पीडीएफ क्या है/ What is PDF? Hindi Information - LS Home Tech

Tuesday, September 29, 2020

पीडीएफ क्या है/ What is PDF? Hindi Information

 पीडीएफ क्या है/ What is PDF? 

दोस्तो नमस्कार, हमारे इस Technology ब्लॉग में आपका स्वागत है। हमारे सभी ब्लॉग Computer, Mobile ओर Modern Technology से जुड़े होते हैं, जिनके बारे में हम।आपको जानकारी देते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए PDF से जुड़ी विस्तृत जानकारी के साथ हाजिर हैं। किसी भी चीज के बारे में जानना जरूरी होता है, बेशक आप उस चीज से संबंध ना रखते हो। जहां तक बात PDF की है तो आप अक्सर मोबाइल या कंप्यूटर में इसे इस्तेमाल करते ही होंगे। आइये जान लेते हैं इसके बारे में....
What is PDF?

पीडीएफ क्या है/What is PDF? Full detail in Hindi
PDF/पीडीएफ एक तरह की Document फाइल होती है, जिसमे Text, Image, Hyperlinks, Embedded Fonts को रखा जा सकता है। और जब चाहे उन्हें पढ़ा या देखा जा सकता है। PDF का पूरा नाम Portable Document फ़ाइल होता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल Text Document के रूप में ही होता है, ओर ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि पीडीएफ के अंदर आप वीडियो भी शामिल कर सकते हैं। 
अगर मूल PDF की बात की जाए तो इसे Adobe कंपनी द्वारा बनाया गया था। इस सॉफ्टवेयर का नाम है Adobe Acrobat जिसके द्वारा पीडीएफ को बनाया भी जा सकता है और उसे पढ़ा भी जा सकता है। इसके अलावा भी बहुत से सॉफ्टवेयर मौजूद हैं, जिनसे आप PDF बना सकते है। मौजूद समय मे लगभग हर सॉफ्टवेयर आपको PDF बनाने के लिए File मेनू में Print के साथ Print With PDF की ऑप्शन देता है, जहां से आप अपनी किसी भी फ़ाइल को PDF में बदल सकते हैं। पीडीएफ का इस्तेमाल मुख्य रूप से Document को Share करने के लिए किया जाता है। ➽

PDF को किसने डिवेलप किया?
पीडीएफ को Randy Adams ओर उनकी टीम ने Devolp किया था।

Microsoft Word में PDF कैसे बनाएं?
Microsoft Word के द्वारा PDF बनाना बहुत ही आसान होता है, ज्यादातर Text फ़ाइल को Microsoft Word के द्वारा ही पीडीएफ में बदला जाता है। आइये जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका....

Step 1: सबसे पहले आप जिस Document को PDF बनाना चाहते है, उसे Open करें, ओर Open होने के बाद File Menu पर क्लिक करें।
Step 2: File Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई Options होंगे जिनमें से आप Save As पर क्लिक करें।
Step 3: इसके बाद आपको फ़ाइल को Save करने के लिए Location को चुनना होगा।
Step 4: Location चुनने के बाद आपसे File का नाम डालने को कहा जाएगा, आप फ़ाइल का नाम डालें। उसके नीचे के बॉक्स में असपको Save As Type का Option दिखाई देगा जिसमे आपको PDF को सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद Save बटन पर क्लिक करते ही, आपको आपकी PDF आपके द्वारा निर्धारित की गई DRIVE/Location में मिल जाएगी।

Adobe Photoshop में PDF कैसे बनाएं?
Step 1: सबसे पहले आप जिस Document को PDF में बदलना चाहते हैं, उसे Open करें, ओर Open होने के बाद File Menu पर क्लिक करें।
Step 2: File Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई Options होंगे जिनमें से आपको Save As पर क्लिक करना होगा।
Step 3: इस पर क्लिक करने के बाद आपसे File का नाम लिखने के लिए कहा जायेगा, ठीक उसके नीचे Save As Type का ऑप्शन होगा, जिसमे आपको Photoshop PDF (*.PDF, *.Pdp) पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आप Save बटन पर क्लिक करें, ओर फाइल को Save कर दें। अब आपकी पीडीएफ आपको आपके द्वारा बताई गई लोकेशन पर आपको मिल जाएगी।

Auto CAD में PDF कैसे बनाएं?
Step 1: सबसे पहले आप जिस Document को PDF में बदलना चाहते हैं, उसे Open करें, ओर Open होने के बाद File Menu पर क्लिक करें।
Step 2: File Menu पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कई Options होंगे जिनमें से आपको Print पर क्लिक करना होगा, या फिर आप सीधे ही Ctrl+P बटन भी दबा सकते हैं।
Step 3: इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा जिसमें आपको सबसे पहले, DWG to PDF चुनना होगा, उसके बाद, उसके बाद पेज साइज और अन्य चीजें आपको Select करनी होगी। ये प्रोसेस पूरा होने के बाद आप इसे Save कर सकते हैं।
Step 4: फाइल सेव होने के बाद आपको वो दी गयी Location पर PDF फॉर्मेट में मिल जाएगी।

आप कंप्यूटर ही नही मोबाइल के द्वारा भी पीडीएफ तैयार कर सकते हैं। आजकल मोबाइल तो हर किसी के पास होता ही है। PDF तैयार करने के लिए आपको बहुत सी APPLICATION मिल जाती हैं। ये Apps आपको Android ओर iOS दोनो के लिए मिल जाती हैं। 

पीडीएफ/PDF के फायदे/PDF Ke Fayde:
  • PDF एक Portable File होती है, जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है।
  • PDF को Password से Protect किया जा सकता है, जिसे सिर्फ आप ही Open कर सकते है।
  • आजकल सभी Online Books आपको पीडीएफ फॉरमेट में ही मिलती हैं, जिनको आप किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर या टेबलेट में आसानी से खोल सकते हैं।
  • PDF बड़े डाक्यूमेंट्स को बहुत छोटे आकार में Store कर सकता है।
  • PDF का Print Out भी निकाला जा सकता है, जो बहुत आसान है।
  • आजकल सभी ब्राउज़र भी PDF को सपोर्ट करते हैं। 
  • PDF सपोर्ट लगभग सभी OS के लिए उपलब्ध है।
आपको बहुत से Software ऐसे भी मिल जायेंगे जिनसे आप PDF फॉर्मेट को किसी दुसरे फॉर्मेट में बदल सकते हैं, जैसे की HTML, SWF, MOBI,PDB, EPUB, TXT इत्यादि।

PDF/Portable Document File in Hindi

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी "पीडीएफ क्या है/ What is PDF? Full detail in Hindi" पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 
Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad