कंप्यूटर सिस्टम की मूल इकाइयां/Computer System Main Units - LS Home Tech

Sunday, May 9, 2021

कंप्यूटर सिस्टम की मूल इकाइयां/Computer System Main Units

कंप्यूटर सिस्टम की मूल इकाइयां/Computer System Main Units

कंप्यूटर शब्द सुनने में तो बेहद आसान और सरल लगता है, लेकिन ये पूरा तैयार होता है एक जटिल संरचना के निर्माण से। पूरा कंप्यूटर कुछ विशेष Unit या इकाइयों से मिलकर बनता है। कंप्यूटर नाम एक है लेकिन इसके बनने में बहुत सारे छोटे और बड़े Component का योगदान होता है, जो मिलकर ही एक उपयोगी कंप्यूटर को कार्यकारक बनाते हैं। देखने मे तो ये सभी कॉम्पोनेन्ट किसी को भो Complicated से लगते हैं, लेकिन अगर आपको इन सभी के बारे में कुछ जानकारी हो जाये तो ये आपको सरल और सहज लगने लगते हैं। आज हम आपको "कंप्यूटर सिस्टम की मूल इकाइयां/Computer System Main Units" पोस्ट में सभी बेसिक ओर जरूरी यूनिट कर बारे में चित्रों सहित विस्तार से बताएंगे, और सबसे निचे आपको कंप्यूटर से जुड़े दूसरे आर्टिकल भी पढ़ने को मिल जायेंगे। 


Main units of computer

Computer System Main Units in Hindi
जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि कंप्यूटर कुछ विशेष Unit या Components से मिलकर बनता है, ओर इन सभी यूनिट का कुछ खास काम होता है। इसलिए मैं आपको इन सभी के बारे में एक-एक करके बताऊंगा। 

Cabinet/कैबिनेट
अभी तक आपने कैबिनेट के बारे में पूरे इंटरनेट पर कंप्यूटर से संबंधित किसी भी आर्टिकल या पोस्ट में नहीं पढ़ा होगा। असल मे अगर देखा जाए तो कंप्यूटर की सबसे पहली यूनिट यही तो होती है, क्योंकि Cabinet के अंदर ही तो Computer का मूल Hardware लगता है। कैबिनेट प्लास्टिक या लोहे से बना एक खड़ा डिब्बा होता है, जिसके अंदर सारा हार्डवेयर Assemble किया जाता है। देखिए अगर हमारे पास बहुत सारा सामान है, ओर उसे रखने के लिए घर ही नहीं है तो, उस समान का क्या फायदा। ठीक इसी तरह अगर कैबिनेट ही नहीं होगा तो कंप्यूटर का हार्डवेयर या यूनिट को हम कहां पर लगाएंगे। कैबिनेट के लिए किसी तरह की इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नहीं होती क्योंकि ये तो एक खोखला डिब्बा होता है, जिसमे मदरबोर्ड ओर दूसरे हार्डवेयर को लगाया जाता है। हाँ मदरबोर्ड के लिए Electricity की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसके साथ ही सारा Hardware जुड़ा होता है। कंप्यूटर कैबिनेट के अंदर एक SMPS लगा होता है, जो कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर को Power Supply देता है। SMPS की पूरी जानकारी के लिए आप हमारे दूसरा आर्टिकल पढ़ सकते है, जहां आपको इसके बारे में पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
Main units of computer

Motherboard/मदरबोर्ड
कैबिनेट के अंदर लगने वाला Computer का सबसे पहला Hardware या Unit मदरबोर्ड होता है। इसे Main Board या Circuit Board भी कहा जाता है। इसके ऊपर बहुत सारे छोटे और बड़े पुर्जे लगे होते हैं। बहुत सारे अलग-अलग तरह के Connector लगे होते है, जहां से Hard Disk, USB, AUDIO, DVD RW के लिए Signal ओर Power Supply दी जाती है। बहुत सारे अलग-अलग तरह के Expansion Slot बने होते हैं, जहां पर आप RAM, Graphic Card  या अन्य कोई भी कार्ड लगा सकते हैं। साथ ही मदरबोर्ड में कैबिनेट के पीछे की तरह निकलने वाले Port होते हैं, जहां से किसी भी तरह के Hardware को Cable के द्वारा कनेक्ट किया जा सकता है। कुछ पोर्ट USB के लिए दिए होते हैं। मदरबोर्ड पर लगने वाला सबसे अहम पार्ट होता है CPU, जिसके लिए बोर्ड पर एक विशेष जगह बनी होती है, जहां पर CPU को लगाया जाता है, ओर उसके ऊपर Cooling Fan को लगाया जाता है। पहले के मदरबोर्ड में Bluetooth, Wi-Fi ओर HDMI की सुविधा नहीं होती थी। लेकिन आजकल में सभी अछि तकनीक से युक्त बोर्ड में ये सब आपको मिल जाता है।
Main units of computer


CPU/Processor
CPU जिसे Central Processing Unit या केंद्रीय संसाधन एकक कहा जाता है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। कंप्यूटर की पूरी कार्यप्रणाली इसी के ऊपर निर्भर होती है। कंप्यूटर के अंदर जितना भी Data प्रोसेस किया जाता है सारा यही करता है। किसी भी Processer की गति उसकी Generation पर निर्भर करती है। आजकल तो बहुत ही तेज गति के प्रोसेसर मौजूद है। किसी भी कंप्यूटर के लिए Intel या AMD कंपनी के प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता है। Apple कंपनी के कंप्यूटर में ये प्रोसेसर अलग हो सकता है।
Main units of computer
RAM
Random Access Memory को RAM कहा जाता है, ये किसी भी Computer System की Short Tern Memory होती है। कंप्यूटर की Speed बढ़ाने में RAM का भी बहुत योगदान होता है। कंप्यूटर जब भी किसी तरह की गणना करता है, तो उसका सारा रिजल्ट कुछ समय के लिए RAM में Save हो जाता है। ये रिजल्ट तब तक रैम में सुरक्षित रह है, जब तक कंप्यूटर चलता है। कंप्यूटर के बन्द होते ही वो सारे रिजल्ट Format हो जाता है। किसी भी RAM की Speed को MB यानी Megabyte/मेगाबाइट या GB यानी Gigabyte/गीगाबाइट में मापा जाता है। साथ ही रैम के Version भी अलग-अलग होते हैं, जैसे कि पुराने कंप्यूटर के लिए DDR-1, DDR-2 ओर आजकल नए कंप्यूटर में DDR-3 ओर DDR-4 का इस्तेमाल हो रहा है।
Main units of computer

Hard Disk Drive
इसे HDD भी कहा जाता है। इसे कंप्यूटर के हर तरह के Document को Save करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी कंप्यूटर के OS यानी Operating System की सभी Files इसी के अंदर होती है, जिनके द्वारा ही कंप्यूटर काम करता है। किसी भी HDD की Storage Capacity को MB यानी Megabyte/मेगाबाइट या GB यानी Gigabyte/गीगाबाइट में मापा जाता है, ओर आजकल तो HDD, 1TB, 2TB, 4TB ओर 8TB तक उपलब्ध है। TB का मतलब Terabyte होता है। 
Main units of computer

SSD: आजकल HDD की जगह SSD/Solid State Drive का इस्तेमाल भी किया जा रहा है, जो HDD से ज्यादा टिकाऊ ओर उनन्त तकनीक के साथ भी होती हैं। ये थोड़ी महंगी जरूर होती है HDD की तुलना में। ये पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है, इसमे कोई मैकेनिकल पार्ट नहीं होता। असल मे ये एक बड़ी Memory Card की तरह होती है, जिसकी स्टोरेज क्षमता भी ज्यादा होती है।

M.2: इसे भी आजकल Latest Technology से युक्त कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जाता है, इसकी बनावट RAM की तरह ही होती है। ये SSD से भी ज्यादा महंगी ओर नई तकनीक पर आधारित होती हैं। इसे डाटा स्टोरेज के लिए HDD ओर SSD के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमे भी कोई मैकेनिकल पार्ट नहीं होता।

Monitor/LCD/LED Screen
कंप्यूटर पर किये गए किसी भी काम को देखने के लिए या प्रोसेस किये गए आउटपुट को देखने के लिए Monitor या LCD, LED Screen की जरूरत होती है। बिना इसके तो कंप्यूटर किसी काम ही नहीं होता, इसलिए Monitor भी कंप्यूटर सिस्टम की एक प्रमुख यूनिट होता है। इस ओर हम कंप्यूटर में मौजूद किसी भी तरह के Visual देख सकते हैं। ये SD या HD में होते हैं, ओर आजकल तो 4K HD इर 8K HD में भी उपलब्ध हैं।
Main units of computer

Keyboard-Mouse
कीबोर्ड ओर माउस भी कंप्यूटर सिस्टम की प्रमुख यूनिट का हिस्सा होती है, क्योंकि जब भी हम कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। बिना Keyboard के हम कंप्यूटर के अंदर कुछ लिख ही नहीं सकते है, (टच स्क्रीन इसका एक अपवाद है) ओर Mouse जो कि कंप्यूटर को हर तरह के Instructions देने के लिए इस्तेमाल होता है, ओर Navigate करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जहां एक सामान्य कंप्यूटर की इन दोनों के बिना आप कल्पना भी नहीं कर सकते, वहीं Touch Screen कंप्यूटर पर इनकी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती।
Main units of computer

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी "कंप्यूटर सिस्टम की मूल इकाइयां/Computer System Main Units" पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :
  1. माउस क्या होता है पूरी जानकारी 
  2. रैम क्या होती है  
  3. रैम की जनरेशन 
  4. वेब डिजाइनिंग क्या है? 
  5. Blogger क्या है?
  6. Blogger और WordPress में अंतर 
  7. Computer का योगदान 
  8. कंप्यूटर की-बोर्ड शॉर्टकट 
  9. Li-Fi क्या होता है 
  10. वेबसाइट कैसे बनाते है?
  11. कंप्यूटर का योगदान 
  12. कंप्यूटर स्टोरेज डिवाइस कितने प्रकार की होती हैं?
  13. कंप्यूटर सामान्य ज्ञान 
  14. बेसिक कंप्यूटर कोर्स
  15. कंप्यूटर में करियर कैसे बनाएं !
  16. Web-Developer कैसे बने। 
  17. गेम डेवलपर/Game Developer कैसे बनें
  18. HDD क्या होती है?
  19. CPU क्या होता है?
  20. GPS क्या होता है?
  21. VPN क्या होता है?
  22. IP Address क्या होता है?
  23. UPI क्या होता है?
  24. Android क्या होता है?
  25. PDF क्या होता है?
  26. GIF इमेज क्या होती है?






No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad