अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल क्या ओर कितने काम का है? What is Antyodaya SARAL portal? - LS Home Tech

Tuesday, October 22, 2019

अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल क्या ओर कितने काम का है? What is Antyodaya SARAL portal?

प्रिय  पाठको नमस्कार
हमारे इस वेब पोर्टल पर आपको टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से समन्धित हर प्रकार की जानकारी मिलेगी, और नई-नई जानकारी पाने के लिए हमारे पोर्टल पर विजिट करते रहें। 

आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल के बारे में। इस पोर्टल पर आपको हरियाणा सरकार की 480 से ज्यादा सरकारी सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी। यह अंत्योदय सरल पोर्टल को डिजिटल इंडिया के कागज रहित/Paperless और कैशलेस/Cashless सेवा या स्कीम को आम जनता तक पहुँचाने का एक उपागम है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने 14 अप्रैल 2018 को  आंबेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा की जनता के लिए इसे लांच किया था।

सरल हरियाणा पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा में सभी सरकारी योजनाओं व नागरिक सेवा वितरण/citizen service delivery की लगभग 480 से ज्यादा योजनाओं और सेवाओं जिनमे  (220+ योजनायें और 260+ सेवायें शामिल हैं ) को डिजिटल रूप में लोगों तक पहुंचाना है। अंत्योदय-सारल पोर्टल नागरिकों के लिए एक सिंगल डिलीवरी पोर्टल/Single Delivery Portal है जहां पर लोग किसी भी समय कहीं से भी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं और साथ ही साथ सरल हरियाणा पोर्टल में एप्लीकेशन की स्थिति और सेवाओं व योजनाओं की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा भी शामिल है।
हरियाणा के सभी 33 विभागों की 480 से ज्यादा योजनाओं और सेवाओं की पूरी सूची शामिल हैं।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए अंत्योदय सरल पोर्टल हरियाणा नाम की एक वेबसाइट https://www.saralharyana.gov.in को लॉन्च किया है। हरियाणा प्रदेश के नागरिक राज्य में चल रही सभी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरल हरयाणा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और लॉगिन/Saral Haryana Portal Registration & Login कर सकते हैं। इस वेबसाइट का फायदा ये होगा की सभी लोग राशन कार्ड/Ration card , डेयरी लोन/Dairy  loan , निवासी प्रमाण पत्र, डीलर प्वाइंट पंजीकरण, आय प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, नए बिजली कनेक्शन, डॉ अंबेडकर मेधावी छात्र योजना, साइकिल योजना, विवाह पंजीकरण, पेंशन आदि सहित सभी योजनाओं और सेवाएं की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में सरल हरियाणा पोर्टल पर देख सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही और योजनाओं और सेवाओं को ऑनलाइन सर्च/search भी कर सकते हैं। अंत्योदय-सरल/Antyodaya-SARAL हरियाणा गवर्नमेंट की सभी Government-to-Citizen (G2C) सेवाओं और योजनाओं को डिलीवरी करने और ट्रैक करने के लिए एक यूनिफाइड/Unified प्लेटफॉर्म है।


अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें !

इस पोर्टल पर लॉगिन और पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया हम नीचे दे रहे हैं :-

  1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर, मोबाइल पर वेब ब्राउज़र को खोलकर सरल हरियाणा पोर्टल https://www.saralharyana.gov.in पर जाना होगा। 
  2. वेबसाइट के मेन पेज पर आपको Saral Haryana Portal login page दिखाई देगा, जैसा नीचे तस्वीर में दिखाया गया है। 
  3. अब आपको अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल में लॉगिन करना है। यहाँ पर पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार लॉगिन करके अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस देख सकते हैं और उसे ट्रैक भी कर सकते हैं।
  4. अगर आप नए यूजर हैं तो नए यूजर को “New User ? Register Here” पर क्लिक करके अपना पंजीकरण/Registration करना होगा।
सरल हरियाणा पोर्टल रजिस्ट्रेशन फॉर्म कैसे भरें !!

  1. यहां पर उम्मीदवारों को अपनी सभी जानकारी जैसे की “Full Name”, “E-Mail ID”, और “Mobile Number” डालना होगा इसके बाद “Validate” पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसैस पूरा हो जाएगा।

नोट : नागरिक अंत्योदय सरल हरियाणा पोर्टल पर क्लिक करके http://kms.saralharyana.nic.in/ योजनाएं और सेवाएँ खोज सकते हैं।

सरल अंत्योदय पोर्टल हरयाणा के बारे में अधिक जानकारी या किसी भी सुझाव या शिकायत के लिए आप SARAL हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सरल हेल्पलाइन नंबर : 1800-2000-023 (सुबह 7 से रात 9 बजे तक)
सरल वेबसाइट : http://saralharyana.gov.in

हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma




No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad