कंप्यूटर की विशेषताएं/Characteristics of Computer - LS Home Tech

Sunday, November 15, 2020

कंप्यूटर की विशेषताएं/Characteristics of Computer

कंप्यूटर की विशेषताएं/Characteristics of Computer
आधुनिक जमाने की सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं में से एक है कंप्यूटर। Computer ने आज के जमाने में मनुष्य द्वारा 
किये जाने वाले बहुत से कामों पर कब्ज़ा जमा लिया है, आजकल वो काम कंप्यूटर की मदद से किये जा रहे हैं। Computer एक मशीन है जो मनुष्य द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कामों को सुगमता और तीव्र गति से करने में सक्षम है। इसके इन्ही खास गुणों के कारण आज Computer हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही उपयोगी वस्तुओं में से एक बन गया है। आज के इस लेख में हम आपको कंप्यूटर की कुछ खासियतों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। 
Benefits of Computer

शुद्धता/Accuracy 
Computer एक त्रुटिहीन मशीन है, जो किसी भी परिणाम को पूरी शुद्धता के साथ आपके सामने रखता है। अगर इसके परिणाम कभी गलत आते हैं तो इसमे मनुष्य की ही गलती हो सकती है। इसके गलती करने के चांस बहुत निमित्त होते है, क्योंकि ये GIGO/Garbage in Garbage out तकनीक पर काम करता है।

गति/Speed 
Computer की काम करने और परिणाम को दर्शाने की गति अत्यंत तीव्र होती है। कंप्यूटर लाखों निर्देशों को केवल कुछ ही सेकंड में संसाधित या हल कर सकता है। Computer के काम करने की गति को Microsecond, Nanosecond ओर Picosecond में मापा जाता है। Computer Processor की एक Unit की गति दस लाख निर्देश प्रति सेकंड यानी MIPS/Millions of Instructions Per Second होती है।

मेहनती/Diligence
Computer एक ऐसी मशीन है जो कभी भी नहीं थकती, यह बिना रुके ओर बिना बोरियत के लगातार ओर पूर्ण शुद्धता के साथ काम कर सकती है। इसे आप लगातार 24 घण्टे इस्तेमाल कर सकते हैं।

भंडारण क्षमता/Storage Capacity
Computer की Memory बहुत ही विस्तृत होती है। Computer के अंदर विभिन्न प्रकार के Data या Directions, प्राप्त परिणाम को विभिन्न रूपों में सुरक्षित रखा जा सकता है। इसकी भंडारण क्षमता इतनी होती है कि आप बहुत से आफिस का काम केवल एक कंप्यूटर में ही संरक्षित कर सकते हैं।

बहुप्रतिभा/Versatility
आज के जमाने में Computer सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एक बहुगुणीय ओर बहुउद्देशीय मशीन है। इसके द्वारा आप लेखन, ग्राफ़िक, टाइपिंग, Documentation, वीडियो, Reports ओर इ-मेल का काम एक साथ कर सकते हैं। वैसे तो कंप्यूटर और भी बहुत से काम कर सकता है, मसलन मेडिकल ओर शिक्षा के क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। 

स्वचालित/Automatic
Computer एक स्वचालित मशीन भी है, जो बिना इंसान के हस्तक्षेप के किसी भी कार्य को पूरा कर सकती है। इसकी यही खूबी आज इसे दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण वस्तु बनाये हुए है।

विश्वसनीयता/Reliability
Computer एक विश्वसनीय ओर भरोसेमंद मशीन है। कंप्यूटर का जीवन लम्बा होता है। हाँ समय के साथ इसमे बदलाव जरूर होता रहता है। Computer के सहायक उपकरणों या Hardware को आसानी से बदला जा सकता है, ओर इनका रख-रखाव किया जा सकता है।

सम्प्रेषण/Communication
आज के जमाने मे कंप्यूटर के अंदर वो खूबी भी विकसित की जा चुकी है, जिससे कंप्यूटर दूसरे Electronics Devices से बात कर सकता है। नेटवर्किंग के जरिये किसी भी तरह के Data का आदान-प्रदान दूसरे कंप्यूटर के साथ कर सकता है।

प्रकृति मित्र/Nature Friendly
Computer की खास बात ये है कि ये किसी भी तरह के कागज का इस्तेमाल नहीं करता। न ही किसी तरह के Data के स्टोरेज के लिए कागजी दस्तावेज बनाने पड़ते हैं। इसका पूरा Data डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है। इसलिए ही कंप्यूटर को Nature Friendly कहा जाता है।

Computer के इन्ही विशेष गुणों के कारण आज कंप्यूटर हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर को उसके कार्यों के आधार पर निर्मित किया जाता है। कंप्यूटर के बहुत से रुओ होते हैं। हम घर मे जो इस्तेमाल करते हैं वो सामान्य कंप्यूटर की श्रेणी में आता है, वहीं विज्ञान और तकनीक के विकास के लिए जो कंप्यूटर इस्तेमाल किये जाते हैं उनको Super Computer कहा जाता है। तो आशा करता हूँ कि इस लेख के द्वारा आप कंप्यूटर की विशेषताएं भली-भांति जान पाए होंगे। कंप्यूटर से संबंधित ओर जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को ओपन करके दूसरे लेख पढ़ सकते हैं।

Join us :
My Facebook:  Lee.Sharma
My YouTube: LS Home Design

हमारे और आर्टिकल यहाँ पढ़ें :



No comments:

Post a Comment

Advertisement

Featured Post

5G टेक्नोलॉजी के फायदे और नुकसान। Advantages and Disadvantages of 5G Technology.

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का विकास होता जा रहा है, टेक्नोलॉजी हमारे जीवन को समृद्ध बना रही है, इसके बहुत से फायदे होने के साथ ही कुछ नुकसान भी ...

Advertisement

Contact Form

Name

Email *

Message *

Wikipedia

Search results

Post Top Ad