स्मार्ट से स्मार्टर होते डिवाइस - LS Home Tech

Wednesday, November 2, 2022

स्मार्ट से स्मार्टर होते डिवाइस

स्मार्ट से स्मार्टर होते डिवाइस

तकनीकी के इस युग मे बहुत कुछ संभव हो गया है, जिसके बारे में हम कुछ साल पहले तक सोच भी नहीं सकते थे, वो सब आज हमारे सामने है और एक इंसान की तरह काम कर रहे हैं। आज दुनिया का हर एक गैजेट चाहे छोटा हो या बड़ा हो, सब कुछ स्मार्ट हो गया है। घर के सामान्य से गैजेट से लेकर बड़ी इंडस्ट्री तक के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को अत्याधुनिक तकनीक के साथ स्मार्ट बना दिया गया है। इनमे तकनीक के विकास के सभी HighTech फीचर मौजूद होते हैं। तो इस पोस्ट में हम आपको आज के जमाने के कुछ साधारण ओर सामान्य इस्तेमाल के स्मार्ट गैजेट के बारे में बात करने वाले है, जिन्होंने आज हमारे जीवन के कई कामों को बहुत ही सुलभ बना दिया है। 
Smart Gadget and information

Smartphone
सबसे पहले आज के सबसे महत्वपूर्ण गैजेट की बात कर लेते हैं, जो अभी भी आप इस्तेमाल कर रहे हैं। जब से स्मार्टफोन को विकसित किया गया है, ओर ये आम आदमी की पहुंच में आ गया है, तब से दुनिया एक छोटे से स्पेस के अंदर सिमटकर आ गयी है, ओर दूरियों के मायने खत्म हो गए हैं। स्मार्टफोन ने हमे वो सब एक ही जगह दे दिया जिसके लिए हमे बहुत से दूसरे गैजेट का इस्तेमाल करना पड़ता था। आज हमारे Smartphone से Radio, Watches, Compass, Leveler ओर भी ना जाने कितने दूसरे उपकरण का काम आसानी से ओर बड़े ही स्मार्ट तरीके से किया जा सकता है, ओर वो भी बहुत ज्यादा उम्दा विकल्प के साथ।

Smart Speaker
स्मार्टफोन के बाद दूसरा स्मार्ट गैजेट जो इस्तेमाल में सबसे ज्यादा लाया जाता है, वो है Smart Speaker, जिसे बहुत ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। इसजे आप अपनी आवाज के द्वारा निर्देश दे सकते हैं। आज हमारे पास स्मार्ट स्पीकर के तौर पर Google Assistance, Amezon Alexa ओर Apple का Siri डिवाइस उपलब्ध है। इनकी मदद से आप दूसरे काम करते वक़्त भी Voice Command के द्वारा इनको ऑपरेट कर सकते हैं और इनसे मनचाहा म्यूजिक चलवा सकते हैं। इससे आप कालिंग, समाचार, संगीत और अन्य उपलब्ध विषयों की जानकारी सुन सकते हैं, ओर इनसे दूसरे स्मार्ट डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Smart Watch
आज के जमाने के हर एक युवा के दिल की धड़कन है Smart Watch जिसे आप नोजवानों की कलाई पर देख सकते हैं। Mechanical घड़ी की जगह इस Smart घड़ी में बहुत ही ज्यादा स्मार्ट फीचर उपलब्ध हैं। दरअसल यह एक Digital Watch होती है, जिसे नई ओर उम्दा टेक्नोलॉजी के साथ बनाया जाता है। ये घड़ी समय दिखाने के साथ-साथ आपके बहुत से कामों को सरल बना देती है। इस स्मार्ट वाच से आप अपने फोन की कॉल को अटेंड कर सकते हो। इस स्मार्ट वाच को आप कैमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हो। इस स्मार्ट वाच से आप अपनी हेल्थ को दुरुस्त रख सकते हो। इस स्मार्ट वाच से आप म्यूजिक सुन सकते ही। अगर हम इसे एक चलता फिरता छोटा कंप्यूटर कहें तो कोई अचरज की बात नहीं है।

Smart Camera/CCTV
ये एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल आज बहुत जरूरी हो गया है, आज की चकाचौंध भरी जिंदगी में कैमरे का महत्व बहुत ज्यादा बाद गया है, ओर व्व भी स्मार्ट कैमरे का। फोटोग्राफी के लिए भी स्मार्ट कैमरे बहुत ही ज्यादा ओर उन्नत तकनीक के साथ विकसित किये गए हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत से खास पर्पज के लिए किया जाता है। बात आती है स्मार्ट CCTV की तो ये बहुत ही ज्यादा विकसित और उम्दा तकनीक ओर Wi-Fi से युक्त होते हैं, ओर सर्विलांस के लिए इनका इस्तेमाल भी आजकल बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। स्मार्ट सीसीटीव कैमरे को हम अपने स्मार्टफोन के द्वारा विश्व मे कहीं से भी ऑपरेट कर सकते हैं, ओर कैमरे के सामने चल रही हर गतिविधि को ऑब्जर्व कर सकते हैं।

Smart Remote/TV
आजकल आप देख ही रहे होंगे कि मार्किट में हर एक TV स्मार्ट बनता जा रहा है, इसमे आप सामान्य Set Top Box के साथ-साथ Internet पर उपलब्ध सामग्री बजी देख सकते हैं। आजकल तो Smart Set Top Box भी सभी कंपनी ने लांच कर दिए हैं। आज हम स्मार्ट TV पर Netflix, Sony Live, Disney Hotstar, MX Player जैसी ओर भी अन्य OTT app को इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके साथ ही स्मार्ट रिमोट का भी बड़ा महत्व हो गया है। आप अपने किसी भी सामान्य LED TV में इस स्मार्ट गैजेट को लगाकर उसे स्मार्ट बाबा सकते हैं और Voice Command से उसे डायरेक्शन दे सकते हैं। इसमे Mi, Realmi, Nokia, Google, Zebronics ओर भी अन्य कंपनियों द्वारा TV स्टिक के रूप में विकसित किया गया है।

Smart Light Bulb
आजकल इसका भी बहुत इस्तेमाल किया जा रहा है। स्मार्ट बल्ब जो आपको आपके मुड़ के हिसाब से लाइट देता है, जिसमे आप लाइट का कलर चूज कर सकते है, वो भी एक वौइस् कमांड के द्वारा, इस स्मार्ट बल्ब में कुछ दूसरे फीचर भी मौजूद होते है, जैसे की Wi-Fi/Bluetooth स्पीकर। इसमे आप रोमांटिक लाइट के साथ मधुर संगीत का मजा भी ले सकते हैं। जब भी आपके घर मे कोई छोटा-मोटा फंक्शन या पार्टी हो तो आप लाइट वाली झालर लगाने की बजाय इस बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के लाइट बल्ब में आपको हजारों कलर शेड मिल जाते हैं, जिसे आप मुड़ के हिसाब से रख सकते हैं। इसके साथ ही ये बल्ब Google Assistance ओर Amazon Alexa कंपेटिबल होते हैं।

वैसे तो स्मार्ट गैजेट की लिस्ट बहुत लंबी है( स्मार्ट प्लग, स्मार्ट फैन, स्मार्ट माइक्रोवेव, स्मार्ट वाशिंग मशीन ), जिनके बारे में अगर हम यहां लिखेंगे तो ये पोस्ट बहुत लंबी हो जाएगी, इसलिए इस पोस्ट में इतना ही।अगर आपको भी इन गैजेट के अलावा कुछ नया सूझ रहा है तो आप हमें उसके बारे में जरूर बताएं 



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad