एनीमेशन क्या होता है, एनीमेशन बनाने के लिए किन-किन सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है? - LS Home Tech

Wednesday, October 30, 2019

एनीमेशन क्या होता है, एनीमेशन बनाने के लिए किन-किन सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है?

दोस्तो नमस्कार, हमारे वेब पोर्टल www.lshometech.com पर आपका स्वागत है। हम अपने इस पोर्टल पर Technology ओर Education से जुड़े लेख लिखते ओर पोस्ट करते हैं, इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि animation क्या होता है, कितने प्रकार का होता है, ओर एनीमेशन बनाने के लिए किन-किन मुख्य सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इसमे आपके लिए जॉब की कितनी संभावना है।


एनीमेशन क्या है?
Animation का छोटा रूप anim लेटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है "आत्मा" यानी एनीमेशन के माध्यम से हम किसी भी काल्पनिक वस्तु में आत्मा या जान डालकर दिखा सकते हैं। या हम दूसरे शब्दों में आपको इस प्रकार समझा सकते हैं कि- एनीमेशन किसी भी निर्जीव वस्तु या अन्य मूर्त चीजों को कंप्यूटर तकनीक से उनको सजीव ओर हिलता-डुलता या उनको बोलते हुए या चलते हुए दिखाने की कला है। एनीमेशन के माध्यम से हम उन सभी चीजों का निर्माण कर सकते हैं जो वास्तविकता से परे होती है या जो संसार मे नही होती है। जैसे किसी इंसान को पंख निकलना, आकाश में उड़ना, कुत्ते-बिल्लियों को आपस मे बात करते हुए दिखाना या वो सभी चीजें जिनकी आप एक अलग स्तर तक कल्पना ही कर सकते हैं, जो यथार्त में नहीं होती। यही एनीमेशन होता है।


यहां में आपको कुछ उदाहरण के माध्यम से समझाता हूँ, ऐसा शायद ही कोई बच्चा हो जिसने टीवी पर कार्टून या कार्टून फिल्में ना देखी हो। जैसे-अल्लादीन, छोटा भीम, मोटू-पतलू, टॉम एंड जैरी, बहुत सी फिल्में जैसे जंगल बुक, रामायण एनिमेटेड, ट्रांसफार्मर, अवतार इत्यादि सभी फिल्मों ओर टीवी प्रोग्राम को एनीमेशन से ही बनाया गया है। एनीमेशन के माध्यम से ही इन फिल्म्स या प्रोग्राम के करैक्टर को हँसते-बोलते, खेलते हुए दिखाया गया है, जो कि हमे वास्तविक प्रतीत होते हैं।

एनीमेशन कितने प्रकार के होते हैं?
दोस्तो एनीमेशन मूल रूप से 3 प्रकार के होते हैं।
1. 2D एनीमेशन
2. 3D एनीमेशन
3. VFX यानी VIRTUAL EFFETS
तीनो प्रकार के एनीमेशन की पूरी जानकारी लेने के लिए आपको हमारा अगला आर्टिकल पढ़ना होगा, जिसमें हमने तीनो प्रकार के एनीमेशन की जानकारी उदहारण समेत दी हुई है।

एनीमेशन बनाने के लिए किन-किन सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है?
किसी भी प्रकार के एनीमेशन को बनाने के लिए 2D, 3D VFX सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है जिनका जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।


Top 3D animation software
1. Maya
2. Cinema 4D
3. Blender
4. 3DS MAX
5. DAZ3D
6. Houdini
7. iClone
8. Modo
9. Mixamo
10. Make Human

Top 2D animation software
1. Adobe Flash
2. Adobe Animation
3. Crazy Talk animator 2D or 3D
4. Toon Boom Harmony
5. Opentoonz
6. CelAction2D
7. Pencil2D
8. Tupi
9. FlipBook
10. Spriter Pro

Top VFX software
1. Adobe After Effect
2. Pixologic ZBrush
3. Maya
4.3DS MAX STUDIO
5.Shotgun
6. Motion Builder
7. Adobe Premier pro
8. Nuke
9. Mocha

एनीमेशन का प्रयोग कहाँ-कहाँ होता है?
आज के दिन एनीमेशन इंडस्ट्री का हर जगह बोलबाला है, चाहे आप टीवी की बात करें फिल्मों की बात करे मोबाइल एप्लीकेशन या मोबाइल गेम्स की बात करें तो हर जगह एनीमेशन का खुलकर ओर बहुतायत में प्रयोग किया जाता है। जितने भी मोबाइल या कंप्यूटर पर आप गेम्स खेलते हैं वो सभी एनीमेशन से ही तैयार किये जाते है चाहे वो PubG हो Drag Car Racing हो या अन्य कोई भी गेम हो। हर टीवी की बात करें तो हमारे देश मे बहुत सारे टीवी चैनल्स तो केवल एनीमेशन के दम पर ही चल रहे हैं जैसे, कार्टून चैनल, पोगो, डिस्कवरी किड्स, डिज़्नी, निक टीवी और भी बहुत सारे हैं।
आजकल फ़िल्म इंडस्ट्री में इसका प्रयोग बहुत ज्यादा हो रहा है, हॉलीवुड ओर बॉलीवुड फिल्मों आपको एनीमेशन बहुत मिल जाएगा, जैसे रोबोट, बाहुबली, जीरो, आई इत्यादि भारतीय फिल्म एनीमेशन बेस्ड ही है और लोगों ने इनको बहुत पसंद भी किया है।


एनीमेशन में जॉब/कैरियर संभावना।
दोस्तो यहां में आपको एक बात दिल खोलकर बताना चाहूंगा कि अगर आप भी इस क्षेत्र में नोकरी पाना चाहते हैं तो आज के दिन इस क्षेत्र में अपार सम्भावना है, क्योंकि फिलहाल एनीमेशन इंडस्ट्री अपने चरम पर उभरती हुई है, यानी आने वाले समय मे इसमे आपको जॉब की ओर ज्यादा सम्भावना है। में निश्चित तौर पर आपको ये कहना चाहूंगा कि अगर आपमे वो क्रिएटिविटी है आपकी रुचि है एनीमेशन में तो जरूर जाइये। इस इंडस्ट्री में आप काफी पैसा और नाम कमा सकते हैं।


हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए मोबाइल में हमारी पोस्ट ओपन करने के बाद सबसे निचे View Web Version पर क्लीक करें, ताकि आप हमारे बाकि की पोस्ट भी पढ़ सकें।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकरी अच्छी लगी तो, इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक Share करे तथा इस आर्टिकल संबंधी अगर किसी का कोई भी सुझाव या सवाल है तो वो हमें जरूर लिखें


Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma


No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad