2D ओर 3D Animation में क्या अंतर है? - LS Home Tech

Saturday, December 12, 2020

2D ओर 3D Animation में क्या अंतर है?

2D ओर 3D Animation में क्या अंतर है?

Animation आज के जमाने का सबसे ज्यादा प्रभावशाली ओर विकसित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं है। आज के इस आर्टिकल के हम आपको बताएंगे कि 2D ओर 3D Animation क्या होता है?
2D V/S 3D animation

एनीमेशन जितना खुबशुरत ओर प्रभावशाली होता है, इसे बनाना इतना ही मुश्किल काम होता है। Animation के दो स्वरूप होते हैं 2D Animation ओर 3D Animation, लेकिन इन दोनों में बहुत ज्यादा अंतर होता है। 2D एनीमेशन में आपको किसी भी वस्तु या Object की लंबाई ओर चौडाई ही नज़र आती है, लेकिन 3D एनीमेशन में आपको वस्तु या Object की लम्बाई, चौडाई ओर गहराई भी दिखाई देती है।

2D ओर 3D Animation किसी भी Artificial या मनुष्य निर्मित निर्माण से संबंध रखता है। कागज पर बनी हुई कोई भी आकृति 2D स्वरूप में होती है, ओर प्राकृतिक दृश्यों के सभी वीडियो जिनमे कोई भी आकृति हो वो 3D स्वरूप में होते हैं। 2D ओर 3D एनीमेशन के निर्माण के लिए अलग-अलग Computer Program या Software का इस्तेमाल किया जाता है। 2D ओर 3D एनीमेशन बनाने के लिए भी अलग-अलग आर्टिस्टों की जरूरत होती है। 2D एनीमेशन में सामान्य तौर पर Cartoon फिल्में, साधारण विज्ञापन, ओर Flash Animation ही बनाये जाते हैं। इसके विपरीत 3D एनीमेशन का क्षेत्र व्यापक है। इस तकनीकी का इस्तेमाल असली जैसे हूबहू नकली दृश्य तैयार करने के लिए किया जाता है, जैसे कोई भी ऑब्जेक्ट, मशीनों के मॉडल, 3D करैक्टर निर्माण, फिल्में वीडियो गेम इत्यादि।

3D एनीमेशन बनाने में बहुत सारे लोग मिलकर काम करते हैं, जिनमे Artist, Technician शामिल होते हैं। 3D एनीमेशन में विशिष्ट तकनीकी काम अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा किये जाते है, जिनमे Character Modeling, Rigging, Texturing, Lighting, Background, Motion Path Making आदि कार्य शामिल होते हैं। 2D एनीमेशन में सिर्फ Character Modeling ओर Background के साथ Motion का कार्य ही शामिल होता है।

2D एनीमेशन के विपरीत 3D एनीमेशन के लिए ज्यादा उच्च गुणवत्ता वाले कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है। 2D एनीमेशन तो बिना कंप्यूटर की मदद लिए भी बनाये जा सकते हैं, लेकिन 3D एनीमेशन के लिए आपको एक शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम की आवश्यकता होती है। 2D एनीमेशन में इमेज के Sequence को जोड़ा जाता है, जबकि 3D एनीमेशन के लिए तैयार किये गए Sequence को Render करना पड़ता है।

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी" 2D ओर 3D Animation में क्या अंतर है?"पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद  Difference between 2D, 3DAnimation

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

 

1 comment:

  1. Valuable information and also excellent design and style you got here! I would like to thank you for sharing your thoughts and time into your stuff you post!! Thumbs up my company

    ReplyDelete

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad