Kiosk क्या होता है/ What is Kiosk? - LS Home Tech

Saturday, November 7, 2020

Kiosk क्या होता है/ What is Kiosk?

स्वागत है आपका हमारे Web Portal LSHOMETECH पर, जहां आपको Technology ओर Education से जुड़ी हर तरह की ताजा जानकारी मिल जाएगी। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Kiosk क्या होता है, ओर ये आने वाले समय मे कितना फायदेमंद होने वाला है।
Internet Kiosk

Internet Kiosk क्या होता है?
कियोस्क/Kiosk एक प्रकार की कंप्यूटर चलित मशीन होती है, जो कि दिखने में बिल्कुल ATM की तरह ही होती है, ओर इसे ATM की तरह ही लगाया जाता है। Kiosk के माध्यम से आप किसी भी तरह ही सूचना प्राप्त कर सकते हैं। हमारे देश मे शुरुआत में Kiosk को Metro सीटी में लगाने के लिए बातचीत जारी है। इस तरह के Kiosk को सूचना या इंटरनेट कियोस्क/Internet Kiosk भी कहा जाता है। साथ ही इसे आउटडोर डिजिटल सूचना कियोस्क सिस्टम भी कहते हैं। किसी भी कियोस्क के अन्‍दर वही सब Hardware होते हैं, जो किसी भी कंप्‍यूटर में होते हैं, जैसे Motherboard, RAM, HDD/SSD, Monitor इत्यादि होता है। इसमे लगे मॉनिटर Touch Screen होते हैं। इसके अंदर Hi Speed Internet ओर Wi-Fi की सुविधा मौजूद होती है। Internet Kiosk को शहर के विभिन्न हिस्सों में Public Place पर लगाया जाता है, जहां इसे कोई भी फ्री में इस्तेमाल कर सकता है।

Internet Kiosk लगाने का उद्देश्‍य 
Internet Kiosk को लगाने का उद्देश्‍य पब्लिक को किसी भी कार्यालय के चक्‍कर लगाने से बचाना है। अगर आपने किसी सरकारी विभाग में कोई आवेदन किया है, तो आपको आवेदन की स्थिति जानने के लिये किसी सरकारी कार्यलय के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं है, आप वो जानकारी कियोस्क के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी कियोस्क को  सरकारी बेवसाइट/Website या सॉफ्टवेयर/Software से जोड दिया जाता है। कियोस्क का डिजाइन इस प्रकार का होता है, कि इसे कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सके। हमारे देश में जिन शहरों को स्‍मार्ट सिटी/Smart City बनाया जा रहा है, वहॉ जगह-जगह पर आउटडोर डिजिटल इंटरनेट कियोस्क सिस्टम लगाये जा रहे हैं।

कितना फायदेमंद होगा Internet Kiosk
1. अब इनके माध्यम से हर कोई फ्री में जानकारी प्राप्त कर सकता है।
2. जानकारी के साथ कियोस्क पर आप इंटरनेट सर्फिंग का मजा भी ले पाएंगे।
3. Banking Kiosk पर आप बैंक से संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
4. इंटरनेट कियोस्क से कोई भी स्टूडेंट, अपने सिलेबस की जानकारी प्राप्त कर सकता हैं।

बच्चों के लिए Internet Kiosk लाभ देने के साथ-साथ कहीं न कहीं हानिकारक भी सिद्ध हो सकता है, बच्चे इस पर किसी भी तरह की अनुचित सामग्री का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।  

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" Kiosk क्या होता है/ What is Kiosk? "पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad