iOS क्या होता है/What is iOS? full detail in Hindi - LS Home Tech

Monday, September 21, 2020

iOS क्या होता है/What is iOS? full detail in Hindi

 iOS क्या होता है/What is iOS? full detail in Hindi

दोस्तो नमस्कार हमने अपने पिछले आर्टिकल में, Android OS के बारे में आपको पूरी जानकारी दी थी, जिसे आप लोगों ने बहुत प्यार दिया था, जिसके कारण मुझे ओर भी ज्यादा काम करने का ओर आपके लिए नई-नई जानकारी आप तक लेकर आने का हौसला मिलता है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि हमारी सभी पोस्ट Latest Technology से जुड़ी हुई होती है, हम अपने ब्लॉग में Computer ओर Mobile से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप के लिए उपलब्ध करवाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए iOS से जुड़ी पूर्ण जानकारी, जिसमे इसकी शुरुआत से लेकर अब तक के उपलब्ध सभी Version की जानकारी उनकी लांच डेट के साथ आपके लिए लाये हैं। आशा करता हूँ आपको हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी जरूर पसंद आएगी।
iOS क्या होता है

iOS क्या है/ What is iOS?
मौजूद समय में मोबाइल डिवाइस के लिए 2 ही सबसे ज्यादा प्रचलित OS हैं। पहला है Android ओर दूसरा है iOS प्लेटफार्म। जिस तरह से किसी भी सामान्य मोबाइल फोन के लिए Android OS यानी Operating System मौजूद है, ठीक उसी तरह, Apple कंपनी के मोबाइल यानी iPhone के लिए iOS है। iOS का मतलब है iPhone Operating System होता है, जो सिर्फ और सिर्फ एप्पल कंपनी के iPhone, iPad, iPod ओर Apple की सभी Smartwatch में इस्तेमाल किया जाता है। ये काफी विकसित OS है, जिसे Apple कंपनी ने खुद Devolpe किया है। iOS एक Multi Touch Interface का इस्तेमाल करता है, जिसमे किसी भी Device को Operate करने के लिए Gesture का उपयोग किया जाता है।   ➽Android क्या होता है?

iOS का इतिहास/History of iOS.
Steave jobs जो कि Apple कंपनी के Co-Founder थे।
पहली बार इन्होंने iPhone के लिए साल 2007 में नया Operating System लांच किया था। शुरुआत में उन्होंने दावा किया की iPhone OS X “Desktop Application” चलाता है, लेकिन iPhone की रिलीज़ के समय Operating System का नाम “iPhone OS” रखा गया। iOS App Store को 10 जुलाई 2008 को खोला गया था, जिसमें उस वक़्त 500 Application मौजूद थी, लेकिन सितम्बर 2008 से 2017 तक इसमे मौजूद Applications की संख्या 2.2 मिलियन हो गयी, ओर आज के समय ये 2.5 मिलियन के करीब है।

उसी साल सितम्बर 2007 में Apple में iPod की घोषणा की ओर उसके कुुुछ सालों बाद जनवरी 2010 में Apple ने iPad की घोषणा की जिसमें iPhone और iPod की तुलना में बड़ी Screen थी। इन डिवाइस को Web Browsing, Media Consumption और Reading के लिए Design किया गया था। साथ ही जून 2010 में Apple ने iPhone OS को Re-Brand करके इसे “iOS” के रूप में लांच किया। 


शुरुआत से लेकर अब तक एप्पल हर साल अपना नया Version लांच करता आ रहा है। तो आइये जान लेते हैं iOS के अलग-अलग Version के बारे में।

Versions Of iOS In Hindi

iPhone OS 1
Apple ने अपना पहला Version सन 2007 में Release किया जिसमें उन्होंने एक Touch Centric System को Introduce किया था। इसकी Release के समय सभी ने कहा की यह Apple Desktop के Operating System के जैसा ही है। इसके कुछ और वर्ज़न भी इन्होने लांच किये थे, जैसे 1.1, 1.2, 1.3 आदि।

iPhone OS 2
सन 2008 में Apple ने अपना दूसरा Version OS 2.X को iPhone 3G के साथ Release किया जो भी Users iPhone 1.X का इस्तेमाल करते थे, वे सभी अपने OS Version को 2.X में Upgrade कर सकते थे। 2.X में Users के लिए नए  App Store को Introduce किया, जिससे वे iPhone और iPod Touch में Application को आसानी से डाउनलोड कर सकते थे।

iPhone OS 3
Apple ने iPhone 3GS के साथ जून 2009 में कदम रखा। iPhone OS के 3.X Version में Apple ने कुछ नये Features को जोड़ा जैसे- MMS और Copy Paste Feature आदि।

iPhone iOS 4
मार्च 2010 में Apple ने अपने नये Operating System लांच की घोषणा की, और इसे एक नए नाम iOS के साथ जारी करने के बात कही। Appleका यह पहला ऐसा Version था, जो सभी Device के लिए उपलब्ध नही था।  इस Operating System को iPod Touch Users Free में डाउनलोड कर सकते थे। पुराने Device जैसे- iPhone 3G और iPod Touch 2nd Generation दोनों Devices में मल्टीटास्किंग Capabilities और Home Screen वॉलपेपर Set करने की क्षमता का आभाव था, लेकिन बाकि सभी नई Device इसके Features का इस्तेमाल कर सकती थी।
iPhone iOS 5
Apple ने जून 2011 को अपने वार्षिक Worldwide Developers Conferences इवेंट में iOS 5 की घोषणा की। इसे 3 GS के बाद iPhone के लिए, iPod Touch 3rd Generation के बाद Version के लिए और सभी iPads के लिए Available जारी किया गया था। इस Operating System में कई सारे Features थे जैसे- Newsstand, iCloud, iMessage, Reminder और iTunes के साथ Wirelessely Sync करना आदि। इसके अलावा इसमें Lock Screen से Camera को Access करना भी शामिल किया गया था।

iPhone iOS 6
Apple ने 2012 में अपना iOS 6 Version Release किया जो iPhone 5, iPod Touch 5th Generation और iPad 4 के लिए जारी किया गया था। यह केवल iPhone 3GS और उसके बाद के Version को ही Support करता था।  इस Version में Apple ने Google Maps और YouTube को Default App से हटा दिया था। लेकिन इन Apps को App Store से डाउनलोड किया जा सकता था। Apple ने अपना खुद का Maps Application Inbबनाकर इसे iOS में शामिल किया जिसमें Smoother Zooming और Spoken Navigation की कई सारी Languages में शामिल किया गया था। Apple ने इसमें Siri को और भी ज्यादा Improve किया।

iPhone iOS 7
Apple ने इस Version को साल 2013 में Release किया था, जिसे iPhone 4 के बाद के Version, iPod Touch 5th Generation के बाद के Version, iPad 2 के बाद के Version और iPad Mini के बाद के Version के लिए Release किया गया था। इस Version में कुछ नये Features को शामिल किया गया जैसे- Airdrop, ज्यादा App Store Search Option, New Camera Interface के साथ Multitasking Ability इत्यादि।
iPhone iOS 8
Apple ने साल 2014 में अपने नये Version iOS 8 की घोषणा की। इस Version में कई सारे Features को Introduce किया गया जैसे- Apple Pay Platform, Reader View Safari और Family Sharing के साथ बहुत से UI Improvement किये गये। इस Operating System को iOS का अब तक का सबसे बड़ा Change भी माना जाता है।

iPhone iOS 9
Apple ने जून 2015 में अपने वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस इवेंट में iOS 9 की घोषणा की। iOS 8 में जहाँ कई सारे Features को Introduce किया था, वहीँ iOS 9 में भी अपने Platform में बहुत सारे Improvement किये थे। इसमें iPhone 6S Family Of Device में 3D Touch Support की सुविधा भी प्रदान की गयी थी, और साथ ही इसमें Passbook App का नाम बदलकर इसे Wallet कर दिया गया था। iOS 9 में Widget Notification को पहली बार इसमें जोड़ा गया था।

iPhone iOS 10
Apple ने अपने इस Version में Slide To Unlock Mechanism को हटाकर Touch ID Home Button Press Feature को शामिल किया था। Apple ने अपने इस Version में Home App को Introduce किया था, जिससे Home kit Enabled Home Automation Hardware को Control किया जा सकता था। इसमें Third Party App भी Siri Assistance का लाभ उठा सकते थे।
iPhone iOS 11
Apple ने अपने इस Version में Operating System को Subtle Design Changes Interface के साथ Introduce किया। इसमें Text को Bolder किया जा सकता था,  Applications जैसे Calculator और Phone को नया Look दिया गया था। इसमें Lock screen और Control Center को पूरी तरह से Redesign किया गया था।

iPhone iOS 12
Apple ने अपने इस नये Version में Performance और Quality Improvements पर ज्यादा ध्यान दिया, और इसमें कुछ नये Features जैसे - Screen Time, Group face Time, SMS OTP Autofill, Gestures on iPad आदि Features को Add किया गया था।

iPhone iOS 13
Apple ने अपने नए iOS 13  को सितम्बर 2019 में लांच किया था, ये iOS का  विकसित वर्ज़न है। इस Version में कई बड़े बदलाव किये गए हैं, और कई नए फीचर जोड़े गए हैं, और साथ ही कुछ फीचर को हटाया गया है जैसे की इसमें 3D Touch को हटा दिया गया है। इसमें Improvement के साथ कुछ Visual बदलाव भी किये गए हैं। इसके नए फीचे में Dark Mode, New Photo Gallery Design, Editing Tool, Find My Phone, Unknown Caller को Silent करना फीचर शामिल किये गए हैं।

iPhone iOS 14 
Apple ने अपने नए iOS 14  को 16 सितम्बर 2020 को लांच किया था। ये iOS का अब तक का सबसे विकसित वर्ज़न है। इस Version में कई बड़े बदलाव किये गए हैं, और कई नए फीचर जोड़े गए हैं। 

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी "iOS क्या होता है/What is iOS? full detail in Hindi" पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad