड्रेस कौन से एरिया में आता है, आप इसमें अपने गांव या शहर के साथ State भी डाल सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे Mark Location On Map पर क्लिक करना होगा। Address डालने के लिए अपनी लोकेशन को सेलेक्ट करें। इसके लिए आप पहले तय कर लें कि आपको इसी जगह पर Address या Name डालना है, फिर उस पर क्लिक करें। यहां आपको विभिन चीजों के लिए Category को सेलेक्ट करने की आवश्यकता होती है जैसे की- Shopping, Home, Office, Industry, Gym, School, Market ओर भी बहुत सी केटेगरी हैं, आपकी लोकेशन जिस कैटेगोरी में आती हो वो डालें। इस तरह आप स्कूल कॉलेज ऑफिस घर शॉप के लिए भी सर्च कर सेलेक्ट कर सकते हैं, साथ ही आप उस जगह से रिलेटेड फोटो वेबसाइट फोन नंबर भी इसमें Add कर सकते हैं, जिसे सभी देख सकते हैं। पूरी डिटेल भरने के बाद सबसे ऊपर Arrow/Ok बटन का निशान होगा उस पर क्लिक कर Submit करना है। 

अब आपका काम हो गया है, बस आपको गूगल द्वारा इसे Review किये जाने तक इंतज़ार करना होगा, गूगल इसे 24 से 72 घण्टे तक कभी भी रिव्यु कर सकता है, अगर रिव्यु में आपकी लोकेशन ओर जानकारी सही है और पब्लिक के लिए फायदेमंद है तो 24 से 72 घण्टे के बाद आपको वो Location Address, गूगल मैप पर दिखाई देने लगेगा।

तो दोस्तोये तो थी कुछ विशेष जानकारी गूगल मैप के बारे में, अगर आप इसी तरह की ओर भी जानकारी चाहते हैं तो आपको Subscribe ओर Follow कर लेना चाहिए। आप हमारी इस वेबसाइट पर मौजूद किसी भी Category को सेलेक्ट कर उससे संबंधित Article पढ़ सकते हैं। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी ज्ञानवर्धक है तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। आप सभी का हमारी वेबसाइट पर आने के लिए तहेदिल से धन्यवाद।


Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma

हमारे द्वारा लिखित और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad