दोस्तो नमस्कार
हमारे वेब पोर्टल LS Home Tech पर आपका स्वागत है, हम अपने इस पोर्टल पर टेक्नोलॉजी की समसामियिक जानकारी के साथ-साथ Education से संबंधित आर्टिकल पोस्ट करते रहते हैं, आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे कंप्यूटर से सम्बंधित ज्ञान बारे जैसे- कंप्यूटर क्या है?, कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?, कंप्यूटर की विशेषताएं, कंप्यूटर का महत्व इत्यादि।
सर्वप्रथम जान लेते हैं की कंप्यूटर है क्या? वैसे तो आजकल पुरे विश्व में कंप्यूटर का बोलबाला है, और हमारा देश भी इस कड़ी में बहुत तरक्की पर है, ज्यादातर लोग तो कंप्यूटर के बारे में जानते ही हैं लेकिन फिर भी हमारे देश में बहुत सारे लोग इससे अभी तक अनभिज्ञ हैं तो ये पोस्ट उनकी जानकारी के लिए है। कंप्यूटर आज हमारी रोजमर्रा/Daily की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चूका हैं। कंप्यूटर के बिना हमारा जीवन अधूरा है। आजकल हम कहीं भी किसी भी छोटे से बड़े दफ्तर में जाते हैं तो सारा काम कंप्यूटर से ही किया जाता है।
कंप्यूटर क्या है? (What is Computer) Computer Laptop in Hindi
कंप्यूटर/Computer शब्द लैटिन भाषा के "कंप्यूट/Compute" शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है -गणना करना। कंप्यूटर को हिंदी भाषा में “संगणक” कहा जाता है। सहज शब्दों में, कम्प्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण/Electronic Device है जो किसी भी डेटा/Data को इनपुट/Input के रूप में लेता है और उसे प्रोसेस/Process करता है तथा परिणामों/Results को आउटपुट/Output के रूप में हमे दिखाता है।
आप इसे इस तरह से भी समझ सकते है की कंप्यूटर आज के जमाने की एक ऐसी विधुतीय मशीन है जो हमारे लगभग सभी प्रकार के कामों को बड़े ही सहज और सरल तरीके से और बहुत ही कम समय में बिलकुल त्रुटि रहित सभी कार्यों को किर्यान्वित कर सकने वाली मशीन है।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार कंप्यूटर की परिभाषा "कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रानिक मशीन है, जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है।"
ऐसे बहुत से लोग अब भी होंगे जो कंप्यूटर के बारे में सभी कुछ जानने के इच्छुक होंगे जैसे की -
कंप्यूटर के जन्मदाता कौन हैं? (Who is The Inventor of Computer)
कंप्यूटर काम कैसे करता है? (How Does Computer Work?)
कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या है? (What is the Full Form of Computer?)
कंप्यूटर के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of Computer)
कंप्यूटर का नामकरण। निम्न उल्लेखित शब्दों के मेल से बना है कंप्यूटर नाम।
C Common
O Operating
M Machine
P Particularly
U Used for
T Technological and
E Engineering
R Research
कंप्यूटर के जन्मदाता कौन हैं? (Who is The Inventor of Computer)
सर्वप्रथम कंप्यूटर का आविष्कार/Invention अंग्रेजी गणितज्ञ "चार्ल्स बैबेज/Charles Babbage" ने किया था। उन्होंने साल 1822 में पहला मैकेनिकल कंप्यूटर/Mechanical Computer बनाया था। इसी कंप्यूटर के आधार पर आज के सभी कंप्यूटर काम कर रहे हैं। "चार्ल्स बैबेज" को आधुनिक कंप्यूटर का पिता/जन्मदाता कहा जाता है। हालाँकि शुरू में उन्होंने इसे गणित की बड़ी गणना/Calculations करने के लिए एक कंप्यूटर/Computer यानि नए जमाने की मशीन बनाई थी। चार्ल्स बेवेज की डिजिटल प्रोग्रामेबल कंप्यूटर/Digital Programmable Computer की सोच ही आधुनिक कंप्यूटरों का आधार बन गई। यही कारण है की "चार्ल्स बेवेज" को कंप्यूटर का जनक/Inventor of Computer) कहा जाता है।
मैकेनिकल कंप्यूटर/Mechanical Computer बनाने के कुछ सालों बाद चार्ल्स बैबेज ने 1837 में एक स्वचालित कंप्यूटर सिस्टम/Automated Computer System बनाने की परिकल्पना की थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण वह इसे पूरा नहीं कर सके।
कंप्यूटर का महत्व/Importance of Computer
आजकल जहाँ कहीं भी आप जायेंगे हर जगह कंप्यूटर से कार्य होता मिलेगा जैसे - अस्पतालों, बैंकों, दूरसंचार, रक्षा सम्बंधित कार्यो, उद्द्योग एवं व्यापार, कार्यालयों, परिवहन, मॉल और घरों में कंप्यूटर हर जगह हैं। यहाँ तक की आज छोटी सी किरयाने की दुकान पर भी आपको कंप्यूटर मिल जायेगा, वाहन पंजीकरण, वाहन चेकिंग और विभिन्न प्रकार की सूचनाओं तथा डाटा को एकत्रित करने तथा गणना करके संगठित रखने और हमें सूचित करने में सहायता करते हैं। आज का युग कंप्यूटर का युग है। आज इसका महत्व इतना बढ़ गया है की आने वाले वक़्त में बिना कंप्यूटर के कोई कार्य नहीं होगा।
आइये जाने कंप्यूटर की विशेषताएं /Characteristics of Computer
कम्प्यूटर में एक बार किसी भी प्रकार का डाटा इनपुट करने के पश्चात यह उस डाटा को दिये गये निर्देशों के आधार पर उसे प्रोसेस/Process कर परिणाम/Result को आउटपुट/Output के रूप में हमे प्रदान करता है। इसके द्वारा अधिक सूक्ष्म/Micro समय में अधिक तीव्र गति से गणनाएं की जा सकती है।
स्वचालित/Automatic
आजकल कंप्यूटर एक स्वचालित उपकरण बन गया है। यह एक बार उपयोगकर्ता/User से सारा डाटा इनपुट के रूप में लेकर तुरंत उसका विश्लेषण करता है तथा परिणामों को आउटपुट/output के रूप में हमे प्रदान करता है।
गति/speed
कम्प्यूटर में एक बार डेटा इनपुट करने के पश्चात उन्हें दिए गये निर्देशों के अनुसार एक सेकंड में लाखों बार गणनाएं कर सकता है। इसकी काम करने की गति बहुत तेज होती है, तथा यह बिना थके लगातार काम करता रहता है।
सटीकता/Accuracy
कम्प्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसमे उपयोगकर्ता निर्देश देते समय अगर कोई गलती न करे तो, जो निर्देश कंप्यूटर को दिए जाते हैं तो कंप्यूटर उस डाटा का विश्लेषण कर हमे आवश्यक और सही परिणाम देता है जो की काफी तेज तथा त्रुटिरहित और सटीक होता है।
गोपनीयता/Secrecy
लगभग सभी कंप्यूटर में डाटा की सुरक्षा के लिए पासवर्ड विकल्प होता है जिसके द्वारा हम प्रमाणीकरण/Authentication लगा सकते है तथा अपने डाटा की सुरक्षा पासवर्ड/Password के जरिये कर सकते है।
विशाल भण्डारण क्षमता/Large storage capacity
कंप्यूटर में डाटा संग्रहण/storage करने के लिए बाहरी तथा आंतरिक भाग होते है जैसे की, हार्ड डिस्क/HardDisk, CD, DVD, BlueRay, फ़्लैश ड्राइव इत्यादि।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें।
- माउस क्या होता है पूरी जानकारी
- रैम क्या होती है
- रैम की जनरेशन
- वेब डिजाइनिंग क्या है?
- Computer का योगदान
- कंप्यूटर की-बोर्ड शॉर्टकट
- Li-Fi क्या होता है
- वेबसाइट कैसे बनाते है?
- कंप्यूटर का योगदान
- कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
- कंप्यूटर सामान्य ज्ञान
- बेसिक कंप्यूटर कोर्स
- कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
- Web-Developer कैसे बने।
- गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
- HDD क्या होती है?
- CPU क्या होता है?
- GPS क्या होता है?
- VPN क्या होता है?
- IP Address क्या होता है?
- Android क्या होता है?
- PDF क्या होता है?
- GIF इमेज क्या होती है?
No comments:
Post a Comment