उमंग एप्प क्या है और कितने काम की है जानिए विस्तार से। What is UMANG application? - LS Home Tech

Saturday, October 5, 2019

उमंग एप्प क्या है और कितने काम की है जानिए विस्तार से। What is UMANG application?


दोस्तो नमस्कार हमारे वेब पोर्टल www.lshometech.com पर आपका स्वागत है, आप हमारे पोर्टल पर Technology ओर Education से सम्बंधित आर्टिकल पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं सरकारी योजनाओं या सरकारी सुविधाओं की जानकारी के लिए बनाई गई मोबाइल एप्प UMANG की सम्पूर्ण जानकारी।

उमंग एप्प क्या है और कितने काम की है

UMANG एप्प इसका पूरा नाम(Unified Mobile Application for New-age Governance)है। इसे 23 नवंबर 2017 को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा लांच किया गया था। इस एप्प का मूल उद्देश्य है भारत सरकार द्वारा जारी किसी भी प्रकार की जानकारी या सुविधा मोबाइल/इंटरनेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है। इस एप्प को DIGITAL INDIA मुहिम के अंतर्गत बनाया गया है जिसका एक उद्देश्य पेपरवर्क को कम कर ऑनलाइन कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना भी है। इस मोबाइल एप्प का निर्माण Ministry of Electronics and Information Technology/MeitY ओर National e-Governance Division/NeGD ने मिलकर किया है। इस एप्प के माध्यम से आपका समय और पैसा दोनों की बचत होती है।


अब आपको तमाम सरकारी सेवाओं और सुविधाओं के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करने की जरूरत नही है, सिर्फ एक ही एप्लीकेशन काफी है। UMANG एप्प को इनस्टॉल करें इसी के अंदर आपको भारत सरकार की 200 से ज्यादा सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने का विकल्प मिल जाता है, अभी तक इस एप्प पर लगभग 170 से ज्यादा सरकारी सुविधाओं को लाइव किया गया है, और नई सुविधाओं को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।
उमंग एप्प क्या है और कितने काम की है

उमंग/UMANG कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा?
उमंग का उद्देश्य केंद्रीय और राज्य सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और अनेक निजी संगठनों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं प्रदान करना है। यह एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है जहां नागरिकों को एक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए केवल एक ही एप्प इनस्टॉल करनी होगी। उपयोगकर्ता मोबाइल एप्लिकेशन, वेबसाइट, आईवीआर और  एसएमएस  जैसे कई चैनलों पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए UMANG एप्प इनस्टॉल कर सकते हैं, जिसको स्मार्टफोन/Smartphone, टैबलेट/Tablet और डेस्कटॉप/Desktop के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है।
UMANG एप्प से आप निम्न सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा, देश के अन्नदाता किसान भाईयों के लिए फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व एग्मार्कनेट, किसान सुविधा, अन्नपूर्णा कृषि प्रसार सेवा। शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, ई-पाठशाला, एआईसीटीई, केंद्रीय विद्यालय की सुविधा, देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, घरेलू सुविधाओं में गैस बुकिंग की सुविधा, पेंशन लेने वाले वरिष्ठ लोगों के लिए जीवन प्रमाण, नेशनल पेंशन योजना आदि की सुविधाएं आपको उमंग एप के जरिए मिल जाएंगी। CBSE और NCERT के परीक्षा केंद्र, परिणाम और कोर्स कंटेंट को देखा जा सकता है। पूरे देश में AICTE स्वीकृत कॉलेंज को देखा जा सकता है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम को एक्सेस किया जा सकता है।आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय के प्रोग्राम्स को एक्सेस किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में अप्वाइंटमेंट बुक किए जा सकते हैं। डिजिलॉकर/DigiLocker  सिस्टम को एक्सेस किया जा सकता है। मौजूदा ट्रेंड्स और फसलों के मार्किट रेट को देख जा सकता है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी और ट्रेनिंग सेंटर समेत नौकरियों की जानकारी भी ली जा सकती है। उमंग एप के जरिए अब आप लोग घर बैठे पैनकार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप नया पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो ये मोबाइल एप्प आपके काम आएगा। 


ईपीएफओ से संबंधित सभी सेवाओं के लेटेस्ट अपडेट भी आपको इस एप के जरिए मिल जाएंगे।
उमंग एप्प क्या है और कितने काम की है

अपने फोन में कैसे इनस्टॉल ओर सेटअप करें UMANG एप्प!
1. इसे गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर और विंडोज स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इस एप्प का लिंक 9718397183 पर मिस कॉल या एसएमएस करके भी मंगवाया जा सकता है।

2. एप्प डाउनलोड करने के बाद एप्प को ओपन करें। अब आपको भाषा का चुनाव करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर उमंग एप्प की नियम व शर्तें दी गई होंगी। इसके लिए नीचे दिए गए बॉक्स पर टिकमार्क करें और Next पर क्लिक कर दें।

3. इसके बाद आपको एप्प के लिए लॉगीन करना होगा। इसमें आपसे कुछ परमीशन मांगी जाएंगी। आप चाहें तो इन्हें Deny भी कर सकते हैं। उसके बाद नीचे दिए गए New User पर आपको टैप करना होगा। फिर इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।

4. इसके बाद आपके उसी फोन नंबर पर ओटीपी आएगा जो आपने रजिस्ट्रेशन के लिए एप्प में दिया होगा। इसे एंटर कर ok कर दें। इसके बाद आपसे m-Pin बनाने कहा जाएगा। आप यहां कोई भी चार अंक का m-Pin बना सकते हैं। इसके बाद आपसे सिक्योरिटी के लिए कुछ सवाल पूछे जाएंगे। आपको इन्हे सेलेक्ट करना होगा।

5. इसके बाद आपसे आधार कार्ड डिटेल मांगी जाएगी। इसे एंटर कर दें। ये प्रक्रिया आपको ऑप्शन के रूप में मिलेगी चाहें तो आप इसे स्किप/Skip भी कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ निजी जानकारी मांगी जाएंगी। इन्हें एंटर कर Save and Proceed पर टैप/क्लिक कर दें। चाहें तो इसे भी आप स्किप कर सकते हैं। इसके बाद आपके मोबाइल पर एप्प की होम स्क्रीन ओपन हो जाएगी। एप्प पूरी तरह खुलने के बाद आप किसी भी सरकारी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।


6. एक बात हमेशा ध्यान रखें कि इसमें आपका मोबाइल नंबर ही आपका Login ID होगा और m-Pin आपका पासवर्ड होगा।


हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad