कंप्यूटर सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण जानकारी। Computer GK useful information. - LS Home Tech

Sunday, September 27, 2020

कंप्यूटर सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण जानकारी। Computer GK useful information.

 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण जानकारी।

Useful information about computer GK

दोस्तों नमस्कार आपका हमारे वेब पोर्टल पर बहुत स्वागत है, हम अपने इस पोर्टल पर टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से संबधित आर्टिकल पोस्ट करते हैं। आज हम आपके लिए लाये है कंप्यूटर से सम्बंधित सामान्य ज्ञान हेतु कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आपके किसी भी जॉब के लिए दी जाने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।   
कंप्यूटर सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण जानकारी
  1. कंप्यूटर का हिंदी नाम संगणक है।
  2. कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है।
  4. भारत का प्रथम कंप्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली में है।
  5. आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम 1946 ई० में हुई।
  6. भारत का प्रथम प्रदूषण रहित कंप्यूटरीकृत पेट्रोल पंप मुंबई में है।
  7. कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं डिजिटल, एनालॉग और हाइब्रिड।
  8. वह कंप्यूटर जो गणितीय गणना करता है डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है।
  9. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास जे०एस० किल्बी ने किया।
  10. चुम्बकीय डिस्क पर आयरन ऑक्साइड की परत होती है।
  11. टिम बर्नर्स ली www के अविष्कारक है।
  12. T-3A  विश्व का सबसे तेज कंप्यूटर है।
  13. कंप्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति 1960 ई० मे आई।
  14. विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश संयुक्त राज्य अमरीका है। इसके पश्चात क्रमश॒:जापान, जर्मनी, ब्रिटेन एवं फ्रांस का स्थान आता है। भारत का इस सूची में 19 वां स्थान है।
  15. सबसे पहले बनायी गयी RAM  (रैंडम एक्सेस मेमोरी) की स्टोर करने की क्षमता केवल 46 kb ही थी।
  16. भारत में नई कंप्यूटर नीति की घोषणा 1984 नवंबर में की गई थी।
  17. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर सिद्धार्थ है। इसका निर्माण इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने किया था।
  18. भारत में प्रथम कंप्यूटर 16 अगस्त 1986 को बेंगलुरु के प्रधान डाकघर में लगाया गया था।
  19. "अनुपम" भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित सुपर कंप्यूटर है।
  20. विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर का नाम एनीयक है।
  21. एनालॉग एवं डिजिटल के संयुक्त स्वरूप को हाइब्रिड कंप्यूटर कहते हैं।
  22. मध्यम आकार के कंप्यूटर को मिनी कंप्यूटर कहते हैं।
  23. सूक्ष्मतम आकार के कंप्यूटर को माइक को कंप्यूटर कहते हैं।
  24. सामान्य कंप्यूटर की अपेक्षा10 गुना तेज कार्य करने वाले बड़े कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहते हैं।
  25. एक सुपर कंप्यूटर में करीब 40 हजार माइक्रो कंप्यूटर जितनी परिकलन क्षमता होती है इसकी गति को मेगाफ्लॉप से मापा जाता है।
  26. इंटरनेट पर उपलब्ध सारी जानकारी का 80% इंग्लिश भाषा में है।
  27. कंप्यूटर की प्रथम पत्रिका कंप्यूटर एंड ऑटोमेशन है।
  28. विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर क्रे०-1 था, जो 1979 में बनकर तैयार हुआ था, इसे अमेरिका के क्रे रिसर्च कंपनी द्वारा बनाया गया था।
  29. विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क का नाम इंटरनेट है याहू, गूगल एवं msn इंटरनेट सर्च इंजन है।
  30. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाला प्रथम भारतीय समाचार पत्र दा-हिंदू है।
  31. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीय पत्रिका इंडिया-टुडे हैं।
  32. USENET तमाम विश्वविद्यालयों को एक साथ जोड़ने की प्रणाली है।
  33. दैनिक प्रयोग में आने वाला कम्प्यूटर माउस (Computer Mouse) सबसे पहले लकडी (Wood) का बनाया गया था।
  34. इंटरनेट सूचना की खोज करने में आर्क सबसे ज्यादा मदद करता है
  35. जब किसी नेटवर्क का इंटरनेट धारक अन्य नेटवर्क से जुड़ता है के साथ जुड़ता है, तो उसे गेटवे कहते हैं।
  36. मॉडम कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने का उपकरण है, जो टेलीफोन लाइन पर काम करता है।
  37. पास या दूर के किसी संगणक को अपने संगणक से सूचनाएं भेजना अपलोड कहलाता है।
  38. पास या दूर के किसी संगणक या नेटवर्क से सूचनाएं मोडम की मदद से अपने संगणक में लाने की प्रक्रिया को डाउनलोड कहते हैं।
  39. एक किलोबाइट(KB) 1024 बाइट के बराबर होती है।
  40. एक मेगा बाइट(MB) 1024 KB के बराबर होती हैं।
  41. एक गीगाबाइट(GB) 1024 MB के बराबर होती है।
  42. एक टेराबाइट(TB) 1024 GB के बराबर होती है।
  43. पर्सनल कंप्यूटर पर सर्वप्रथम पुस्तक टेड नेल्सन ने लिखी।
  44. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप पर सिलिकॉन की परत होती है।
  45. प्रथम घरेलू कंप्यूटर कमोडोर VIC/20 है।
  46. रिकार्ड्स का संग्रह फाइल/डाटा कहलाता है।
  47. आज के युग के फ्रेम डिजीटल कम्प्यूटर की क्षमता 10-20 MIPS है।
  48. विश्व का प्रथम डिजिटल कंप्यूटर यूनीवेक था।
  49. फोर्ट्रोन प्रोग्रामन हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा है।
  50. कोबोल/COBOL  उच्च स्तरीय भाषा (HLL)अंग्रेजी भाषा के समान है।
  51. माइक्रो प्रोसेसर चतुर्थ पीढ़ी का कंप्यूटर है।
  52. IBM एक कंप्यूटर कंपनी है। 
  53. कंप्यूटर अशुद्धि को बग (BUG)कहा जाता है।
  54. लेजर प्रिंटर सर्वाधिक तेज गति का प्रिंटर है।
  55. कंप्यूटर वायरस एक मानव निर्मित डिजिटल परजीवी है जो फाइल संक्रामक के नाम से जाना जाता है।
  56. प्रतिमाह लगभग 5000 कॉम्प्यूटर वायरस (Virus) बनाये जाते हैं।
  57. अब तक लगभग 17 अरब से ज्यादा  डिवाइस (Devices) में इन्‍टरनेट (Internet) प्रयोग किया चुका है।
  58. विश्‍व की पहली हार्डडिस्‍क (HDD) में केवल 5 MB डाटा स्‍टोर किया जा सकता था।
  59. कम्‍प्‍यूटर स्‍क्रीन (Computer Screen) में दिखने वाले सभी द्रश्य (Visual) केवल तीन रंगों (RGB /लाल, हरा, नीला) से मिलकर बने होते हैं।
  60. दुनिया के पहले (The world’s first) कॉम्प्यूटर मॉनिटर का प्रयोग सर्वप्रथम 1980 में किया गया था।
  61. दुनिया का पहले कम्प्यूटर की-बोर्ड (Keyboard) का अविष्‍कार (Invention) 1968 में किया गया था।
  62. CD, DVD और Pen Drive से पहले बाहरी डाटा आदान प्रदान करने हेतु फ़्लॉपी डिस्क (floppy disk) का इस्तेमाल किया जाता था।
  63. प्रथम फ़्लॉपी डिस्क (floppy disk) का अविष्‍कार (Invention) 1970 में हुआ था, जिसकी स्‍टोरज क्षमता (Store Capacity) केवल 75.79 KB ही थी।
  64. दुनिया में सर्वाधिक प्रयोग किया जाना वाला USB हार्डवेयर पेन ड्राइव साल 1999 में अस्तित्‍व में आया था। लेकिन बाजार में इसे वर्ष 2000 में उतारा गया था, तब इसकी स्‍टोरेज क्षमता केवल 8 MB थी।
  65. आप अपने कंप्यूटर पर कोई फाइल बनाकर उसे "con" नाम से सेव नहीं कर सकते, क्योंकि ये कीवर्ड कंप्यूटर में संरक्षित होता है।
  66. हम जो कीबोर्ड इस्तेमाल करते है वो QWERTY कीबोर्ड होता है, इसका नाम इसलिए ऐसा है क्योंकि कीबोर्ड की पहली पंक्ति के शुरू के 6 अल्फाबेट QWERTY होता है।
  67. जब CD , DVD और pen drive नहीं था, तब डेटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में भेजने के लिए फ्लॉपी डिस्क का इस्तेमाल बहुतायत में किया जाता था।
  68. एक बार 15 साल के बच्चे ने सबसे बड़ी स्पेस संस्था NASA की वेबसाइट को हैक कर लिया था जिसके कारण 21 दिन तक NASA का काम बंद हो गया था।
  69. 1956 में IBM कंपनी ने एक हार्ड डिस्क बनाई जिसका नाम 305 RAMAC था। इसका वजन बहुत था मगर ये केवल 5Mb तक ही डेटा स्टोर कर सकती थी।
  70. कम्प्यूटर बहुत तेज़ होता है ये करीबन 38 हजार ट्रिलियन ऑपरेशन/गणना एक सेकंड में कर सकता है।
  71. DOS (डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम) कंप्यूटर के हार्डवेयर को सॉफ्टवेयर से इंटरफ़ेस करने में सहायता करता है।
Computer General Knowledge

तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आयी होगी। अगर इससे सम्बंधित आप कोई सलाह या सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। आप हमारे दूसरे आर्टिकल के लिए हमें सब्सक्राइब भी कर सकते हैं। आप हमें कमेंट करके बता भी सकते हैं कि आपको किसी विषय पर हमारी वेबसाइट पर जानकरी चाहिए, हम जल्द से जल्द वो जानकारी हमारी वेबसाइट पर आपके लिए उपलब्ध करने की कोशिश। हमारी इस जानकारी को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद 

Join us :
My Facebook :  Lee.Sharma
My YouTube : LS Home Design


हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :

Computer General Knowledge

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad